स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर तीसरी बार अव्वल, भोपाल सबसे साफ राजधानी; छोटे शहरों में उज्जैन ने मारी बाजी

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर तीसरी बार अव्वल, भोपाल सबसे साफ राजधानी; छोटे शहरों में उज्जैन ने मारी बाजी नई दिल्ली। भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के आधार पर देश के सबसे स्वच्छ और साफ शहरों के नाम का ऐलान बुधवार को राष्ट्रपति भवन में किया। सबसे स्वच्छ शहर का खिताब एक बार फिर इंदौर के नाम रहा और भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी वर्ग में पहले स्थान पर रहा। वहीं इस सर्वे में छत्तीसगढ़ को बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड हासिल किया। स्टेट अवार्ड से नवाजा गया है। 10 लाख…

अयोध्या मामला मे सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, मध्यस्थता के लिये सभी पक्ष सुझाएं नाम

अयोध्या मामला मे सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, मध्यस्थता के लिये सभी पक्ष सुझाएं नाम नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में बुधवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में मध्यस्थता को लेकर अहम सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। माना जा रहा है कि अदालत आज ही मध्यस्थता के मुद्दे पर अपना फैसला सुना सकती है। सुनवाई की शुरूआत में हिंदू महासभा ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा और मध्यस्थता के प्रस्ताव का विरोध किया। साथ ही कहा कि जब तक वह सभी…

आतंकवाद पर चौतरफा दबाव के बाद पाकिस्तान ने हाफिज सईद के संगठन पर लगाया प्रतिबंध

आतंकवाद पर चौतरफा दबाव के बाद पाकिस्तान ने हाफिज सईद के संगठन पर लगाया प्रतिबंध इस्लामाबाद। आतंकवाद पर चौतरफा घिरे पाकिस्तान को आखिरकार हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और उसके सहयोगी संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को प्रतिबंधित करना पड़ा। मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद नीत जमात उद दावा (जेयूडी) और इसकी शाखा फला ए इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) को मंगलवार को प्रतिबंधित संगठनों की सूची में औपचारिक रूप से डाला गया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारतीय मीडिया ने सोमवार को खबर दी थी…

भारतीय वायु सेना अपने सुखोई-30MKI को इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की तैयारी : सूत्र

भारतीय वायु सेना अपने सुखोई-30MKI को इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की तैयारी : सूत्र नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना अपने लड़ाकू विमानों को और अधिक शक्तिशाली बनाने की कोशिश के तौर पर सुखोई 30एमकेआई को इजराइल की स्पाइस-2000 लेजर निर्देशित बमों से लैस करने की प्रक्रिया में है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभी भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 विमान स्पाइस-2000 बमों से लैस हैं और इन विमानों का हाल ही में पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी शिविर पर हमला करने के लिए…

BJD सांसद तथागत सत्पथी ने राजनीति से लिया संन्यास, अब पत्रकारिता पर देंगे ध्यान

BJD सांसद तथागत सत्पथी ने राजनीति से लिया संन्यास, अब पत्रकारिता पर देंगे ध्यान भुवनेश्वर। ओडिशा से बीजद के चार बार के सांसद तथागत सत्पथी ने पत्रकारिता पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए राजनीति से संन्यास लेने की मंगलवार को घोषणा की। सत्पथी ने यह घोषणा तब की जब एक दिन पहले लोकसभा में उनकी पार्टी के पूर्व साथी बैजयंत पांडा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पांडा ने पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ मतभेदों के कारण लोकसभा के साथ-साथ बीजू जनता दल…

दुष्प्रचार करना पाक की पुरानी आदत, नहीं किया सीमा का उल्लघंन : नौसेना

दुष्प्रचार करना पाक की पुरानी आदत, नहीं किया सीमा का उल्लघंन : नौसेना नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के इस दावे को मंगलवार को खारिज कर दिया कि उसने एक भारतीय पनडुब्बी के अपने जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश नाकाम कर दी थी। साथ ही, नौसेना ने इसे पाकिस्तान का ‘दुष्प्रचार’ करार दिया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी नौसेना ने इस्लामाबाद में एक बयान में दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के जल क्षेत्र से भारतीय पनडुब्बी को दूर रखने के लिए विशेष कौशल का उपयोग किया। भारतीय…

पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाने की कार्रवाई की जाएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाने की कार्रवाई की जाएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के मरवाही के ग्राम लोहारी में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मरवाही पेंड्रा की बिलासपुर जिला मुख्यालय से दूरी बहुत है। काफी दिनों से इस क्षेत्र के नागरिक जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए और उन्हें प्रशासनिक संरचनाओं के माध्यम से शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभ दिलाने की दृष्टि से पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाने की कार्रवाई की जाएगी।…

पाली महोत्सव आयोजन के लिए मिलेगी धन राशि – मुख्यमंत्री श्री बघेल

पाली महोत्सव आयोजन के लिए मिलेगी धन राशि – मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पाली महोत्सव के आयोजन के लिए धन राशि की कोई कमी नहीं होगी। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन के लिए धन राशि की व्यवस्था की जाएगी। वे आज कोरबा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाली में आयोजित पाली महोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां 45 करोड़ 35 लाख रूपये के 36 कार्यों का लोकार्पण किया तथा दो करोड़ 25 लाख रूपये के 6 कार्यों का भूमिपूजन किया।…

वन धन भवन का लोकार्पण

वन धन भवन का लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अटल नगर सेक्टर-24 में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ के नए कार्यालय भवन ’वन धन भवन’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सी.के. खेतान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। भवन का निर्माण अटल नगर विकास प्राधिकरण के…

मुख्यमंत्री ने किया स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नये कार्यालय भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नये कार्यालय भवन का लोकार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अटल नगर में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक धनेन्द्र साहू, खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, संचालक अन्बलगन पी. सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। स्टेट वेयर हाउसिंग के मुख्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस भवन भू-तल सहित चार मंजिले है।…