कर्ज माफी और धान की बढ़ी कीमत से किसानों में खुशी की लहर व्याप्त

कर्ज माफी और धान की बढ़ी कीमत से किसानों में खुशी की लहर व्याप्त रायपुर। छत्तीसगढ़़ की नई सरकार नेे किसानों को कृषि के कर्ज से मुक्ति दिलाने के साथ साथ 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का जो तोहफा दिया है, उससे प्रदेश भर के किसानों में जबरदस्त खुशी और उत्साह का माहौल है। पूरे प्रदेश में 19 लाख से अधिक किसानों के सहकारी एवं सार्वजनिक बैंकों के 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक के अल्पकालीन कृषि ऋण माफी करने के निर्णय से ऐसे लाखों किसान…

राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य मुलाकात की

राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य मुलाकात की रायपुर। राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद से आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह दिवस पूरी दुनिया में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं शिक्षा और स्वावलंबन सहित सभी क्षेत्रों में सशक्त हो रही हैं। इसकी झलक हाल में ही विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में देखने को मिलता है। जब छात्रों से अधिक छात्राओं को उपाधि और गोल्ड मेडल मिला है।…

मरावी होंगे सुकमा के नए एसपी

मरावी होंगे सुकमा के नए एसपी रायपुर। राज्य शासन ने देर शाम आदेश जारी कर सघन नक्सल प्रभावित सुकमा में राज्य पुलिस सेवा के डी एस मराबी को एस पी बनाया है, जबकि वहाँ एसपी रहे आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को पीएचक्यू का एस पी बनाया है। वहीं डीएसपी सपन चौधरी और टीआई हरविंदर सिंह को परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

महामिलावट है महागठबंधन – शाह

महामिलावट है महागठबंधन – शाह रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है। नक्सलवाद से प्रभावित छत्तीसगढ में बीते पंद्रह सालों में भाजपा की सरकार रहते तक नक्सलवाद के नियंत्रित रहने का दावा करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया जहाँ जहाँ कांग्रेस की सरकार बनी वहाँ नक्सलवाद बढ़ा है, छत्तीसगढ में पंद्रह साल में नक्सलवाद कम हुआ लेकिन अब फिर से कांग्रेस की सरकार है, समझ लो कोई तो रिश्ता है इस पार्टी का नक्सलियो से। अमित शाह ने अपने भाषण में भरपूर…

अभिनव अग्रवाल बने मंडी बोर्ड के एमडी

अभिनव अग्रवाल बने मंडी बोर्ड के एमडी रायपुर। डिप्टी कमिश्नर कस्टम अभिनव अग्रवाल छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के नए प्रबंध निदेशक होंगे। राज्य सरकार ने आज उनका आदेश जारी कर दिया। अग्रवाल 2007 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस के अधिकारी हैं। अग्रवाल 2016 में प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ आए थे। उन्हें राज्य शहरी विकास अभिकरण का सीईओ बनाया गया था। नई सरकार ने बाद में उन्हें डिप्टी सिकरेट्री सामान्य प्रशासन बनाया था। 2002 बैच के, सिकरेट्री लेवल के आईएएस हेमंत पहारे़े फिलहाल मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक थे। उन्हें हटाकर अग्रवाल को…

भानपुरी-मुण्डागांव-नारायणपाल सड़क का निर्माण प्रगति पर

भानपुरी-मुण्डागांव-नारायणपाल सड़क का निर्माण प्रगति पर रायपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा नारायणपुर जिले के अंतर्गत भानपुरी-मुण्डागांव-नारायणपाल सड़क के निर्माण और उन्नयन का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। लगभग 23 किलोमीटर लम्बाई वाले इस मार्ग के निर्माण के लिए 39 करोड़ 99 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है। इसके निर्माण कार्य को आगामी जून माह तक पूर्ण कर लिए जाने की संभावना है।

दावेदारों की बढ़ी संख्या,स्क्रीनिंग कमेटी तैयार करेगी पैनल

दावेदारों की बढ़ी संख्या,स्क्रीनिंग कमेटी तैयार करेगी पैनल रायपुर। लोकसभा प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में दावेदारों के नाम पर मंथन किया गया। बताया गया कि बैठक में सर्वे रिपोर्ट के साथ-साथ जिला संगठन और प्रभारी सचिवों की अनुशंसा को भी रखा गया। शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है, इस बैठक में अधिकतम 3 नाम का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। लोकसभा प्रत्याशी चयन के लिए दिल्ली में कांग्रेस की चुनाव समिति बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

भाजपाध्यक्ष शाह का जोरदार स्वागत

भाजपाध्यक्ष शाह का जोरदार स्वागत रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गुरुवार को यहां पहुंचे। माना विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्री शाह ने इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। श्री शाह के स्वागत के लिए भाजयुमो के अलावा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं भी दोपहिया वाहन से विमानतल पहुंची थी। शाह करीब 4 बजे माना पहुंचे। माना विमानतल पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वे बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे इंडोर स्टेडियम के…

महिला दिवस पर 10 को मणिकर्णिका का आयोजन

महिला दिवस पर 10 को मणिकर्णिका का आयोजन रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर अब्राहम एवीएशन एवं क्रिएटिव आईज प्रमोशन्स के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 मार्च को महिला दिवस पर मणिकर्णिका-2019 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली महिलाओं एवं अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं-युवतियों को मुफ्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत होंगे। अध्यक्षता युवा कांग्रेस नेता विशाल शर्मा करेंगे। विशेष अतिथि के रूप…