सिटी बस ने कार को मारी टक्कर रायपुर। तेज रफ्तार सिटी बस की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो जाने की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गानगर, शंकरनगर रायपुर निवासी चेतन नेताम 30 वर्ष पिता जगदीश नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को फाफाडीह मेन रोड पर तेज रफ्तार सिटी बस क्रमांक सीजी 04-ई/3533 के चालक ने अनियंत्रित होकर प्रार्थी के कार को ठोकर मार दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 279 के तहत सिटी बस चालक के खिलाफ…
साल: 2019
ठेकेदार के कार से मिली 15 लाख नकदी, जांच जारी
ठेकेदार के कार से मिली 15 लाख नकदी, जांच जारी रायपुर। आमानाका थाना पुलिस ने चन्दनीडीह के पास वाहन चेकिंग के दौरान शंकर नगर निवासी ठेकेदार मयंक अग्रवाल की कार से 15 लाख नकदी जब्त की है। आमानाका थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि मयंक अग्रवाल की कार क्रमांक सीजी 04 एलजेड 5111 से उक्त राशि बरामद की गई है। टीआई ने बताया कि मयंक अग्रवाल अपने दोस्तों के पास भिलाई गया था वहां से वापस लौट रहा था। टीआई ने बताया कि मयंक अग्रवाल ने पूछताछ में बताया…
अग्रवाल समाज ने दाऊ कल्याण सिंह की मनाई जयंती
अग्रवाल समाज ने दाऊ कल्याण सिंह की मनाई जयंती रायपुर। दाऊ कल्याण सिंह हॉस्पिटल (डीकेएस) में गुरुवार को अग्रवाल समाज की ओर से दाऊ कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने पूजा अर्चना कर जयंती मनाई और दाऊ कल्याण सिंह के कार्यो को याद किया। प्रदेश में जहां डीकेएस हॉस्पिटल बनाया गया है वह जमीन दान में दाऊ कल्याण सिंह ने दी थी। इस वजह से दाऊ कल्याण सिंह के नाम से अस्पातल बनाया गया। वहीं दाऊ कल्याण सिंह की प्रतिमा भी अस्पताल परिसर में लगाई गई…
पॉलिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर एवं आईटीआई भवन नंदेलीभांठा सक्ती अधिग्रहित
पॉलिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर एवं आईटीआई भवन नंदेलीभांठा सक्ती अधिग्रहित जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 की समस्त निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर एवं आईटीआई भवन नंदेलीभांठा सक्ती को अधिग्रहित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने यह अधिग्रहण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 में उल्लेखित नियमों के तहत किया है। उन्होंने अधिग्रहण अवधि में समस्त प्रशासकीय एवं शैक्षणिक कार्य के सुव्यवस्थित संचालन के लिए शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेंड्रीभांठा जांजगीर और आईटीआई भवन नंदेलीभांठा सक्ती के संस्थाप्रमुख प्राचार्य को…
नवागढ़ के सहायक विकास विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी
नवागढ़ के सहायक विकास विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी परीक्षा कार्य को गंभीरता से लिया है। परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी कड़ी में जनपद पंचायत नवागढ़ के सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री अशोक चांवला द्वारा परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य की अवहेलना करने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री चांवला की परीक्षा ड्यूटी परीक्षा केन्द्र क्रमांक 15-11 शासकीय उच्चतर…
अधिग्रहित वाहनों का किराया भुगतान चेक के माध्यम से
अधिग्रहित वाहनों का किराया भुगतान चेक के माध्यम से जांजगीर-चांपा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने आज यहां बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 में अधिग्रहित वाहनों का किराया भुगतान चेक के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रकार के आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। उन्होंने वाहन मालिकों को चेक निर्वाचन कार्यालय के लेखा शाखा से कार्यालयीन समय सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक प्राप्त करने के लिए कहा है। चेक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उप जिला निर्वाचन…
कक्षा 12वीं की इतिहास विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न
कक्षा 12वीं की इतिहास विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा की कक्षा 12वीं की इतिहास विषय की परीक्षा आज सुचारू रूप से संपन्न हो गया। इस परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में 1 हजार 277 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं की इतिहास विषय में विकासखण्ड अकलतरा में 123, बलौदा में 99, बम्हनीडीह में 58, नवागढ़ में 272, पामगढ़ में 123, सक्ती में 152, मालखरौदा में…
शराब दुकानों में लगाना होगा मूल्य सूची
शराब दुकानों में लगाना होगा मूल्य सूची रायपुर। आबकारी आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में यहां आबकारी भवन में रायपुर और दुर्ग राजस्व संभागों के जिला आबकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे छापामार अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही दोनों संभागों की शराब दुकानों में शराब की कीमतों पर नियंत्रण रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए। आबकारी आयुक्त डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि शराब दुकानों में मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करवाएं और…
नक्सली हमले में 4 जवान शहीद
नक्सली हमले में 4 जवान शहीद कांकेर। नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है.पखांजूर से 35 किलोमीटर दूर मोहल्ला के जंगल में नक्सलियों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला बोला है. सर्चिंग पर निकले बीएसएफ के जवानों पर गुरूवार सुबह नक्सलियों ने अचानक अटैक किया.जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है. जिसमें 4 जवान शहीद हो गए जिसमें एक एएसआई और 3 जवान शामिल हैं। नक्सलियों को घेरने के लिए मौके पर बेकअप की टीम तत्काल रवाना की गई। 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान…
राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं भाजपा भ्रमित कर रही – पुनिया
राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं भाजपा भ्रमित कर रही – पुनिया रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में एआईसीसी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया था अब इसे राज्य मुख्यालय में जारी किया जा रहा रहा है 30 जगहों पर एक साथ आज इसे जारी किया गया। रायपुर के राजीव भवन में इसे जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के साथ हम भी कहीं से समझौता नहीं कर रहे हैं केवल धारा 124 ए को हटाने की बात…
