25 हजार के सिक्के लेकर नामांकन फार्म खरीदने पहुंचे आजपा प्रत्याशी दुर्ग। आजाद जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र तिवारी लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए 5 मटकों में 25 हजार रुपए का सिक्का एकत्रित कर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र खरीदा। स्वतंत्र तिवारी आजाद जनता पार्टी के अध्यक्ष हंै। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर विभिन्न वर्गों से चुनाव लडऩे आर्थिक सहायता की अपील की। इसके बाद आज वह अपने समर्थकों के साथ सिक्कों से भरे मटके को लेकर निर्वाचन कार्यालय नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे।
साल: 2019
पूर्व कलेक्टर चौधरी के पत्र पर विकास ने लिखा जवाब
पूर्व कलेक्टर चौधरी के पत्र पर विकास ने लिखा जवाब रायपुर। पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के पत्र के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने खत लिखा है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने ओपी चौधरी को खत लिखकर रमन सरकार की नाकामियों को गिनाया है. प्रिय बड़े भैया श्री ओम प्रकाश चौधरी जी सादर प्रणाम, आपको ओपी सर बोलते थे पर जब से आप राजनीति में आये हैं आपको सभी भैया संबोधित करते हैं। मैं समझता हूं आपको बुरा नहीं लगेगा और मैं आपका…
जबरन चंदा वसूली करने का आरोप
जबरन चंदा वसूली करने का आरोप रायपुर। कांग्रेस के नाम पर चंदा वसूलने के मामले में पंडरी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। एक कारोबारी ने यह शिकायत दर्ज कराई है। कारोबारी का आरोप है कि महेश कंकरवाल नाम का व्यक्ति कांग्रेस के नाम पर उससे चंदा वसूलता है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
डा.राकेश गुप्ता ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को भेजा आईना
डा.राकेश गुप्ता ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को भेजा आईना रायपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर को प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा.राकेश गुप्ता ने अपने आईना भेजो स्कीम के तहत आईना भेजकर सवाल किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के डाक्टर दामाद आपके विभाग में करोड़ों का हेराफेरी कर फरार हो गए तब आप कैसे चौकीदारी कर रहे थे? क्या जानकारी में नहीं थी या सहभागिता थी।
डा.पुनीत गुप्ता की मुश्किलें और बढ़ी
डा.पुनीत गुप्ता की मुश्किलें और बढ़ी रायपुर। अभी तक तो डीकेएस में करोड़ों की घपलेबाजी में ही डा.पुनीत गुप्ता की गिरफ्तारी तय दिख रही थी अब तो दो और बड़े मामलों में खुलासा सबूतात्मक मिलने से पुलिस का शिकंजा घिरता दिख रहा है। कभी भी सर्कुलर नोटिसजारी जारी हो सकती है। मेडिकल की डिग्री ही फर्जीवाड़ा निकल गया। एक ही समय में दो-दो विभागो की पढ़ाई में तत्कालीन प्राचार्य मेडिकल कालेज पुनीत के पिता थे। इसमें 420 का मामला बनता है। वहीं अंतागढ़ टेप कांड में वीडियो क्लीप मुख्य किरदार…
आखिर मृत्युंजय भी बनने चले चौकीदार
आखिर मृत्युंजय भी बनने चले चौकीदार रायपुर।राजनीति में कुर्सी सलामत रखनी है तो सब मुमकिन है। स्वच्छ छवि और निगम की राजनीति में तेज तर्रार जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान रखने वाले सुंदरनगर वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे ने जैसे ही भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया तो खबर आयी कि जल्द ही वे भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि अधिकृत घोषणा नहीं हुई है,हो सकता है पार्षद इसका खंडन भी कर दें। या किसी बड़े नेता के समारोह में प्रवेश की घोषणा का इंतजार हो रहा हो। पहले…
जोगी की पार्टी ने लोकसभा से किया किनारा,बसपा को देंगे समर्थन
जोगी की पार्टी ने लोकसभा से किया किनारा,बसपा को देंगे समर्थन रायपुर। जोगी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश के किसी भी सीट पर अपनी प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं,इसकी अधिकृत घोषणा जोगी ने स्वयं कर दी है। विधानसभा में सहयोगी रहे बसपा को गठबंधन धर्म निभाते हुए पूरा सहयोग करेंगे,जोगी के समर्थक प्रचार भी करेंगे। हालांकि इस बीच चर्चा चली थी कि जोगी कोरबा व धर्मजीत सिंह बिलासपुर सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं पार्टी के अधिकांश लोगों ने या तो जोगी का साथ छोड़ना शुरू कर दिया…
राहुल ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, कहा- गरीबी पर वार 72 हजार, इन मुद्दों पर दिया जोर
राहुल ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, कहा- गरीबी पर वार 72 हजार, इन मुद्दों पर दिया जोर नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने अपने इस घोषणापत्र का नाम ‘जन आवाज घोषणापत्र’ रखा है। घोषणापत्र पर सबसे पहले ‘हम निभाएंगे’ लिखा हुआ है। इस मौके पर राहुल ने कहा कि यह हमारे पार्टी का बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने एक साल के मेहनत के बाद यह घोषणापत्र तैयार किया हैं। घोषणापत्र जारी…
अगर आप मेरे साथ खड़े नहीं होते तो मैं राष्ट्रहित में कड़े फैसले नहीं ले पाता : PM मोदी
अगर आप मेरे साथ खड़े नहीं होते तो मैं राष्ट्रहित में कड़े फैसले नहीं ले पाता : PM मोदी सिकंदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच सालों में कर नहीं बढ़ाए लेकिन इससे विकास की गति धीमी नहीं हुई। उन्होंने ईमानदार करदाताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं को लागू करना, ऐसे ही लोगों की वजह से संभव हो पाया। उन्होंने आंध्रप्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख किया। शुक्रवार के बाद से राज्य में दूसरी बार उन्होंने मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू…
तेज प्रताप ने बनाया लालू-राबड़ी मोर्चा, बोले-सारण सीट से मैं खुद लडूंगा चुनाव
तेज प्रताप ने बनाया ‘लालू-राबड़ी मोर्चा’, बोले-सारण सीट से मैं खुद लडूंगा चुनाव पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार शाम को बगावत करते हुए नये मोर्चे ‘लालू-राबड़ी मोर्चा’ की घोषणा की। तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सारण से उनकी मां राबड़ी देवी चुनाव लड़ेंगी और यदि वे नहीं लड़ी तो मैं स्वयं यहां से चुनावी मैदान में उतरूंगा। तेज प्रताप ने कहा है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वे कोई भी बड़ा कदम उठा सकते हैं।…
