हाथों में मेंहदी रचाकर दिया मतदान का संदेश मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता (स्वीप) अभियान के अंतर्गत मुंगेली जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में महिलाओं ने हाथों में मेंहदी रचाकर शत प्रतिशत मतदान करने मतदाताओं को संदेश दिया।
साल: 2019
औद्योगिक उपक्रम में कार्यरत व्यक्तियों को संवैतनिक अवकाश
औद्योगिक उपक्रम में कार्यरत व्यक्तियों को संवैतनिक अवकाश मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत तृतीय चरण में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 बिलासपुर हेतु 23 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रात: 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। जिसके लिए किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को संवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।
ड्राइवर, क्लीनर एवं कंडक्टरों को दिया गया डाकमतपत्र प्रशिक्षण
ड्राइवर, क्लीनर एवं कंडक्टरों को दिया गया डाकमतपत्र प्रशिक्षण मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत ड्राइवर, क्लीनर एवं कंडक्टरों को डाकमतपत्र का प्रशिक्षण नया बस स्टैण्ड मुंगेली में दिया गया। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन संबंधी जानकारी भी दी गई। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री मोहन उपाध्याय ने निर्वाचन कार्य में संलग्न ड्राइवर, क्लीनर एवं कंडक्टर भी मतदान से वंचित न हो, इसके लिए उन्हे डाकमतपत्र के माध्यम से मतदान करने की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।
चुनाव कार्य में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
चुनाव कार्य में लापरवाही पर हुई कार्रवाई मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले के जनपद पंचायत लोरमी के सभाकक्ष में खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों, सहायक चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने विभागीय कार्यो में उपलब्धि कम पाये जाने एवं मुख्यालय में नहीं रहने, कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमपुर के सहायक चिकित्सा अधिकारी श्री मनोज साहू की सेवा समाप्ति की कार्यवाही किये…
बाल विवाह की रोकथाम हेतु समिति गठित
बाल विवाह की रोकथाम हेतु समिति गठित मुंगेली। जिले में रामनवमी व अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जनपद पंचायतों के सीईटो व महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सरपंच/सचिव समस्त ग्राम पंचायतों की समिति बनाई गई है। समिति द्वारा ग्राम पंचायत में सरपंच, सचिव, पंच व समस्त ग्रामवासियों से बाल विवाह रोकने के लिए सहयोग करने के लिए अपील किया जायेगा।
आयुर्वेद अधिकारियों ने ली मतदान की शपथ
आयुर्वेद अधिकारियों ने ली मतदान की शपथ जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड के मार्गनिर्देशन में मतदाता जागरूकता एवं मतदाता साक्षरता का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल परिसर के आयुषविंग की मासिक बैठक के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री अजीत वसंत ने आज आयुर्वेद चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को मतदान करने और दूसरे मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति का वोट समान…
सुविधा एप से मिलेगी आठ प्रकार की अनुमति
सुविधा एप से मिलेगी आठ प्रकार की अनुमति जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड के मार्गनिर्देशन में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुविधा एप के संचालन के लिए आईटीसेल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान चांपा एसडीएम आईएएस श्री राहुल देव उपस्थित थे। एनआईसी के डीआईओ श्री अमित अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा एप लांच किया गया है। अभ्यर्थी इसका उपयोग विभिन्न 8 प्रकार के अनुमति के लिए कर सकेंगे। वाहन, सभा, रैली, ध्वनि विस्तारक यंत्र, हेलीकाप्टर, मंच…
भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षा मंत्री सीतारमण
भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षा मंत्री सीतारमण नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश सुरक्षित हाथों में है। सीतारमण पाकिस्तान का ड्रोन दिखने के बाद सोमवार को भारतीय वायु सेना द्वारा दो सुखोई-30 लड़ाकू विमान फौरन रवाना करने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रही थीं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं यह आश्वासन देना चाहती हूं कि…
मौका मिला तो केंद्र में सबसे बढ़िया सरकार देंगे, मायावती ने PM बनने की महत्वाकांक्षा का दिया संकेत
मौका मिला तो केंद्र में सबसे बढ़िया सरकार देंगे, मायावती ने PM बनने की महत्वाकांक्षा का दिया संकेत विशाखापत्तनम। बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा का संकेत देते हुये बुधवार को कहा कि अगर अवसर मिलता है तो वह केंद्र में सबसे बढ़िया सरकार देने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मिले अनुभव का प्रयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि वह चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अधिक अनुभव है। मैं इस तजुर्बे का इस्तेमाल…
मुझे जातियों में नही बांटा जा सकता, देश का सैनिक हूं – कर्नल राज्यवर्धन
मुझे जातियों में नही बांटा जा सकता, देश का सैनिक हूं – कर्नल राज्यवर्धन जयपुर । केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने कहा मुझे जातियों में नहीं बांटा जा सकता मै सैनिक हूं, देश का हूं और हमेशा देश का ही रहूंगा। यह बात उन्होंने विराटनगर और कोटपूतली में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता ऐसी जिसमें एक परिवार की गुलामी और चार-चार पीढ़ियां भ्रष्टाचार में लिप्त। अपनी इसी मानसिकता के कारण आज पूरा विपक्ष देश को तोड़ने, विभाजन…
