भृत्य एवं कोटवारों का प्रशिक्षण 2 को कांकेर। लोकसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु ईव्हीएम कमीशनिंग एवं सीलिंग कार्य में संलग्न भृत्य एवं कोटवारों का प्रशिक्षण 2 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष (तृतीय तल) में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल पर संबंधित भृत्य एवं कोटवारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।
साल: 2019
व्यय प्रेक्षक ने सी-विजिल, शिकायत व मीडिया निगरानी सेल का लिया जायजा
व्यय प्रेक्षक ने सी-विजिल, शिकायत व मीडिया निगरानी सेल का लिया जायजा रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर लोकसभा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री कुमार अजीत ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित सी-विजिल, शिकायत सेल और मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण सेल का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यो का जायजा लिया। श्री कुमार अजीत को रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 45 बलौदाबाजार, 46 भाटापारा, 47 धरसींवा और 52 आरंग के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए है। कुमार अजीत ने एमसीएससी सेल में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को प्रत्याशियों के मीडिया में…
मेंहदी, रंगोली, पोस्टर व रैली देर रहे मतदान का संदेश
मेंहदी, रंगोली, पोस्टर व रैली देर रहे मतदान का संदेश रायपुर। लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन में मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मेंहदी, रंगोली, पोस्टर व रैली आदि के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक लेकर मतदाता जागरूकता अभियान में युवाओं की…
तृतीय लिंग समुदाय के लोगों ने भी लिया मतदान का संकल्प
तृतीय लिंग समुदाय के लोगों ने भी लिया मतदान का संकल्प रायपुर। लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए जिले में मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। राजधानी रायपुर में तृतीय लिंग समुदाय के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर तृतीय लिंग समुदाय की अध्यक्ष विद्या राजपूत ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोर रायपुर- मोर वोट। सभी को वोट देने का अधिकार है। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आपके एक वोट से बेहतर…
102 वर्ष की रूकमणी दीवान इस बार करेंगी मतदान
102 वर्ष की रूकमणी दीवान इस बार करेंगी मतदान रायपुर। रायपुर के टाटीबंध में रहने वाली 102 वर्ष की श्रीमती रूकमणी दीवान 23 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। श्रीमती रूकमणी का कहना है कि वो ज्यादा बाहर नही जाती है इसलिए पहले कभी उन्होंने मतदान नही किया है पर इस बार वो जरूर अपने मत का प्रयोग करेंगी। गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए जिले में मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत…
अस्पताल की पर्ची से मतदान का संदेश
अस्पताल की पर्ची से मतदान का संदेश रायपुर। लोकसभा निर्वाचन में जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल पण्डरी और कालीबाड़ी सहित सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों की पर्चियों में मोर रायपुर -वोट रायपुर की सील लगाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी मुहिम में जिले के निजी अस्पताल और नर्सिंग होम भी पीछे नही है वो बहुत से अस्पतालों द्वारा अपनी ओपीडी पर्जी में मोर…
दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिये किया प्रोत्साहित
दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिये किया प्रोत्साहित दंतेवाड़ा। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं का चिन्हांकन कर उन्हें मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद बड़े बचेली, नगर पंचायत गीदम, नगर पालिका परिषद किरन्दुल, नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा, नगर पंचायत बारसूर सहित बालूद,तुड़पारास, भोगाम, कँवलनार, फुलनार, पोन्दूम,चित्तालंका, नेटापुर आदि गांवों में…
खोंगसरा के ग्रामीणों ने ली मतदान की शपथ
खोंगसरा के ग्रामीणों ने ली मतदान की शपथ बिलासपुर। कोटा एसडीएम श्री आशुतोष चतुर्वेदी ग्राम खोंगसरा के ग्रामीणों द्वारा मतदान बहिष्कार की जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। श्री चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। एसडीएम श्री चतुर्वेदी को जैसे ही ग्राम खोंगसरा के ग्रामीणों की मांग के बारे में जानकारी मिली वे तुरंत वहां पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उनसे जानकारी ली। श्री चतुर्वेदी ने बताया कि उपतहसील बेलगहना के ग्राम खोंगसरा के ग्रामीणों…
भूपेश ने प्रधानमंत्री को तोहफे में भेजा आईना
भूपेश ने प्रधानमंत्री को तोहफे में भेजा आईना रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईना भेंट किया। बैक टू बैक दो ट्वीट करते हुए मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाए है। उन्होने लिखा है कि मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर…
आठवीं की परीक्षा के लिए आब्जर्बर नियुक्त
आठवीं की परीक्षा के लिए आब्जर्बर नियुक्त रायपुर। प्रदेश में पहली बार कक्षा पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं एक साथ चार अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। पहली बार ऐसा होगा कि बाहरी आब्जर्बर की मौजूदगी में पूरी परीक्षा आयोजित की जायेगी, इसके लिए सहायक व संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारियों को निगरानी का जिम्मा दिया गया है। साथ ही इस बात का शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। प्राथमिक स्कूल कक्षा पहली से पांचवी तक की…
