शिक्षक ने कर दी छात्रों की जमकर पिटाई

शिक्षक ने कर दी छात्रों की जमकर पिटाई कोरबा। बिना बताए बाथरुम जाना छात्रों को भारी पड़ गया. गुस्साएं शिक्षक ने छात्रों की ऐसी पिटाई की कि उनके पीठ पर निशान उभर आए वहीं कुछ छात्रों को बुखार भी आने लगा है. शिक्षक की हैवानियत से आक्रोशित परिजन कार्यवाही की मांग कर रहे हैं. मामला झगरहा स्थित मिडिल स्कूल का है, यहां पदस्थ शिक्षक बीएन सोनवानी ने 5 छात्रों की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वे बिना बताए लघुशंका के लिए टॉयलेट चले गए थे. छात्रों के अनुसार उन्हें…

अवैध शराब ब्रिकी करने वाले 10 गिरफ्तार

अवैध शराब ब्रिकी करने वाले 10 गिरफ्तार रायपुर। राजधानी पुलिस ने शहर में अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 188 पाव शराब जब्त किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने चाकू व पिस्टल लेकर आतंक फैलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस ने भाठागांव बाजार के पास अवैध शराब रखे आरोपी पवनु जोशी ,मोतीराम सोनकर व दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह राजधानी के सिविल…

सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत

सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत धमतरी। धमतरी में बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गयी। तीन बाइक सवार दोस्त अपने घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने तीनों दोस्तों को बुरी तरह से कुचल दिया, इस हादसे में तीनों की मौत हो गयी। हालांकि मौके पर सिर्फ एक ने ही दम तोड़ा था, जबकि दो गंभीर रुप से जख्मी थे। अस्पताल ले जाने के दौरान एक युवक ने रास्ते में और एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।…

महिला एवं बाल विकास विभाग के 17 अधिकारियों का तबादला

महिला एवं बाल विकास विभाग के 17 अधिकारियों का तबादला रायपुर। राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 10 प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला महिला एवं बाल विकास के 7 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। महिला एवं बाल विकास के अवर सचिव विजया खेस्स के हस्ताक्षर युक्त जारी आदेश के अनुसार सुरेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रायपुर से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बिलासपुर, अशोक कुमार पांडेय जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल…

देशी पिस्टल व कारतुस के साथ युवक गिरफ्तार

देशी पिस्टल व कारतुस के साथ युवक गिरफ्तार रायपुर। राजा तालाब के पास देशी पिस्टल व कारतुत के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। सुपेला जिला दुर्ग निवासी तरुण परघनिया को मुखबिर की सूचना पर तलाशी के दौरान पुलिस ने राजातालाब के पास बांठिया नर्सिग होम के सामने एक नग देशी कट्टा व एक कारतुत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 25 आर्मस एक्ट के तहत सिविल लाईन थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस विभाग में फेरदबदल

पुलिस विभाग में फेरदबदल रायपुर। 22 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इन पुलिस अधिकारियों में 9 थानेदार और 13 उप निरीक्षक के नाम शामिल है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कई थानों से निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

मतदान केन्द्रों के भीतर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी

मतदान केन्द्रों के भीतर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन में मतों की गोपनीयता को बनाये रखने के लिए निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रों के भीतर आयोग के द्वारा अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को कैमरा से अथवा मोबाइल फोन या अन्य किसी भी साधन से किसी भी तरह की वीडियो रिकार्डिंग और फोटोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी। आयोग के द्वारा अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा वीडियो रिकार्डिंग या फोटोग्राफी करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के…

प्रभारी मंत्री पोषण पखवाड़ा का करेंगे शुभारंभ

प्रभारी मंत्री पोषण पखवाड़ा का करेंगे शुभारंभ जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च के अवसर पर महिलाओं के उत्थान और विकास के संबंध में जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने आज यहां बताया कि महिला जागृति शिविर एवं पोषण अभियान अंतर्गत जिले के अकलतरा के संजय नगर वार्ड क्रमांक-4 स्थित गोपाल पालीवाल सांस्कृतिक भवन में प्रात: 11 बजे से पोषण पखवाड़ा आयोजन किया जाएगा।…

जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में स्थापित होगा कान्फ्रेंस सिस्टम

जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में स्थापित होगा कान्फ्रेंस सिस्टम जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज यहां बताया कि जिला पंचायत के सभाकक्ष में कान्फ्रेंस सिस्टम की स्थापना की जाएगी। कान्फ्रेंस सिस्टम की स्थापना महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत स्थापित की जाएगी। इस हेतु सामाग्री निर्माताओं और उनके अधिकृत विक्रेताओं से आवेदन पत्र (मुहर बंद निविदाएं) आमंत्रित किये गये हैं। वाणिज्यक कर विभाग से जीवित पंजीकृत संस्था आवेदन पत्र 15 मार्च तक कार्यालयीन दिवस एवं समय में जमा कर सकते हैं। नियम…

मनरेगा, पीएम आवास, एनआरएलएम योजनाओं में बढ़ रही महिलाओं की भूमिका

मनरेगा, पीएम आवास, एनआरएलएम योजनाओं में बढ़ रही महिलाओं की भूमिका जांजगीर-चांपा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से महिलाएं मजबूती के साथ कदम बढ़ा रही है। महिलाओं की भूमिका महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित सभी योजनाओं में भी तेजी से बढ़ी है। जिसके चलते गांव का विकास मजबूती के साथ हो रहा है। इसमें महिलाओं की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। 8 मार्च 2019 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सभी महिलाओं और उनके जज्बे का सम्मान…