मनरेगा में पहले से दे रहे डेढ़ सौ दिन का काम -ननकीराम

मनरेगा में पहले से दे रहे डेढ़ सौ दिन का काम -ननकीराम कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भले ही आम चुनाव 2019 के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम के दिनों को सौ से बढ़ाकर डेढ सौ दिन करने का वायदा किया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पहले से मनरेगा मजदूरों को डेढ सौ दिन काम दिया जा रहा है। जिले के रामपुर से भारतीय जनता पार्टी विधायक श्री कंवर ने कहा कि राज्य की…

खुज्जी विधानसभा में प्रशिक्षित हुए मतदान कर्मी

खुज्जी विधानसभा में प्रशिक्षित हुए मतदान कर्मी राजनांदगांव। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77 खुज्जी के मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 5 से 10 अप्रैल तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव में आयोजित किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में यह प्रशिक्षण शासकीय डॉ. भीमराव आम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव में आयोजित किया गया था। इस दौरान तीन पालियों में महाविद्यालयीन परीक्षा की तिथि निर्धारित होने के कारण स्थान में परिवर्तन किया गया है।

डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला 6 से,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला 6 से,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पर्व पर लगने वाले मेले के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तरह से मुस्तैद होकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। इस दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों को जरूरी सुविधा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा इस मेले को सफल बनाने…

चिटफंड मामले में अध्ययन दल ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

चिटफंड मामले में अध्ययन दल ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट रायपुर। चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वालों को जल्द ही उनका पैसा वापस मिलेगा. डीआईजी एचआर मनहर के नेतृत्व में महाराष्ट्र गई चार सदस्यीय दल अध्ययन करने के बाद वापस लौट आया है. अध्ययन दल महाराष्ट्र सरकार के कानून एवं वहां अपनाई जा रही विधि एवं प्रक्रिया का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन को सौंपी है, जिस पर कार्यवाही जारी है. वित्तीय अनियमित कंपनियों के निक्षेपकों के धन वापसी की कार्यवाही भी छत्तीसगढ़ राज्य के…

अंबेडकर अस्पताल में गर्भवती महिला की स्वाइन फ्लू से मौत

अंबेडकर अस्पताल में गर्भवती महिला की स्वाइन फ्लू से मौत रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीडि़त गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को रायपुर के निजी अस्पताल से 2 अप्रैल को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल रिफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार देर रात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बेरला बेमेतरा निवासी गर्भवती महिला को मार्च महीने में सर्दी जुकाम हुआ था। इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।…

आरक्षण मामले में फिर समय मांगे जाने पर हाईकोर्ट की फटकार

आरक्षण मामले में फिर समय मांगे जाने पर हाईकोर्ट की फटकार बिलासपुर। हाईकोर्ट में अनुसूचित जाति का आरक्षण कम करने के खिलाफ पेश याचिका में महाधिवक्ता ने चुनाव आचार संहिता व सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी लगने के कारण सुनवाई बढ़ाने की मांग की। इस पर कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए शासन को फटकार लगाई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में पेश एसएलपी के दस्तावेज 11 अप्रैल को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले के ओआइसी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का…

तीनों लाइन में होगा काम, गाडि़यां रहेंगी रद्द

तीनों लाइन में होगा काम, गाडि़यां रहेंगी रद्द रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर-रायपुर और दुर्ग-गोंदिया-कलमना रेल खंडों के बीच डाउन, मिडिल एवं अप रेल लाइनों पर मशीन से आवश्यक रखरखाव का काम किया जाएगा। यह कार्य 14 अप्रैल से 29 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में चार घंटे तक किया जाएगा। इस कारण कुछ गाडि़यां रद्द रहेंगी और कुछ को विलंब से रवाना किया जाएगा। रद्द होने वाली गाडि़या हैं- 14 एवं 28 अप्रैल को बिलासपुर से छूटने वाली ट्रेन क्रमांक 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू और रायपुर से छूटने वाली ट्रेन…

अपग्रेडेशन के चलते गाडि़यां परिवर्तित मार्ग से होंगी रवाना

अपग्रेडेशन के चलते गाडि़यां परिवर्तित मार्ग से होंगी रवाना रायपुर। दक्षिण रेलवे त्रिवेन्द्रम रेल मंडल में अपग्रेडेशन का कार्य होगा। इसके चलते कुछ गाडि़यों को परिवर्तित मार्ग रवाना किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जाने एवं आने वाली 20 अप्रैल को कोरबा-त्रिवेन्द्रम-कोरबा एक्सप्रेस और 22 अप्रैल को त्रिवेन्द्रम से चलने वाली त्रिवन्द्रम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सेलम- ईरोड-त्रिपुर-कोयंबमटूर- पालाघाट-ओटापालम- सौरनुर-अडकानचेरी होकर चलेगी।

बिलासपुर-पुणे दो घंटे देरी से होगी रवाना

बिलासपुर-पुणे दो घंटे देरी से होगी रवाना रायपुर। दानापुर रेल मंडल के बख्तियारपुर-बाढ सेक्शन के अथमल गोला रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए नॉनइंटर लॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कारण पांच अप्रैल को बिलासपुर चलने वाली 22843 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस को दो घंटे देरी रवाना किया जाएगा।

डेमो वोट डालकर किया सत्यापन एवं मतदान हेतु लिया संकल्प

डेमो वोट डालकर किया सत्यापन एवं मतदान हेतु लिया संकल्प मुंगेली। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड लोरमी के सुदूर वनांचल एवं मुंगेली जिले के अंतिम छोर में स्थित ग्राम औरापानी के वनवासियों ने ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन संचालन एवं मतदान प्रक्रिया को जाना। स्वीप टीम के सदस्य श्री अरूण जायसवाल, श्री राघवेंद्र सोनी, श्री इंद्रजीत ध्रुवे, श्री बैजनाथ मिश्रा ने मतदाता जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने वनवासियों के बीच ईव्हीएम, वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया। उन्होने बैगा आदिवासियों को बताया कि मतदान करने के पश्चात 7…