महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली बाइक रैली रायपुर। महिला कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को रायपुर में एक बाइक रैली निकाली। उनकी यह रैली भारत माता चौक शंकर नगर से शुरू होकर नगर घड़ी चौक तक पहुंची। इसके बाद फिर से भारत माता चौक वापस पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, किरणमयी नायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान दहेज प्रथा, भ्रुण हत्या, घरेलू हिंसा के साथ महिलाओं पर होने वाले अत्याचार बंद करने संबंधी नारे लगाए…
साल: 2019
सभी सीटों के लिए कांग्रेस ने किया तीन नाम का पैनल तैयार
सभी सीटों के लिए कांग्रेस ने किया तीन नाम का पैनल तैयार रायपुर। कांग्रेस में प्रत्याशी चयन का काम अंतिम चरण में है। स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी 11 सीटों पर एक से अधिक नाम का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है। कहा जा रहा है कि विधानसभा टिकट से वंचित कुछ नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि अधिकांश सीटों पर नए चेहरे उतारे जाएंगे। उन्होंने यह…
लोक अदालत में 11 हजार से अधिक मामलों की होगी सुनवाई
लोक अदालत में 11 हजार से अधिक मामलों की होगी सुनवाई रायपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार देश भर के न्यायालयों के साथ साथ रायपुर जिला न्यायालय एवं जिले के अन्य सिविल न्यायालयों में कल 9 मार्च को वर्ष 2019 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस नेशनल लोक अदालत में लगभग 11000 से अधिक मामले सुनवाई हेतु रखे गए हैं, जिसमें विभिन्न सिविल मामले और राजीनामा योग्य आपराधिक मामले एवं प्री-लिटिगेशन मामलों को अंतिम रूप से निराकृत करने के उददेश्य से…
लोक आयोग पर भ्रष्टाचार की जांच न करने का आरोप
लोक आयोग पर भ्रष्टाचार की जांच न करने का आरोप रायपुर। किसान-मजदूर नेता ललित चंद्रनाहू व वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने छत्तीसगढ़ लोक आयोग पर भ्रष्टाचार की जांच-कार्यवाही व अनुशंसा का पालन न करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार से लोकपाल गठन की मांग की है। उनका कहना है कि आयोग में एक-एक कर भ्रष्टाचार की कई शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन उसकी समय पर जांच नहीं हो पा रही है। अनुशंसा का समय पर पालन भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में…
पत्रकारिता विवि में छात्र नेताओं में मारपीट, मामला
पत्रकारिता विवि में छात्र नेताओं में मारपीट, मामला रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में मारपीट का मामला सामने आया है. विश्वविद्यालय में दो राजनीतिक दलों के छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई के नेता आपस में भिड़ गए. इस घटना में दोनों संगठनों के छात्र नेताओं को चोटें आई है. वहीं घटना के बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता मुजगहन थाना पहुँच गए हैं. मारपीट की घटना को लेकर दोनों छात्र संगठनों के अपने-अपने आरोप हैं. एनएसयूआई के छात्र नेताओं का कहना है कि विवि परिसर में प्रोफेसर आशुतोष मंडावी एबीवीपी की बैठक…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने मरीजों को बांटा फल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने मरीजों को बांटा फल दंतेवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिला कांग्रेस द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया. फल वितरण कर कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेसियों एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि आज हम भले ही 21वीं सदी में पहुंच चुके हैं, मगर आज भी महिलाओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ है. हर जगह महिलाओं को छोटी-छोटी बातों के लिए संघर्ष करते…
ट्रक ने स्कूली बस को मारी टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल
ट्रक ने स्कूली बस को मारी टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल धरसींवा। रायपुर के धरसीवा के चरोदा मोहदी मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूली बस को न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि काफी दूरी तक घसीटते भी ले गया. घटना में आधा दर्जन छात्र घायल हो गए है, इनमें से एक छात्र को सर में गम्भीर चोट आने से उसके सर में टांके लगाने पड़े है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रक किसी फैक्ट्री से एंगार्ड लोड करते हुए उरला की तरफ जा रहा था, तभी उसने एक ट्रक को ओवर…
नक्सलियों की फिर कायरना करतूत
नक्सलियों की फिर कायरना करतूत सुकमा। महिला दिवस को भी नक्सली अपनी कायराना करतूत को अंजाम देने से बाज नहीं आए। नक्सलियों ने आज पर्चों के बहाने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक ग्रामीण बोदराजपदर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गीदम थाना पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है गीदम थाना क्षेत्र के भेज्जी-एलारमडग़ु गांव के बीच…
आठ लाख का इनामी नक्सली कमांडर अर्जुन ने किया सरेंडर
आठ लाख का इनामी नक्सली कमांडर अर्जुन ने किया सरेंडर सुकमा। सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कोंटा एरिया का पूर्व चीफ और आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली कमांडर अर्जुन ने सरेंडर कर दिया है। अर्जुन कई बड़ी वारदातों का मास्टर माइंड रहा है। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे नक्सली कमांडर ने डीआईजी सीआरपीएफ संजय यादव,एसपी जितेंद्र शुक्ला और एएसपी शलभ सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर अर्जुन को सजा देने की धमकी दी थी। अर्जुन का सरेंडर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी…
केबल कंपनी से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
केबल कंपनी से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज रायपुर। जेंटल इंटरटेनमेंट कंपनी को लाखों रूपए की चूना लगाने वाले 11 डायरेक्टरों के खिलाफ राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मामले की शिकायत जेंटल इंटरटेनमेंट कंपनी के डायरेक्टर इंदरपाल चावला ने की। उन्होंने थाने में शिकायत किया कि शेयर होल्डरों पर करोड़ों की धोखाधड़ी और फर्म हड़पने की साजिश रची थी। जिसमें 30 अगस्त 2018 को आर्थिक गड़बड़ी की वजह से मामले में शामिल 5 आरोपी मनोज उबवेजा, संतोष पांडेय, अजय…
