सरगुजा सीट पर खेलसाय सिंह ने शक्ति प्रदर्शन के साथ किया नामांकन

सरगुजा सीट पर खेलसाय सिंह ने शक्ति प्रदर्शन के साथ किया नामांकन अम्बिकापुर। सरगुजा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार खेलसाय सिंह के समर्थन में सरगुजा के अंबिकापुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय कला केंद्र मैदान में आम सभा को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर तीखा हमला किया। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने आप को चायवाला बोलते हैं। प्रधानमंत्री से चाय किसी ने भी नहीं,केतली पकड़ते किसी ने देखा नहीं और वे…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुकमा में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुकमा में लोकसभा निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा की रायपुर। छत्तीसगढ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने छत्तीसगढ़ के सुदूरवर्ती सुकमा जिले के कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सुकमा में लोकसभा निर्वाचन के लिए स्थानीय पॉलिटेकनिक कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के वरिष्ठ अधिकारी सहित डीजी नक्सल ऑपरेशन श्री गिरधारी लाल नायक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।…

नामांकन रैली के बहाने सुनील सोनी ने किया शक्ति प्रदर्शन

नामांकन रैली के बहाने सुनील सोनी ने किया शक्ति प्रदर्शन रायपुर। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी की नामांकन रैली बुधवार दोपहर बैनर-पोस्टर और बाजे-गाजे के साथ यहां एकात्म परिसर से निकली, जो अंबेडकर अस्पताल चौक होकर कलेक्टोरेट पहुंची। रैली में भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह,निवृतमान सांसद रमेश बैस,पूर्व मंत्री राजेश मूणत, बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, श्रीचंद सुंदरानी, राजीव अग्रवाल समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी, पूर्व महापौर श्री सोनी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दोपहर में यहां एकात्म परिसर में एकजुट हुए। इसके बाद श्री सोनी एक…

चलती वेन में आग,चालक ने कूदकर बचायी जान

चलती वेन में आग,चालक ने कूदकर बचायी जान रायपुर। जोरा तेलीबांधा स्थित होटल मेरिएट के सामने बुधवार दोपहर एक चलती वेन में आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी। उसमें सवार चालक ने वाहन से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। यह वेन शहर से सब्जी लेकर मंदिर हसौद की ओर जा रही थी। हादसे में किसी के हताहत की खबर नहीं है। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक चालक इमरान पुरानी वेन की मरम्मत कराने के बाद…

अमन सिंह के खिलाफ एसआईटी जांच पर सुनवाई अब 9 को

अमन सिंह के खिलाफ एसआईटी जांच पर सुनवाई अब 9 को रायपुर। पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह की एसआईटी जांच के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। पूर्व प्रमुख सचिव की तरफ से जवाब देने के लिए समय मांगा गया। प्रकरण पर अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। जस्टिस संजय के अग्रवाल की एकल पीठ ने पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह की अपने खिलाफ एसआईटी जांच के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने अमन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार-आय से अधिक संपत्ति मामले की एसआईटी…

पुरानी रंजिश में हत्या, 2 भाई बंदी

पुरानी रंजिश में हत्या, 2 भाई बंदी गरियाबंद। मैनपुर ब्लॉक के कुल्हाड़ीघाट में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। दोनों सगे भाई हैं। एसपी एम आर आहिरे ने बताया कि 29 मार्च को कुल्हाड़ी घाट सरपंच बनसिंग सोरी ने कुल्हाड़ी घाट के आश्रित ग्राम भाताडिग्गी के रसियानाला में अज्ञात व्यक्ति की जली लाश मिलने की सूचना दी थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस गांव के ही लापता सुकदेव सोरी की खोजबीन कर रही थी। मृतक के भाई उदेराम सोरी…

जोगी कांग्रेस के दो जिलाध्यक्षों ने छोटी पार्टी

जोगी कांग्रेस के दो जिलाध्यक्षों ने छोटी पार्टी रायपुर। जोगी कांग्रेस के दो जिलाध्यक्षों ने पार्टी छोड़ दिया है। मंगलवार को बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष योगेश बंजारे ने पार्टी छोड़ी थी और अब राजनांदगांव के शहर जिलाध्यक्ष मेहुल मारू ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों अजीत जोगी के काफी करीबी कहे जाते थे। मेहुल मारू लंबे समय से अजीत जोगी के साथ थे। मेहुल ने अजीत जोगी को भेजे अपने इस्तीफे में अमित जोगी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये हैं। लोकसभा चुनाव में एक भी प्रत्याशी नहीं…

विजय बघेल ने प्रतिद्वंदी के पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद

विजय बघेल ने प्रतिद्वंदी के पैर छूकर लिया जीत का आशीर्वाद दुर्ग। लोकसभा चुनाव के नामांकन के दौरान दुर्ग में अलग नजारा देखने को मिला। भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने शोरगुल से अलग शांतिपूर्ण तरीके से अपना नामांकन दाखिल कर अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया। दोनों ही प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। विजय बघेल ने प्रतिमा चंद्राकर को अपनी बड़ी बहन बताकर उनके पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। दोनों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए अपना नामांकन…

दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चन्द्राकर ने पर्चा भरा

दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चन्द्राकर ने पर्चा भरा दुर्ग। दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिमा चन्द्राकर ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अंकित आनंद के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने तीन सेट में नामंकन दाखिल किया जिसमें अरुण वोरा, आरएन वर्मा व तुलसी साहू ने प्रस्तावक के रुप में हस्ताक्षर किए हैं। नामंकन दाखिल करने से पूर्व प्रतिमा चन्द्राकर ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर गुरुद्वारा, गिरिजाघर, मस्जिद में मत्था टेकने के बाद नामंकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। नामंकन दाखिल करने के दौरान प्रदीप चौबे, भंवरलाल…

रायपुर से खिलेश्वर साहू बसपा प्रत्याशी, नामांकन भरा

रायपुर से खिलेश्वर साहू बसपा प्रत्याशी, नामांकन भरा रायपुर। बसपा ने रायपुर से खिलेश्वर साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बुधवार को यहां समर्थकों के साथ अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। बसपा ने बिलासपुर से उत्तम दास गुरुगोसाई व कोरबा से परमीत सिंह को टिकट दी है। वे दोनों प्रत्याशी भी अपना नामांकन फार्म खरीद चुके हैं। बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता आज सुबह यहां कलेक्टोरेट गार्डन में एकजुट हुए। इसके बाद उनके रायपुर प्रत्याशी श्री साहू नामांकन फार्म भरने कलेक्टोरेट पहुंचे। श्री साहू ने मीडिया से चर्चा में…