दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय एवं तीन प्रत्याशियों ने किया जमा अम्बिकापुर। लोकसभा आम निर्वाचन-2019 के तहत आज दो प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया गया तथा तीन प्रत्याशियों द्वारा जमा किया गया। आज नामांकन पत्र क्रय करने वालों में शिवसेना पार्टी के प्रत्याशी श्री मोहन सिंह एवं निर्दलीय उम्मीदवार श्री प्रभात खलखो शामिल हैं। आज नामांकन पत्र जमा करने वालों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री खेलसाय सिंह, भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती रेणुका सिंह एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की श्रीमती आशा देवी पोया शामिल…
साल: 2019
कक्षा 12वीं की लेखांकन और कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न
कक्षा 12वीं की लेखांकन और कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा के तहत आज कक्षा 12वीं की लेखांकन और कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो गया। इस परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में 1 हजार 928 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं की लेखांकन विषय में विकासखण्ड अकलतरा में एक, बलौदा में नौ, बम्हनीडीह में छ:,…
सरपंच पद का निर्वाचन हेतु समय-सारणी घोषित
सरपंच पद का निर्वाचन हेतु समय-सारणी घोषित जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार (चु) में सरपंच पद का निर्वाचन हेतु समय-सारणी घोषित कर दी गई है। घोषित समय सारणी के अनुसार 25 अपै्रल को प्रात: 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन की जाएगी। निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन होते ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही, सीटों का आरक्षण और मतदान केन्द्रों की सूची का…
ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों के द्वितीय रेण्डमाईजेशन 9 को
ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों के द्वितीय रेण्डमाईजेशन 9 को जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों का द्वितीय यादृच्छिकीकरण (रेण्डमाईजेशन) 9 अपै्रल को शाम 5.30 बजे जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग आफिसर को ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट के नोडल अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी और जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर को भी…
मतदान के लिए 23 को सामान्य अवकाश घोषित
मतदान के लिए 23 को सामान्य अवकाश घोषित जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन हेतु जांजगीर-चांपा जिले में मतदान दिवस 23 अपै्रल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सामान्य अवकाश भी होगा। इस दिन जिले में स्थित सभी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
प्रशिक्षण 6 को
प्रशिक्षण 6 को जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं लोकसभा निर्वाचन 2019 के नोडल अधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि संगवारी मतदान केन्द्र और दिव्यांग मतदान केन्द्र हेतु नियुक्त मतदान दल के पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 का प्रशिक्षण 6 अपै्रल को संबंधित विधानसभा के चयनित प्रशिक्षण केन्द्रों में आयोजित होगी। उन्होंने संबंधितों को निर्धारित स्थान व समय पर उपस्थित होकर संबंधित विधानसभा के चयनित प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं।
विद्यार्थियों को अब धूप में खड़ा होकर नहीं करना पड़ेगा प्रार्थना
विद्यार्थियों को अब धूप में खड़ा होकर नहीं करना पड़ेगा प्रार्थना जांजगीर-चांपा। जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव के ध्यान में आया है कि गर्मी के मौसम में जिले में संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को धूप में खड़ा होकर प्रार्थना करना पड़ रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की संभावना होती है। इसे देखते हुए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों को धूप में खड़ा कराकर प्रार्थना नहीं कराने के निर्देश दिये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के…
कक्षा 6वीं एवं कक्षा9वीं प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित
कक्षा 6वीं एवं कक्षा9वीं प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित जांजगीर-चांपा। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आज यहां बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम का अवलोकन कार्यालयीन समय पर आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम के संबंध में किसी को कोई आपत्ति हो तो वह अपना दावा-आपत्ति 5 अपै्रल तक…
रेखा नायर के खिलाफ जारी हुआ इश्तेहार
रेखा नायर के खिलाफ जारी हुआ इश्तेहार रायपुर। निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर की मुश्किलें बढ़ गयी है। एक तरफ जहां ईओडब्ल्यू लगातार रेखा के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है, तो दूसरी तरफ विभाग ने रेखा के काम पर लौटने को लेकर भी दवाब बढ़ा दिया है। अखबारों में इश्तेहार जारी कर रेखा नायर को ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। ईओडब्ल्यू के डीजी बीके सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में रेखा नायर को सात दिनों की मोहलत दी गयी है। इससे पहले भी…
चलती कार में लग गई आग,कोई हताहत नहीं
चलती कार में लग गई आग,कोई हताहत नहीं रायपुर। नेशनल हाईवे रोड में आज एक बड़ा हादसा होते-होते उस वक्त टल गया जब एक चलती गाड़ी में आग लग गई. आग लगते ही गाड़ी में सवार मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे गाड़ी को एक किनारे खड़ा किया और भागकर अपनी जान बचाई. इसके साथ ही इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. इस दौरान गाड़ी की आग बढ़ती ही जा रही थी, टायर में ब्लास्ट के बाद मौके पर तैनात पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से वहां रास्ता जाम…
