रजत कुमार को मिला नि:शक्तजन वित्त और विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार

रजत कुमार को मिला नि:शक्तजन वित्त और विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रजत कुमार को समाज कल्याण संचालक के अलावा छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह की ओर से एक अप्रैल को जारी आदेश में आईएएस रजत कुमार को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का दायित्व सौंपा गया है.

16 दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2 से

16 दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2 से रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के 24वें तीर्थकर परमात्मा भगवान महावीर के 2618वें जन्म कल्याणक महोत्सव काह्य 16 दिवसीय वृहद धार्मिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत 2 अप्रैल को प्रात: 6.30 बजे श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर वर्धमान नगर से प्रभातफेरी के साथ होने जा रही है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक बरडि़या, महासचिव कन्हैया लुणावत व कोषाध्यक्ष सीए आलोक ओस्तवाल ने पत्रकारवार्ता में उक्त जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष बरडि़या ने बताया कि…

मंत्री टी.एस. सिंहदेव बिर्रा में करेंगे भारद्वाज का प्रचार

मंत्री टी.एस. सिंहदेव बिर्रा में करेंगे भारद्वाज का प्रचार जांजगीर-चांपा। 2 अप्रेल को टी. एस. सिंहदेव मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, दोपहर 3 बजे बिर्रा, जांजगीर-चाम्पा आगमन हो रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी शिशिर द्विवेदी ने बताया कि सिंहदेव जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रवि परसराम भारद्वाज के पक्ष में बिर्रा स्थित दशहरा मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।

वेणुधर विश्वकर्मा ने मिस्टर एचीवर खिताब पर जमाया कब्जा

वेणुधर विश्वकर्मा ने मिस्टर एचीवर खिताब पर जमाया कब्जा रायपुर। जवाहर लाल सोनी की स्मृति में रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन और एचीवर यूनाईटेड हेल्थ क्लब एवं एचीवर एजुकेशन के तत्वावधान में विगत दिवस सिंधु भवन शंकर नगर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग टाइटल फाइट में वेणुधर विश्वकर्मा मिस्टर एचीवर का खिताब पर कब्जा जमाया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें इंपैक्ट गोल्ड जिम की ओर से साइकिल दी गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अरूण विश्वकर्मा, बॉडी बिल्डर विनय पांडेय एवं बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष शिव मोहन शुक्ला शामिल रहे। रायपुर…

जनरल स्टोर्स में लगी आग, महिला झुलसी

जनरल स्टोर्स में लगी आग, महिला झुलसी रायपुर। शंकर नगर हाउसिंग बोर्ड ऑफिस के सामने एक जनरल स्टोर्स में सोमवार सुबह आग लग गई और देखते ही देखते यह आग भडक़ गई। वहां रखे लाखों के किराना, कपड़ा, प्लास्टिक आदि सामान जलकर राख हो गए। यह आग ऊपर मंजिल और बाजू की दुकान तक भी पहुंचने लगी थी, कि फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आगजनी में एक महिला मामूली रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया…

वैज्ञानिक सोच विकसित होना जरूरी – डॉ. के सुब्रमण्यम

वैज्ञानिक सोच विकसित होना जरूरी – डॉ. के सुब्रमण्यम रायपुर। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा और सेंटर फॉर बेसिक साइंस की ओर से विगत दिवस इनोवेटिव साइंस एग्जीबिशन और टेलिस्कोप असेंबलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में राजधानी के 5 स्कूलों के 59 विद्यार्थी और उनके शिक्षक शामिल रहे। इस अवसर पर विज्ञान से संबंधित विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इनोवेटिव साइंस एग्जीबिशन और टेलिस्कोप असेंबलिंग वर्कशॉप के अवसर पर राज्य योजना आयोग के सदस्य तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं…

सेल्युट टू सायलेंट में भारतीय सेना की पत्नियां सम्मानित

सेल्युट टू सायलेंट में भारतीय सेना की पत्नियां सम्मानित रायपुर। जेसीआई रायपुर फेमिना सिटी द्वारा सोमवार को सुंदरनगर में आयोजित सेल्युट टू सायलेंट कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा बल, भारतीय थल सेना, वायु सेना में कार्यरत जवानों की पत्नियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर उनके प्रति आभार प्रगट किया गया। संस्था के अध्यक्ष स्मिता जैन ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेवा में प्रतिपल तत्पर जवानों की पत्नियों के संघर्ष में जीवन और मौन त्याग से समाज को अवगत कराना है। इस अवसर पर भारतीय…

फिर पकड़ाया लाखों का क्रिकेट सट्टा, 7 गिरप्तार

फिर पकड़ाया लाखों का क्रिकेट सट्टा, 7 गिरप्तार रायपुर। रामसागरपारा में दो जगहों पर हाईटेक सट्टा के बाद शहर के कटोरातालाब, आमापारा में भी लाखों का क्रिकेट सट्टा पकड़ा गया। दोनों जगहों से पुलिस 7 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी है। दूसरी ओर मौके से लाखों की सट्टा पट्टी के साथ हजारों नगदी, कम्प्यूटर, लैपटाप, एलईडी टीवी आदि जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों क्रिकेट सट्टा का खुलासा करते हुए बताया कि कटोरा तालाब में आईपीएल क्रिकेट सट्टा हैदराबाद एवं बैंगलोर मध्य मैच में खेला जा…

चेट्रीचंड्र पर्व शोभायात्रा 6 को

चेट्रीचंड्र पर्व शोभायात्रा 6 को रायपुर। सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र बड़वानी ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल चेट्रीचंड्र पर्व के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा का जय स्तम्भ चौक में स्वागत किया जाएगा। मुख्य आकर्षण शिवकाशी की आतिशबाजी साथ ही ड्रोन से शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की जाएगी। शदाणी दरबार के संत युधिष्ठर लाल, देवपुरी दरबार की अम्मा मीरा देवी के सानिध्य में एवं अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निमंत्रण दिया गया है। इस दौरान यहां लगभग 70 पंचायत…

बिलासपुर में थल सेना भर्ती रैली एक जून को

बिलासपुर में थल सेना भर्ती रैली एक जून को रायपुर। छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के अभ्यर्थियों के लिए बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में एक जून को थल सेना रैली का आयोजन किया जा रहा है। आवेदन की तिथि, स्थान, समय के विकास के साथ प्रवेश पत्र का प्रिंट आऊट लेना होगा। भर्ती प्रक्रिया के नियमों और बिलासपुर में उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कभी भी बदलाव किया जा सकता है। यह थल सेना भर्ती रैली छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के योग्य उम्मीदवारों के लिए है। भर्ती प्रक्रिया में डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन वेबसाइट पर…