सेना के जवानों की वीरता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा विपक्ष : प्रकाश जावड़ेकर

सेना के जवानों की वीरता पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा विपक्ष : प्रकाश जावड़ेकर जयपुर। राजस्थान के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक को लेकर विपक्ष इतना बौखला गया है कि प्रेस कांफ्रेस करके वह सेना के जवानों की वीरता पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में गुरूवार को प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक हुई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 26/11 हमले के दौरान सेना ने कार्रवाई के…

दिसंबर 2019 से सभी ट्रेनें बिजली वाले इंजन से ही दिल्ली आयेंगी : पीयूष गोयल

दिसंबर 2019 से सभी ट्रेनें बिजली वाले इंजन से ही दिल्ली आयेंगी : पीयूष गोयल नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिसंबर 2019 से दिल्ली आने-जाने वाली सभी ट्रेनें बिजली के इंजन से संचालित होंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस कदम से ईंधन का बिल कम होगा, सुरक्षा बढ़ेगी और ट्रेन की गति भी बढ़ जायेगी। आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने और राजस्व की बचत के लिए सितंबर 2018 में कैबिनेट ने अगले चार सालों में भारतीय रेलवे के पूर्ण विद्युतीकरण के प्रस्ताव को…

महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश की प्रगति के प्रति आश्वस्त : राष्ट्रपति कोविन्द

महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश की प्रगति के प्रति आश्वस्त : राष्ट्रपति कोविन्द नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बदलते वक्त के साथ महिलाओं ने खुद को जीवन के हर क्षेत्र में साबित किया है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि भारतीय समाज महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा और महिलाओं के लिए तथा समाज के लिए नये अवसरों को लेकर लैंगिक समानता पर जोर देता रहेगा।…

राजधानी लखनऊ में सूखे मेवे बेच रहे कश्मीरी युवकों से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में सूखे मेवे बेच रहे कश्मीरी युवकों से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डालीगंज इलाके में सूखे मेवे बेचने वाले दो कश्मीरियों की भगवा कपड़ा पहने कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कश्मीरी विक्रेताओं की पिटाई कैमरे में कैद हो गयी है और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला एवं महबूबा मुफ्ती ने कड़ी निंदा की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी…

अमेरिका ने पाक को एक बार फिर लताड़ा, कहा- आतंकियों को करें नष्ट

अमेरिका ने पाक को एक बार फिर लताड़ा, कहा- आतंकियों को करें नष्ट वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान से अपील की है कि वह पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी समूहों के खिलाफ ‘स्थायी एवं लगातार’ कार्रवाई करे। विदेश मंत्रालय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले और बालाकोट में जैश के आतंकवादी शिविर पर भारत के हवाई हमले के बाद से पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वैश्विक दबाव बढ़ा है। इस्लामाबाद में गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि पाकिस्तान में प्रतिबंधित…

मुख्यमंत्री ने लोक गायिका रजनी रजक को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने लोक गायिका रजनी रजक को दी बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका रजनी रजक को नारी शक्ति सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल 8 मार्च को नई दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम में रजनी रजक को लोक कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजनी रजक ने अपनी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने दु:ख प्रकट किया

सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने दु:ख प्रकट किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के कुरूद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात सड़क दुर्घटना में ग्राम भालुझुला के तीन युवकों के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षित यात्रा के लिए सभी से यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की है।

किराया पाने 11 मार्च तक दें जानकारी

किराया पाने 11 मार्च तक दें जानकारी बलौदाबाजार। विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को आवंटन मिल गया है। किराए का भुगतान बहुत जल्द वाहन मालिक के बैंक खाते पर आरटीजीएस तरीके से किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वाहन मालिक अथवा ट्रेवल एजेन्सियां इसके लिए सोमवार 11 मार्च तक जिला कार्यालय के कमरा नम्बर 41 में जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। जानकारी में उन्हें अपने बैंक खाता नम्बर और बैंक का आईएफएसी कोड देना होगा।…

परीक्षा केन्द्र में मिला नकल सामग्री, केन्द्राध्यक्ष हटाए गए

परीक्षा केन्द्र में मिला नकल सामग्री, केन्द्राध्यक्ष हटाए गए बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2019 अंतर्गत 6 मार्च को कक्षा 12वीं के भौतिक शास्त्र के परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र शास.कन्या उ.मा.वि. पवनी विकासखण्ड बिलाईगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण श्री अश्वनी कुमार चंद्रा नायब तहसीलदार बिलाईगढ़ के द्वारा किया गया। निरीक्षण में नायब तहसीलदार ने परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष तथा पर्यवेक्षकों के उपस्थिति में केन्द्र परिसर में अत्यधिक मात्रा में नकल सामग्री पाया गया। केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों द्वारा कर्तव्य के प्रति निष्क्रियता के…

प्रभारी मंत्री करेंगे टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

प्रभारी मंत्री करेंगे टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन जांजगीर-चाम्पा। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 8 मार्च को जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रवास में रहेंगे। जहां वे कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्ष्रेत्र प्रात: 10 बजे व अकलतरा विधानसभा दोपहर 1 बजे में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात श्री टेकाम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे । शाम 6 बजे पाली पहुंचेंगे जहां वे ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य लगभग 35 लाख गोठान भूमिपूजन व स्कूल भवन उद्घाटन करेंगे व राज्य स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट…