घोषणापत्र जलाये जाने पर वोरा ने जतायी नाराजगी रायपुर। कांग्रेस महासचिव और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कांग्रेस के जन आवाज घोषणा पत्र को जलाने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने भाजपा को खिसयानी बिल्ली बताते हुए कहा,खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, कांग्रेस का घोषणापत्र देखकर भाजपा खिसिया रही है.राजनीति में ऐसा विरोध ठीक नहीं। उन्होंने घोषणा पत्र में शामिल न्याय योजना को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि हमारी सरकार हर साल गरीब परिवार को 72 हजार रुपये देगी, इससे 5 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा. वोरा एक स्थानीय…
साल: 2019
कोऑपरेटिव बैंकों का 300 करोड़ बकाया
कोऑपरेटिव बैंकों का 300 करोड़ बकाया रायपुर। समर्थन मूल्य पर बढ़ी राशि का वितरण व अल्पकालीन कृषि ऋण लेने वाले किसानों से लिंकिंग के माध्यम से वसूले गए 1170 करोड़ रुपये किसानों के खाते में लौटा दिए गए। लेकिन कोऑपरेटिव बैंकों को शासन से पूरे पैसे नहीं मिले हैं। उनका 300 करोड़ 74 लाख रुपये बकाया है। लगभग 4 लाख 90 हजार कृषकों ने समिति केंद्रों में धान बेच कर कर्ज लौटाया था। 2018 में किसानों ने कुल 5 हजार 170 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण लिया था। प्रदेश में…
जेईई मेन के अभ्यर्थियों को राह दिखाएगा गूगल
जेईई मेन के अभ्यर्थियों को राह दिखाएगा गूगल रायपुर। ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जास (जेईई) सात अप्रैल से शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय टेस्ट एजेंसी (एनटीए) के तत्वावधान में हो रही जेईई मेन की परीक्षा में प्रदेश से 12 हजार अभ्यर्थियों भाग लेंगे। परीक्षा के लिए एनटीए ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर परीक्षा केन्द्रों का लोकेटर भी जारी किया है, ताकि अभ्यर्थियों को केन्द्रों को खोजने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मोबाइल के माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा के पहले…
दुर्ग भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
दुर्ग भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दुर्ग। दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने पार्टी नेताओं के साथ जाकर सादगीपूर्ण ढंग से अपना नामांकन दाखिल किया। पिछली बार यहां से सरोज पांडेय को पार्टी ने टिकट दिया था, लेकिन वे हार गईं थी। इस मौके पर डा.रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, रमेश बैस, विधायक विद्यरतन भसीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य रमेश यदु ने किया कांग्रेस प्रवेश
गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य रमेश यदु ने किया कांग्रेस प्रवेश रायपुर। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश यदु ने बुधवार को कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया।
अब तक 1700 से ज्यादा छापे, 939 प्रकरण दर्ज और 889 गिरफ्तार
अब तक 1700 से ज्यादा छापे, 939 प्रकरण दर्ज और 889 गिरफ्तार रायपुर। राज्य में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ वाणिज्यिक-कर (आबकारी विभाग) द्वारा छापामार जांच अभियान जारी है। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश के सभी 27 जिलों में अवैध शराब की शिकायतों पर आबकारी विभाग के जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों द्वारा एक हजार 703 छापे मारे गए। इन छापों में 939 प्रकरण दर्ज करते हुए आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 889 लोगों को गिरफ्तार किया…
किसी भी हालत में ज्यादा कीमत पर ना बिके शराब
किसी भी हालत में ज्यादा कीमत पर ना बिके शराब रायपुर। राज्य सरकार ने आबकारी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं कि देशी और विदेशी शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में ना होने पाए। इस सिलसिले में आबकारी आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आबकारी भवन में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग के विशेष सचिव श्री ए.पी.त्रिपाठी भी मौजूद थे। आबकारी आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह बाद पुन: समीक्षा बैठक…
17 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
17 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस कोरिया। कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर के डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार (शिशुुरोग विशेषज्ञ) के एक माह का वेतन रोकने, स्टाफ नर्स श्रीमती कामिनी राय, श्रीमती पार्वती, वार्ड आया रेणू बैगा एवं सोनू बैगा, वार्ड ब्वाय अजय भगत, रामपति, बृजेश, स्टाफ नर्स श्रीमती दीपिका पाल, कु.रूबीना एक्का, वार्ड आया कु. पूजा विश्वकर्मा, चौकीदार अजय बैगा, मनोज बैगा एवं रामपाल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत के चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनन्जय साहू एवं चौकीदार दिनेश कुमार सहित वाहन चालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया…
हाट-बाजार में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के जरिये दे रहे हैं मतदान करने का संदेश
हाट-बाजार में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के जरिये दे रहे हैं मतदान करने का संदेश दंतेवाड़ा। जिले में लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदान में अधिकाधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, मशाल रैली, बाईक रैली इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस गीदम साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। इस…
सफाई कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ
सफाई कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ रायपुर। लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत आज यहां अटलनगर स्थित अरण्य भवन में मेटास सिक्यूरिटी एण्ड फायर सर्विसेस प्रा.लि. रायपुर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था से जुड़े सफाई कर्मचारी और सिक्यूरिटी कर्मचारियों को आगामी 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की शपथ दिलायी गई।
