डीकेएस अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने किया फर्जीवाड़ा

डीकेएस अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने किया फर्जीवाड़ा रायपुर। डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में नौकरी लगाने के नाम पर एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस बार अस्पताल में काम करने वाले प्लेसमेंट एजेंसी के दो बाउंसर यानी सुरक्षाकर्मियों ने रामनगर में रहने वाली महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। दोनों ने मिलकर 7 से ज्यादा महिलाओं को अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम 40 हजार रुपए से सवा लाख रुपए तक की वसूली की है। ठगी की शिकायत करने महिलाएं आए दिन अस्पताल पहुंच रही हैं। पीडि़त महिलाओं ने…

देवरी के दिव्यांग लुक प्रसाद ने सीखा मतदान प्रक्रिया

देवरी के दिव्यांग लुक प्रसाद ने सीखा मतदान प्रक्रिया मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मुंगेली जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार को जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम देवरी में वीवीपैट, ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। 35 वर्षीय दिव्यांग लुक प्रसाद कौशल और 83 वर्षीय श्री विश्राम ओगरे ने ईव्हीएम मशीन का बटन दबाकर मतदान करना सीखा। मास्टर ट्रेनर श्री अशोक कुमार कश्यप ने ग्रामीणों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के संबंध में जानकारी दी। इसी तरह ग्राम कंतेली में…

कारीडोंगरी, अखरार एवं धनियाडोली में डेमो मतदान का प्रदर्शन

कारीडोंगरी, अखरार एवं धनियाडोली में डेमो मतदान का प्रदर्शन मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आज जिले के विकासखण्ड लोरमी के विभिन्न वन ग्रामों कारीडोंगरी, अखरार, धनियाडोली एवं विस्थापित वन ग्राम बोकराकछार के बैगाओं ग्रामीणों के समक्ष डेमो मतदान का प्रदर्शन किया गया। मास्टर ट्रेनर्स श्री डड़सेना, श्री सोनी एवं श्री ध्रुव ने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों की उपस्थिति में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का डेमो मतदान कराया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक वीवीपैट मशीन को परखा और बटन दबाकर मतदान…

पेयजल समस्या का निदान सर्वोच्च प्राथमिकता

पेयजल समस्या का निदान सर्वोच्च प्राथमिकता मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनांचल (एटीआर) क्षेत्र का भ्रमण करें तथा समस्याओं का निराकरण की जानकारी दें। अधिकारी लोकसभा निर्वाचन कार्य के साथ-साथ विभागीय कार्य को निपटायें। उन्होने नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से कहा कि गर्मी के मद्देनजर पेयजल समस्या का निदान सर्वोच्च…

मोदी गरीबों का करते हैं सम्मान और कांग्रेस मजाक- बृजमोहन

मोदी गरीबों का करते हैं सम्मान और कांग्रेस मजाक- बृजमोहन रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश भर के लोगों से संवाद किया। पीएम मोदी के इस अभियान से जुड़े प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी, विधायक शिवरतन शर्मा, मोतीलाल साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाटापारा के नगर भवन के सामने मैदान पर टीवी प्रोजेक्टर के माध्यम से जनता के साथ बैठकर उनके संवाद को सुना और देखा। इस अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त…

कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर ने किया नोडल अधिकारियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू ने जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नोडल अधिकारियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन के दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप मतदान दलों का प्रशिक्षण, ईव्हीएम व व्हीव्हीपैट मशीनों का कमिशनिंग कार्य तथा स्वीप प्लान आदि…

मानव आकृति बनाकर लिया वचन मतदान का शपथ

मानव आकृति बनाकर लिया वचन मतदान का शपथ बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का लगातार आयोजन किया जा रहा है। गुरूर विकासखण्ड के ग्राम कोचवाही में महिलाओं ने मानव आकृति बनाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा वचन मतदान का शपथ लिया गया। महिलाओं ने शपथ लिया कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हैं और यह वचन देते हैं कि हम स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन…

हाथों में मतदान मेंहदी लगाकर मतदान के प्रति किया प्रेरित

हाथों में मतदान मेंहदी लगाकर मतदान के प्रति किया प्रेरित बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पुसावड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं द्वारा हाथों में मतदान मेंहदी लगाकर शतप्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वचन मतदान का शपथ भी लिया गया।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय वर्ष 2019-20 में कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा का परिणाम कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बालोद के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उपायुक्त श्रीमती माया वारियर ने बताया कि 31 मार्च 2019 को परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राएॅ जिला कार्यालय में उपस्थित होकर अपना परीक्षा परिणाम का अवलोकन कर सकते हैं।

ऋचा शर्मा केन्द्र के लिए हुईं रिलीव

ऋचा शर्मा केन्द्र के लिए हुईं रिलीव रायपुर। प्रमुख सचिव फूड ऋचा शर्मा को राज्य सरकार ने भारत सरकार में डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया। ऋचा को फरवरी में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव की पोस्टिंग मिली थी। लेकिन, अफसरों की कमी की वजह से उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा था। ऋचा 94 बैच की आईएएस हैं। 2015 में प्रतिनियुक्ति से लौटने पर सरकार ने उन्हें फूड विभाग की कमान सौंपी थी। ऋचा ने फिर सेंट्रल डेपुटेशन के लिए आवेदन किया था।मनोज पिंगुआ भी पिछले…