पीएम आवास को लेकर मुख्यमंत्री ने केन्द्र को लिखी चिट्ठी

पीएम आवास को लेकर मुख्यमंत्री ने केन्द्र को लिखी चिट्ठी रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के सार्थक क्रियान्वयन के लिए इसका अधिकार राज्य सरकार को देने के साथ अन्य सुझाव दिए हैं. मुख्यमंत्री बघेल ने हरदीप सिंह पुरी को लिखे पत्र में बताया कि नीतिगत समस्याओं के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का उचित क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है. राज्य मे योजना के तहत 2015-16 से लेकर 2018-19 के बीच 1 लाख 96…

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने दाखिल किया नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने दाखिल किया नामांकन रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने अपना पहला सेट नामांकन दाखिल कर दिया है. शुभ मुहूर्त में सोनी ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर परिसर पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, अशोक बजाज,श्याम बैस समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे. सोनी ने कहा कि हिन्दु संस्कार और संस्कृति को मानते हैं.मुहूर्त के अनुसार आज एक सेट नामांकन भरा है और महापौर के रूप जब मैंने नामांकन भरा था उस समय भी…

काम के आधार पर जनता हमें करेगी वोट – प्रमोद

काम के आधार पर जनता हमें करेगी वोट – प्रमोद रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे आज कांग्रेसी नेताओं के साथ रायपुर लोकसभा के लिए नामांकन फॉर्म दाखिल करने कलेक्टर परिसर पहुंचे.वहां उन्होंने नामांकन फार्म का एक सेट जमा किया है. दूसरा सेट वे चार अप्रैल को जमा करेंगे। इस मौके पर दुबे के साथ ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे व समर्थक मौजूद रहे. सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में चार अप्रैल को प्रमोद दुबे दूसरे सेट का नामांकन भरेंगे.और इसी दिन…

नाली निकासी बन्द होने से नागरिक परेशान

नाली निकासी बन्द होने से नागरिक परेशान रायपुर। राजधानी के मोवा इलाके में नाली निकासी बंद किये जाने की वजह से लोग काफी परेशान हैं ।विगत कई वर्षो से नाली का पानी अंतिम छोर पर खुले प्लाट में निकलता था चूंकि भूमि स्वामी ने अपने प्लाट में नाली निकासी को बंद कर दिया है। निकासी नहीं होने के कारण धीरे-धीरे पानी मोहल्ले में ही जमा होते जा रहा है रुके हुए नाली के गंदे पानी से मोहल्लेवासियों को बीमारी का खतरा सता रहा है। रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-27अमन…

बदले की नहीं बदलाव की कर रहे हैं राजनीति – भूपेश

बदले की नहीं बदलाव की कर रहे हैं राजनीति – भूपेश जांजगीर। लोकसभा चुनाव में जांजगीर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि भारद्वाज ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने एक जनसभा भी ली। अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार किसानों की सरकार बनी है, पहले 15 साल अफसर सरकार चला रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ रमन तीन महीने में छग को दीवालिया बनाने की बात बोल रहे हैं, 15 साल से…

पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने रमन परिवार पर साधा निशाना

पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने रमन परिवार पर साधा निशाना रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को आईना भेजते हुए उनपर जमकर तंज कैसा है।पूर्व सांसद ने मोदी की टीम के स्वघोषित चौकीदार कहते हुए रमन सिंह को लिखा है कि आपको आईना भेज रहीं हूं जिससे कि अपना असली चेहरा पहचान सकें। क्योंकि आपके बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया है। दामाद फरार है एवं पत्नी का नाम 36000 करोड़ के घोटाले की डायरी में…

माइक्रोअबजर्वर का प्रशिक्षण 5 को

माइक्रोअबजर्वर का प्रशिक्षण 5 को जांजगीर-चांपा। लोकसभा आम निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए 5 अपै्रल को प्रात: 11 बजे से जिला पंचायत स्थित लाईवलीहुड कालेज के सभाकक्ष में माइक्रोअबजर्वर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने माइक्रोअबजर्वर को प्रशिक्षण देने के लिए 5 मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्त की है। इनमें शासकीय टीसीएल कालेज जांजगीर के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर आरके पाण्डेय, शासकीय टीसीएल कालेज जांजगीर के सहायक प्राध्यापक डॉ. एसके मधुकर, शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद के सहायक प्राध्यापक डॉ. जीएन भतपहरे और शासकीय…

मतदाता पहचान पत्र समेत 11 दस्तावेज मान्य

मतदाता पहचान पत्र समेत 11 दस्तावेज मान्य बालोद। लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को अब सिर्फ मतदाता पर्ची के आधार पर मतदान करने की अनुमति नहीं होगी। मतदाता को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मतदाता पर्ची (वोटर स्लीप) के साथ अपने पहचान का एक और दस्तावेज साथ रखना होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू ने बताया कि मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र के साथ 11 अन्य दस्तावेज मान्य होंगे। कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के…

मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू ने बताया कि जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक- एक, मतदान अधिकारी क्रमांक-दो और मतदान अधिकारी क्रमांक-तीन का प्रशिक्षण चार अप्रैल 2019 से आयोजित किया जाएगा। संगवारी मतदान दल एवं दिव्यांग मतदान दल का प्रशिक्षण 11 अप्रैल 2019 को आयोजित किया जाएगा।

रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक बालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिले में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कल डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम घोटिया, साल्हे, पटेली, आमाडुला, लिम्हाटोला और पथराटोला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने शतप्रतिशत मतदान के लिए रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाताओं को वचन मतदान का शपथ भी दिलाया गया।