टायर में हुआ विस्फोट,हादसे में दो की मौत दन्तेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा एजुकेशन सीटी में ट्रैक्टर का पिछला टायर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक जावंगा के बोमड़ाराम कवासी ट्रेक्टर को दिनभर काम करने के बाद शाम को ट्रैक्टर धुलवा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. ट्रेक्टर में कार्यरत 19 वर्षीय चंद्रशेखर सोढ़ी और छोटेलाल दोनों धुलाई करते वक्त ट्रेक्टर के पिछले टायर में पानी डालते ही जबरदस्त विस्फोट हो गया जिससे दोनों…
साल: 2019
डीकेएस में काम की लापरवाही,ठेकेदार पर होगी कार्रवाई – डॉ. सहारे
डीकेएस में काम की लापरवाही,ठेकेदार पर होगी कार्रवाई – डॉ. सहारे रायपुर। रायपुर के दाऊ कल्याण सिंह सुपरस्पेशालिस्ट हॉस्पिटल (डीकेएस) में काम करने वाले कंप्यूटर आपरेटर समेत अन्य स्टॉफ को विगत तीन महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दी है। वहीं कंपनी के सुपरवाइजर राज भोथरा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काम बंद कर दिया है। इसे लेकर अस्पताल की व्यवस्था ठप हो गई है। पूरे मामले को लेकर डीकेएस के अधीक्षक डॉ. केके सहारे का कहना है कि कंपनी के…
लंबित वारंटों की तामिली ना होने पर भड़के डीजी
लंबित वारंटों की तामिली ना होने पर भड़के डीजी रायपुर। डीजीपी दुर्गेशमाधव अवस्थी ने दो घंटे की वीडियो कांफ्रेंस लेकर पुलिसिंग को दुरुस्त करने की सख्त चेतावनी मातहत विभाग के लोगों को दी है। अवस्थी ने तीन बिंदुओं पर काम किए जाने के दो टूक निर्देश जारी किए हैं, डीजी अवस्थी ने कहा कि लंबित शिकायतें नही चाहिए, जानिए क्यों लंबित है, एफआईआर है तो लंबित नही रहनी चाहिए या तो कोर्ट पहुँचाइए डायरी या ख़ात्मा होगा, प्रकरण न्यायालय में क्या हुआ, यदि विवेचना में दोषी था तो हमने अपील…
डायरिया पीडि़तों से मिलने विधायक पहुंचे अस्पताल
डायरिया पीडि़तों से मिलने विधायक पहुंचे अस्पताल भिलाई। इस्पात नगर में डेंगू, स्वाइन फ्लू के बाद अब डायरिया ने पैर पसार लिया है। प्रदूषित पानी की वजह से नगर पालिक निगम भिलाई के दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी लगते ही महापौर देवेन्द्र यादव शुक्रवार को सुबह-सुबह शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे। उन्होंने ने डायरिया पीडि़तों का हाल चाल जाना। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। महापौर के निर्देश पर पेयजल संकट के…
हरिप्रसाद के बयान पर रमन का पलटवार
हरिप्रसाद के बयान पर रमन का पलटवार रायपुर। कांग्रेस महामंत्री बीके हरिप्रसाद के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता ही घटिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण हिन्दुस्तान ही नहीं पूरी दुनिया में कोई मुकाबला नहीं कर सकता। सेना को पहली बार कोई फ्री हैंड देने वाला प्रधानमंत्री है वो मोदी जी है। इसकी वजह से पाकिस्तान भींगी बिल्ली बनकर घुम रहा है। ये कांग्रेस का पीड़ा का कारण है। ज्ञात हो कि…
बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन से जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा कार्यकारिणी की सूची को अनुमोदित किया है। बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश राघव, कोषाध्यक्ष -ललित विश्वकर्मा उपाध्यक्ष -टी.आर जनार्दन, बंशी पटेल, दत्तजैन पुरी, प्रणीश चौबे, पारस पारख, पुन्नीलाल पटेल, राजू लाल जैन, जोगेन्दर छाबड़ा, भीखम साहू, रितेश शर्मा, सुशीला सिंहा, किशोर शर्मा। महामंत्री सुनील नामदेव, नंदकुमार साहू, मनोज जायसवाल, मंगत साहू, वाहिद खान, कृष्णा जायसवाल, मनोज भुवाल, चन्द्रप्रकाश तिवारी, विजय यादव, नारायणी टोन्डर।
पहली बार एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की कमान संभाल रही दो युवतियां
पहली बार एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की कमान संभाल रही दो युवतियां रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने पहली बार एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की जिम्मेदारी दो युवतियों को सौंपी है। जिसे महिलाओं के सम्मान में यह अनूठी पहल माना जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की इस पहल में आज अदिति अरोरा और सजुला जयसवाल को कमान सौंपी गई है। अब ये दोनों ही विमान को उड़ने और उतरने में मार्ग दर्शन देेने का काम कर रही हैं।
2 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का तबादला
2 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का तबादला महासमुंद। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 2 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में महासमुंद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है. निरीक्षक दीपक केवट थाना प्रभारी तेंदूकोना से थाना प्रभारी महासमुंद, निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज प्रभारी यातायात से थाना प्रभारी तेंदूकोना, उप निरीक्षक संदीप मांडले थाना प्रभारी तुमगांव से चौकी प्रभारी भंवरपुर उपनिरीक्षक योगेश सोनी थाना सरायपाली से थाना प्रभारी तुमगांव, उपनिरीक्षक सुधांशु बघेल थाना बागबाहरा से प्रभारी यातायात के रूप में…
हाईकोर्ट का मूल स्थान में पदस्थ रहने के आदेश
हाईकोर्ट का मूल स्थान में पदस्थ रहने के आदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिक्षा विभाग में किए गए फेरबदल में अपना फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पक्ष में फैसला सुनाया है। गौरतलब है कि चुनाव से पहले पूर्व भाजपा सरकार ने अक्टूबर माह में स्कूल शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया था। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों ने तबादला आदेश के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई थी।…
31 मई तक रायपुर-बिलासपुर फोरलेन का काम पूरा करने निर्देश
31 मई तक रायपुर-बिलासपुर फोरलेन का काम पूरा करने निर्देश बिलासपुर। हाईकोर्ट बिलासपुर के चीफ जस्टिस की डिविजन बेंच ने शासन को रायपुर-बिलासपुर फोरलेन का निर्माण कर रहे ठेकेदारों को रेत व सीमेंट दिलाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने ठेकेदारों को भी निर्देश दिया है कि वो 31 मार्च तक रायपुर से बिलासपुर तक का वनवे और फिर 31 मई तक फोरलेन का काम पूरा करें। दरअसल एक जनहित याचिका में कहा गया है कि 18 महीने में रायपुर बिलासपुर एनएच का काम पूरा होना था,…
