वन्य प्राणी से क्षति : मुआवजा स्वीकृत

वन्य प्राणी से क्षति : मुआवजा स्वीकृत जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के आदेश क्रमांक एफ 7-32/2003/10-2, 12 जून 2015 के प्रावधान अनुसार वन्य प्राणी से क्षति के चार प्रकरणों में कुल 27 हजार 208 रूपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। वनमंडलाधिकारी जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोथीडीह जैजैपुर के श्री लकेश चन्द्रा और श्री मुरलीधर चन्द्रा के लिए 10 हजार 922-10 हजार 922 रूपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। इसी गांव के श्री जीवन लाल चन्द्रा और घसनीन बाई चन्द्रा के लिए 2732-2732 रूपये की मुआवजा…

सोलर पेनल इंस्टालेशन हेतु प्रशिक्षण, आवेदन 8 तक

सोलर पेनल इंस्टालेशन हेतु प्रशिक्षण, आवेदन 8 तक जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जांजगीर के लाईवलीहुड कॉलेज में सोलर पेनल इंस्टालेशन टेक्निकल हेतु 440 घंटे का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। लाईवलीहुड कॉलेज के नोडल अधिकारी ने बताया कि 10वीं, 12वीं और इलेक्ट्रिशियन व्यवसाय में आईटीआई उत्तीर्ण युवा प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। यह प्रशिक्षण गैर आवासीय है। इच्छुक युवा समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन 8 मार्च तक लाईवलीहुड कॉलेज में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति: दावा आपत्ति 15 तक

आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति: दावा आपत्ति 15 तक जांजगीर-चांपा। नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। नवागढ़-2 की परियोजना अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक-16 के केन्द्र 2 के लिए केवल 1 आवेदन प्राप्त होने के कारण पुन: आवेदन मंगाने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक -10 के केन्द्र 2 के लिए प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन पत्रक तैयार कर 15 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के पीछे…

समर्थन मूल्य में बेचे गए धान का किया जा रहा नगद भुगतान

समर्थन मूल्य में बेचे गए धान का किया जा रहा नगद भुगतान जांजगीर-चांपा। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान का नकद भुगतान किया जा रहा है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री चन्द्राकर ने बताया कि किसानों को 123186 लाख 51 हजार रूपये का नकद भुगतान एक मार्च तक किया जा चुका है। किसानों द्वारा कुल 189329 लाख 97 हजार रूपये का धान विक्रय किया गया है। बैंकों को 186407 लाख 78 हजार रूपये प्राप्त हुए हैं। जिसमें से किसानों के…

राजस्व निरीक्षक निलंबित

राजस्व निरीक्षक निलंबित जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने बलौदा तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक श्री सोनाराम साहू को सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत निलंबित किया है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर राजस्व निरीक्षक को 10 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया था। राजस्व निरीक्षक श्री साहू द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया…

किसानों ने कहा अब नहीं हैं वे कर्जदार

किसानों ने कहा अब नहीं हैं वे कर्जदार रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के कर्जमाफी की घोषणा के पश्चात् गरियाबंद जिले के किसानों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। किसान मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब वे छत्तीसगढिय़ा किसान होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनकी पीड़ा को समझने वाला मुख्यमंत्री अब शासन में है। किसानों के कर्जमाफी के मुद्दे पर चर्चा करते हुए गरियाबंद जिल के ग्राम कोदोबतर के किसान कुलेश्वर साहू ने भी उत्साह…

मंत्री टेकाम रहेंगे सूरजपुर,बलरामपुर के दौरे पर

मंत्री टेकाम रहेंगे सूरजपुर,बलरामपुर के दौरे पर रायपुर। स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 7 और 8 मार्च को सूरजपुर, बलरामपुर और जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे तथा वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. प्रेमसाय सिंह के निधारित कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च को प्रात: 11.30 बजे रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला बलरामपुर के ग्राम सुलसुली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.30 बजे आयोजित किसान मुआवजा वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से…

भट्ठी से शराब लाते 9 कोचिये गिरफ्तार

भट्ठी से शराब लाते 9 कोचिये गिरफ्तार आरँग। 5 दिनो के भीतर शराब भट्ठी से शराब ले जाते मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गाँवो के 9 शराब कोचिये थाना अमला के हत्थे चढ चुके हैं । इनमें से एक को विधानसभा थाना ने व शेष को मंदिरहसौद थाना अमला ने दबोचने मे सफलता हासिल की है।

तुलारधाम की शिवलिंग रहस्यमय ढंग से हुआ गायब,हड़कंप

तुलारधाम की शिवलिंग रहस्यमय ढंग से हुआ गायब,हड़कंप दन्तेवाड़ा। छत्तीसगढ़ की धरोहर औऱ भक्तों की आस्था को भारी ठेस पहुंचा है. नारायणपुर राजस्व जिला स्थित तुलारधाम की शिवलिंग रहस्यमय रूप से गायब पाई गई है. इसका पता उस वक्त चला जब भक्त महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे हुए थे. शिवलिंग गायब होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है कि आखिरकार वह गायब कहा हो गया है. हालांकि नक्सलियों ने शिवलिंग के आप-पास बैनर पोस्टर लगाए है जिससे इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है…

भारी मात्रा में डुप्लीकेट पाइप जप्त

भारी मात्रा में डुप्लीकेट पाइप जप्त रायपुर। गंज पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित आंचल पाइप दुकान में दबिश देकर भारी मात्रा में डुप्लीकेट पाइप जप्त किया है। मामले में पुलिस दुकान संचालक सचिन किरवानी निवासी देवेन्द्र नगर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। टेक्समो कम्पनी के मैनेजर ने गंज थाना में शिकायत किया था कि उसके कंपनी के नाम से डुप्लीकेट पाइप का निर्माण कर मार्केट में बेचा जा रहा है। जिस पर पुलिस ने दुकान में दबिश देकर 70 से 80 हजार रुपए का डुप्लीकेट पाइप जप्त किया है।