मोर रायपुर-वोट रायपुर,मतदान से जुड़ी कुरीतियों का किया दहन

मोर रायपुर-वोट रायपुर,मतदान से जुड़ी कुरीतियों का किया दहन रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू मोर रायपुर-वोट रायपुर के तहत रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मतदान से जुड़ी कुरीतियों का दहन करते हुए सभी से आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस., एलेक्स पॉल मेनन, डॉ. गौरव कुमार सिंह, दीपक अग्रवाल, आशुतोष पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

कांग्रेस ने बस्तर में झोंकी ताकत

कांग्रेस ने बस्तर में झोंकी ताकत जगदलपुर। बस्तर में कांग्रेस तीन दशक से जीत का सूखा खत्म करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और विधायकों ने प्रत्याशी दीपक बैज को जिताने पूरी ताकत झोंक दी है। इससे परे टिकट कटने से नाराज कश्यप बंधु के समर्थक अभी भी पूरी तरह भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप के पक्ष में प्रचार नहीं जुट पाए हैं। भाजपा ने सुकमा और बीजापुर के मुख्य मार्ग से सटे गांवों में आक्रामक प्रचार की रणनीति बनाई है। कांग्रेस को आखिरी…

बसपा सभी 11 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बसपा सभी 11 सीटों पर लड़ेगी चुनाव रायपुर। बसपा प्रदेश की सभी 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 8 सीटों पर उनके प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए गए हैं और वे सभी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। बाकी तीन सीट कोरबा, बिलासपुर व रायपुर के लिए भी उनके प्रत्याशी तय हैं और वे सभी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं, जोगी ने मैदान छोड़ दिया है और सहयोग का वादा किया है ऐसे में अब तस्वीर साफ हो गई है। कोरबा से परमीत सिंह का नाम घोषित कर दिया…

डॉ. पुनीत गुप्ता की तलाश जारी,मुखबिर भी लगाए

डॉ. पुनीत गुप्ता की तलाश जारी,मुखबिर भी लगाए रायपुर। डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 50 करोड़ की गड़बड़ी मामले में पूर्व अधीक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता की तलाश लगातार जारी है। पुलिस ने उनकी पतासाजी के लिए कई जगहों पर मुखबिर भी लगा रखी है। उनका कहना है कि डॉ. गुप्ता का कहीं भी पता चलने पर पुलिस टीम वहां पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार करेगी। फिलहाल उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

हजार महिलाओं ने बाइक रैली से दिया मतदान का संदेश

हजार महिलाओं ने बाइक रैली से दिया मतदान का संदेश रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता और समूह की एक हजार महिलाओं ने बाईक रैली निकालकर लोगों को मतदान का संदेश दिया। इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ इस बाईक रैली को स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली इंडोर स्टेडियम से पुलिस ग्राउंड चौक और कालीबाड़ी चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय…

भाजपा नेता आपस में भिड़े

भाजपा नेता आपस में भिड़े अंबिकापुर। कोरबा लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने कोरबा जा रहे भाजपा के दो नेता पूर्व विधायक दीपक पटेल और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे कटघोरा में आपस में ही भिड़ गए। पटेल के समर्थकों ने इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व मंत्री राजवाडे को दोषी ठहराते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दिया है, वहीं पूर्व मंत्री की दलील है कि उन्होने कोई ऐसी बात नही कही है जैसा कि प्रचारित किया जा रहा है। कोरबा लोकसभा की टिकट को लेकर पूर्व…

अभिनेता आमिर खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में केस रजिस्टर्ड, नोटिस जारी

अभिनेता आमिर खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में केस रजिस्टर्ड, नोटिस जारी रायपुर। फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ रायपुर कोर्ट में केस रजिस्टर्ड हो गया है, और उन्हें नोटिस जारी कर 19 जून को उपस्थित होने कहा है. मामला 2015 का है, जिसमें आमिर खान ने एक सम्मान समारोह के दौरान देश में असहिष्णुता का माहौल बताते हुए देश छोड़ने की बात कही थी. इस मामले में रायपुर कोर्ट के अधिवक्ता दीपक दीवान और संजय पोपटानी ने परिवाद दाखिला किया था, लेकिन लोवर कोर्ट से उनकी याचिका खारिज हो…

घोषणापत्र पर ही जिंदा है कांग्रेस-डा.रमन

घोषणापत्र पर ही जिंदा है कांग्रेस-डा.रमन रायपुर। कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र पर ही जिंदा है, 55 सालों से गरीबी हटाओ का नारा दे रहे हैं, अगर काम किया होता तो गरीबी हट गई होती. पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा पीएम ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीट की स्थिति के बारे में जानकारी ली, साथ ही चौकीदार अभियान को लेकर लोगों के…

नक्सली लीडर हिड़मा का गनमैन गिरफ्तार

नक्सली लीडर हिड़मा का गनमैन गिरफ्तार सुकमा। नक्सली लीडर हिड़मा का गनमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोंटा के बस स्टैंड से एक एलओएस नक्सल सदस्य की भी गिरफ्तारी हुई है। हिड़मा के गनमैन का नाम सवलम जोगा बताया जा रहा है और वह नक्सलियों की बटालियन नंबर 01 का अहम सदस्य है। सलवम जोगा को तेलंगाना के कोत्तगुडम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सवलम जोगा जगरगुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उससे सुकमा पुलिस ने भी पूछताछ की है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया…

दो माह के भीतर जारी करना होगा आरक्षक भर्ती का परिणाम

दो माह के भीतर जारी करना होगा आरक्षक भर्ती का परिणाम बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने दो साल पहले हुई आरक्षक भर्ती मे शामिल हुए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए एक फैसला सुनाया है। जिसमें हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी को निर्देश दिया है कि दो महीने के भीतर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करें। जस्टिस पी सैम कोसी की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद जारी किए गए अपने आदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग दो माह के भीतर प्रक्रिया को पूरी कर…