मछली पालन कार्य से मजबूत हुआ संगवारी समूह

मछली पालन कार्य से मजबूत हुआ संगवारी समूह जांजगीर-चांपा। जिले की जनपद पंचायत पामगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरदेई में 10 महिलाओं के द्वारा संगवारी स्व सहायता समूह बनाया गया। इस समूह की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीन टण्डन एवं सचिव श्रीमती वंदना टण्डन बताती है कि सभी सदस्यों के द्वारा आपसी लेनदेन व सप्ताहिक बचत कर राशि समूह के बचत खाते जमा की जा रही है। नियमित रूप से कार्य करने के चलते ही एनआरएलएम के माध्यम से उन्हें मछली पालन कार्य के लिए आर्थिक रूप से ऋण का सहयोग मिला।…

पीएम आवास से मिली सुमित्रा के हौसलों को उड़ान

पीएम आवास से मिली सुमित्रा के हौसलों को उड़ान जांजगीर-चांपा। जिला जांजगीर-चांपा की जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत तागा की रहने वाली श्रीमती सुमित्रा बाई के चेहरे की चमक कहती है कि वे आज बहुत खुश है। वे बताती हैं कि उनकी इस खुशी के पीछे प्रधानमंत्री आवास के तहत बना मकान है। पति की मृत्यु हो जाने के बाद एकदम अकेली हो गई। एक ओर जहां प्रतिदिन खाने-कमाने की चिंता रहने लगी तो वहीं दूसरी ओर बारिश के दिनों में कच्चे मकान के गिरने का खतरा और अन्य…

मनरेगा से गांव में मिलता रोजगार

मनरेगा से गांव में मिलता रोजगार जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से गांव में ही रोजगार मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। महिलाओं की सहभागिता से स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है। जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत पनगांव में रहने वाली सुश्री अंजूलता, प्रीति, अनीता का कहना है कि गांव में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। तो वहीं मोहन बाई, संतोषी एवं शकुंतला का कहना है कि इस योजना में गांव के विकास के काम किए…

कलयुग में हर आदमी नाच रहा है – शंभूशरण

कलयुग में हर आदमी नाच रहा है – शंभूशरण रायपुर। हम बदलें न बदलें लेकिन इतना जान लें कि जमाना बदल चुका है और उसी के अनुसार चलना होगा इसलिए कलयुग में आज हर आदमी नाच रहा है भले ही उसके नाचने का परिपेक्ष्य कुछ और हो। जब प्रयास से काम न बने तब विश्वास पर आश्रित हो जाना चाहिए। जिस जगत में हर जगह परमात्मा हैं उसी के प्रागट्य पर सवाल किया जाता है कि श्रीराम का अवतरण कहां से किस रूप में हुआ। निमोरा में आयोजित श्रीरामकथा ज्ञानयज्ञ…

शाला त्यागी बच्चों के लिए लगायी गई विशेष कक्षाऐं

शाला त्यागी बच्चों के लिए लगायी गई विशेष कक्षाऐं रायपुर। पढ़ाई में फेल होने की कुंठा और मन में पैदा होने वाली मानसिक अवस्था प्राय: बच्चों को पढ़ाई से दूर कर देती है। फुण्डहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल ने ऐसे बच्चों को फिर से पढ़ाई से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की है। स्कूल में कक्षा 9 वीं की परीक्षा, ओपन स्कूल के जरिए देने वाले बच्चों के लिए अलग से कक्षा लगाकर उनकी पढ़ाई को इंतजाम किया गया है। दरअसल ये बच्चे फुण्डहर स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन…

आदर्श आचरण संहिता के पालन के लिए टीम का गठन होगा

आदर्श आचरण संहिता के पालन के लिए टीम का गठन होगा जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन 2019 की अधिसूचना जारी होते आदर्श आचरण संहिता लाग हो जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में संपत्ति विरूपण अधिनियम के संबंध में कल बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ और राजस्व अधिकारियों की सयुंक्त बैठक ली गई। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री राहुल देव एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने भारत निर्वाचन के निर्देशों से उपस्थित अधिकारियों…

एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम कार्यक्रम 9 को

एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम कार्यक्रम 9 को मुंगेली। साहित्य परिवार मुंगेली की ओर से एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम का आयोजन शनिवार 9 मार्च 2019 को सामुदायिक भवन पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली में शाम 4 बजे से किया गया है। एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम में शहीदों के नाम पर दीप प्रज्ज्वलन, कवि सम्मेलन, नागरिक श्रद्धांजलि एवं स्वेच्छा से शहीद परिवार के लिये राशि एकत्र कर कलेक्टर मुंगेली के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत (सैनिक कल्याण) कोष में जमा किया जायेगा। एक शाम-पुलवामा शहीदों के नाम कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती…

जम्मू बस स्टैंड में बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला, जोरदार धमाका, 18 लोग बुरी तरह से जख्मी

जम्मू बस स्टैंड में बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला, जोरदार धमाका, 18 लोग बुरी तरह से जख्मी श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बस स्टैंड पर खड़ी बस पर गुरुवार को अचानक धमाका हुआ। जिसकी वजह से आस-पास के खड़े लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक धमाके में करीब 18 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक इसे ग्रेनेड हमला बताया जा रहा है। वहीं, ये भी पता चला कि बस पर ग्रेनेड…

कार्यालयों में तम्बाकू प्रतिबंधित का बोर्ड लगाने का निर्देश

कार्यालयों में तम्बाकू प्रतिबंधित का बोर्ड लगाने का निर्देश बिलासपुर। कलेक्टर डॉं. संजय अलंग के निर्देश पर जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना बनायी गई है। जिसके सफल क्रियांन्वयन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा तम्बाकू उत्पादों के उपयोग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने एवं सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं। तम्बाकू नियंत्रण के लिए बनायी गयी कार्ययोजना…

J&K – सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर

J&K – सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में बुधवार की रात आतंकियों ने सेना की पार्टी पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। लंगेट इलाके में आतंकियों ने 32 राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोल पार्टी पर पहले ग्रेनेड दागा। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके बाद मौके से आतंकी भाग निकले। हमले…