आरंग में पत्नी की हत्या कर पति फरार

आरंग में पत्नी की हत्या कर पति फरार रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम राताकाट में मंगलवार की रात एक शराबी युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार पति की तलाश जारी है। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका रेखा बाई निषाद वर्ष ग्राम राताकाट में अपने पति रमेश निषाद के साथ रहती थी। महिला के चार बच्चे हैं,चारों गांव में ही अपनी नानी के पास रहते…

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौत

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौत रायपुर। पंडरी इलाके के दलदल सिवनी में मंगलवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पंडरी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नीलकंठ बघेल (22) मूलत: गाड़ाभाठा थाना पलारी जिला बलौदाबाजार का रहने वाला था। मृतक यहां दलदल सिवनी में किराए से रहता था और रोजी मजदूरी करता था। बताया जाता है कि मंगलवार की रात नीलकंठ ने नायलोन की रस्सी को छत के ऊपर बने लोहे के एंगल…

राजनांदगांव में आयकर का छापा

राजनांदगांव में आयकर का छापा राजनांदगांव। वित्तीय वर्ष पूरा होने से पहले राजनांदगांव में आयकर की टीम ने बुधवार को बड़ा छापा मारा है। जिससे शहरभर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के नामी सेनेटरी और हार्डवेयर का काम करने वाले अरिहतं एजेंसी के यहां छापा पड़ा है। सुबह से आयकर की टीम ने दुकान और घर को सील कर दिया है।। टीम ने मानव मंदिर चौक के पास स्थित व्यापारी के घर और दुकान को सील कर दिया है। जहां दस्तावेजों की जांच…

नरवा,गरवा,घुरवा और बारी के लिए चिन्हाकित गावों में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

नरवा,गरवा,घुरवा और बारी के लिए चिन्हाकित गावों में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जांजगीर-चांपा। कलेेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने राजस्व अधिकारियों, जनपद के सीईओ व नगरीय निकाय के सीएमओं की संयुक्त बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नगरीय निकाय के मुख्य सड़कों नाली, गार्डन, तालाब आदि की नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। गंदगी के कारण स्वास्थ्य संबधी समस्या उत्पन्न होती है। इसके लिए जरूरी है कि नियमित साफ-सफाई की जाय। मरम्मत योग्य कार्यों को शीघ्र पूरा करें तथा आवश्यकता…

राष्ट्रीय ब्लाईण्ड एवं डेफ जुडो में सावंत ने जीता कांस्य

राष्ट्रीय ब्लाईण्ड एवं डेफ जुडो में सावंत ने जीता कांस्य जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय ब्लाईण्ड एवं डेफ जुडो चैम्पियनशिप 2019 का आयोजन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बलौदा निवासी श्री सावंत कुमार सेन ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के चयन के लिए छत्तीसगढ़ ब्लाईण्ड एवं डेफ पैरा जुडो संघ द्वारा दिसंबर 2018 माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जन्म से मूक-बधिर श्री सावंत…

कर्ज के बोझ तले दबे पति-पत्नी ने लगाई फांसी

कर्ज के बोझ तले दबे पति-पत्नी ने लगाई फांसी रायपुर। बीरगांव के वार्ड नंबर 25 में मंगलवार की रात कर्ज के बोझ तले दबे एक पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुत्र ने भी फांसी लगा ली थी लेकिन वह बच गया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची उरला पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 15 बीरगांव निवासी मोहन साहू (45) अपनी पत्नी राधाबाई साहू (35) व…

पाकिस्तान को अमेरिका से झटका वीजा 5 साल नहीं, 3 महीने के लिए मिलेगा

पाकिस्तान को अमेरिका से झटका वीजा 5 साल नहीं, 3 महीने के लिए मिलेगा नई दिल्ली। अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए विभिन्न श्रेणियों में अपनी वीजा नीति में बदलाव किया है। ‘जियो टीवी’ ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को इस्लामाबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास द्वारा वीजा नीति नियमों में संशोधन की घोषणा करने वाली एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। काम और मिशनरी के लिए दिए जाने वाले वीजा को पांच साल से घटाकर एक साल कर दिया गया है। पत्रकारों के लिए वीजा की सीमा पांच साल…

प्रधानमंत्री मोदी ने दिए 21 लाख रू कुंभ मेले के सफाई कर्मियों के कोष में

प्रधानमंत्री मोदी ने दिए 21 लाख रू कुंभ मेले के सफाई कर्मियों के कोष में नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी निजी बचत से 21 लाख रुपये कुंभ मेले से जुड़े़ सफाईकर्मियों के कल्याण संबंधी कोष में बुधवार को दान दिए। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने निजी बचत से 21 लाख रूपये की राशि कुंभ मेला के सफाईकर्मियों के कल्याण कोष में दान में दी। इसमें कहा गया है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उठाये जाने वाले ऐसे…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में जारी किया युवाओं के नाम खुला पत्र, साझा की मन की बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में जारी किया युवाओं के नाम खुला पत्र, साझा की मन की बात आज आप सबसे अपनी दिल की बात साझा कर रहा हूं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने लगभग 60 दिन से अधिक हो चुके हैं। इन 60 दिनों में मैंने अपना हर एक पल छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उपलब्ध रहने और ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढऩे के संकल्प को पूरा करने की प्रक्रिया में समर्पित करने का प्रयास किया है। मैं भी आप सभी की तरह एक साधारण किसान परिवार से संबंध…

कुंभ शानदार आयोजन के लिए दी बधाई, कुंभ ने हमारी संस्कृति, आध्यात्मिकता को शानदार तरीके से दर्शाया : मोदी

कुंभ शानदार आयोजन के लिए दी बधाई, कुंभ ने हमारी संस्कृति, आध्यात्मिकता को शानदार तरीके से दर्शाया : मोदी नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ 2019 के शानदार आयोजन के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश को बधाई दी और कहा कि इसने संस्कृति और आध्यात्मिकता को बेहतरीन तरीके से दर्शाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश, खासकर प्रयागराज के लोगों को बधाई। उनकी टिप्पणी 50 दिवसीय धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कुंभ मेले…