पूर्व मंत्री मूणत ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की रायपुर। बहुचर्चित अंतागढ़ टेप कांड मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. बीते गुरुवार को दायर की गई राजेश मूणत की इस याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं है. अंतागढ़ टेप कांड मामले में रायपुर की पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने 5 लोगों के खिलाफ रायपुर के पंडरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है. उन्हीं 5 लोगों में से एक पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी हैं.
साल: 2019
प्रभारी मंत्री ने अमोदा में किया गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन
प्रभारी मंत्री ने अमोदा में किया गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल, शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम अमोदा में हरित क्रांति योजना के तहत 15 लाख 40 हजार रूपये की लागत से दो सौ मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के 35 किसानों को अल्प कालीन कृषि ऋण माफी योजना के तहत ऋण माफी का…
महिलाओं का किया गया सम्मान
महिलाओं का किया गया सम्मान जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल, शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, सरपंच श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती गजाला खान, श्रीमती अमला देवी पाण्डेय, जगती बाई, संतरा बाई, निशा देवी यादव, संतोष अग्रवाल, ज्ञानबाई, दरस जलतारे, निर्मला विश्वकर्मा, और श्रीमती रश्मि गुप्ता सहित…
सोमानी और पटेल को कारण बताओ नोटिस
सोमानी और पटेल को कारण बताओ नोटिस जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा को गंभीरता से लिया है। उन्होंने परीक्षा के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है और नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण में लापरवाही और उदासीनता बरतनेे वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड जैजैपुर के परीक्षा केन्द्र क्रमांक 32039 शासकीय उच्चतर माध्यमिक जैजैपुर के प्रभारी अधिकारी…
छात्रा द्वारा फांसी लगाने के मामले की जांच के लिए दल गठित
छात्रा द्वारा फांसी लगाने के मामले की जांच के लिए दल गठित रायपुर। जशपुर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पण्ड्रापाठ के कक्षा दसवीं की छात्रा मनीता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच हेतु तीन सदस्यीय दल का गठन किया गया है। कलेक्टर ने उक्त घटना के संबंध में विस्तृत जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन देने को कहा है। जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी बगीचा श्री रवि मित्तल, कार्यपालिक दण्डाधिकारी बगीचा श्री संजय कुमार राठौर एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती लीलावती…
परीक्षार्थियों के कपड़े उतारवाने की बात गलत
परीक्षार्थियों के कपड़े उतारवाने की बात गलत रायपुर। जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पण्ड्रापाठ की कक्षा 10 वीं की छात्रा के मौत के मामले की जिला प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। जशपुर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम बगीचा श्री रवि मित्तल को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश जारी किया है। ज्ञातव्य है कि ग्राम रौनी तहसील बगीचा के रहने वाली छात्रा मनीता ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर…
सिपाही के साथ युवक ने की बदसलूकी,गिरफ्तार
सिपाही के साथ युवक ने की बदसलूकी,गिरफ्तार रायपुर। ट्रैफिक पुलिस के साथ बहस करना युवक को भारी पड़ गया. कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसका नगर के मुख्य सड़क पर जुलूस निकाला. आरोपी युवक व्यापारी है. दरअसल, गुरुवार शाम 7 बजे ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पहुँचे एक सिपाही से आरोपी युवक सलीम दल्ला ने गाली-गलौज करते हुए दबंगई दिखाई थी. इस पूरे प्रकरण का वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस आरोपी पर कार्रवाई के लिए आम लोग पुलिस से मांग कर रहे थे. लोगों…
आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत
आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण की मौत सुकमा। सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के बोदराजपाड़ के पास एक नक्सलियों ने एक आइईडी ब्लास्ट किया है जिसकी चपेट में आने तीन ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसमें से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए है. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइईडी बम लगाया था, जिसकी चपेट में निर्दोष ग्रामीण आ गए.
निर्माणाधीन व नवनिर्मित भवनों का अवलोकन
निर्माणाधीन व नवनिर्मित भवनों का अवलोकन गरियाबंद। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम कोसमबुड़ा में निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को भवन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच को विद्यालय परिसर से लगे नर्सरी को उद्यान के रूप में विकसित करने गांव वालों की पहल से प्रशासन को उपलब्ध कराने कहा। इसी कड़ी में कलेक्टर ने फिंगेश्वर में 94 लाख रूपये की लागत से लोक निर्माण विभाग…
धान संग्रहण और आंगनबाड़ी केन्द्र भी पहुंचे अफसर
धान संग्रहण और आंगनबाड़ी केन्द्र भी पहुंचे अफसर गरियाबंद। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान संग्रहण केन्द्र कुण्डेलभाठा में धान संग्रहण और परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बेलर और कुण्डेल स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्था व समय पर बच्चों का टीकाकरण के लिए मौके पर उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी के बच्चों से आत्मीयता पूर्वक रू-ब-रू चर्चा कर उनके व उनके माता-पिता के नाम पूछे। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे बहुत खुश हुए…
