हवाई हमले का सबूत मांग विपक्ष दे रहा पाक को मुस्कुराने का मौका: अमित शाह सूरत। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने सशस्त्र बलों के साहस पर ‘शक’ करने और भारतीय वायु सेना के हवाई हमले का सबूत मांगने पर रविवार को विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि उनके ऐसे बयान पाकिस्तान के चेहरे पर ‘मुकुराहट’ लाए। शाह ने कहा कि अगर ये पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले के जरिए हासिल की गई…
साल: 2019
विपक्षी दाल राष्ट्रीय हित को पहुंचा रहे नुकसान : जेटली
विपक्षी दाल राष्ट्रीय हित को पहुंचा रहे नुकसान : जेटली नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की ‘खराब’ सरकार चलाने और उससे भी ‘बेकार’ विपक्ष की भूमिका निभाने के लिये कड़ी आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि उसके बयानों से देश के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा है और पाकिस्तान को भारत को अपमानित करने का मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि बालाकोट में भारत के हवाई हमले के कुछ दिनों के भीतर ही कांग्रेस की अगुवाई में 21 विपक्षी दलों ने…
हमने टारगेट पर हमला किया, मारे गए आतंकियों की संख्या सरकार बताएगी : वायुसेना प्रमुख
हमने टारगेट पर हमला किया, मारे गए आतंकियों की संख्या सरकार बताएगी : वायुसेना प्रमुख नई दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बाद एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ ने कहा कि अभिनंदन का विमान में उड़ान भरना मेडिकल टेस्ट पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को हर आवश्यक चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी। मिग की क्षमता पर कोई सवाल नहीं है और मिग 21 के इस्तेमाल में हर्ज क्या है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपग्रेडेड विमान है। बालाकोट में एयरस्ट्राइक पर वायु सेना प्रमुख ने कहा…
अमेरिका में अलाबामा का भीषण तूफान, हुई 14 लोगों की मौत
अमेरिका में अलाबामा का भीषण तूफान, हुई 14 लोगों की मौत वॉशिंगटन। अमेरिका के अलाबामा में रविवार को आए भीषण तूफान से लोगों की मौत हो गई, वहीं दक्षिणी राज्य में भारी क्षति भी हुई है। सीबीएस से संबद्ध एक पत्रकार द्वारा फेसबुक पर साझा की गई वीडियो में ली काउंटी के शेरिफ जे जोन्स ने कहा, ‘अभी हम 14 लोगोंकी मौत की पुष्टि कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि अन्य कई लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जिनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं। लापता लोगों की तलाश…
कुपवाड़ा में 56 घंटे तक चली मुठभेड़, दो आतंकी ढेर पांच जावान शहीद
कुपवाड़ा में 56 घंटे तक चली मुठभेड़, दो आतंकी ढेर पांच जावान शहीद श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 56 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद रविवार को दो आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान…
जो अपना कहा नहीं कर पाए तो उनका भरोसा क्यों करते हो : प्रधानमंत्री मोदी
जो अपना कहा नहीं कर पाए तो उनका भरोसा क्यों करते हो : प्रधानमंत्री मोदी अमेठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि किसान हो, जवान हो या फिर नौजवान, आपका ये प्रधानसेवक पूरी प्रमाणिकता के साथ आज काम कर पा रहा है तो इसके पीछे आप की शक्ति है, आपके एक वोट की ताकत है । वोट लेकर जनता को भूल जाना कुछ लोगों की प्रवृत्ति रही है। वो गरीब को गरीब बनाए रखना चाहते हैं ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी गरीबी हटाओ के नारे लगा सकें। हम गरीब को…
मैं कहता हूं आओ एक होकर देश को सशक्त करें, वो कहते हैं आओ मिलकर मोदी को खत्म करें : पीएम मोदी
मैं कहता हूं आओ एक होकर देश को सशक्त करें, वो कहते हैं आओ मिलकर मोदी को खत्म करें : पीएम मोदी पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता आतंकवाद, भ्रष्टाचार और कालेधन को खत्म करने की है जबकि विपक्ष की प्राथमिकता मोदी को खत्म करने की है। पटना के गांधी मैदान में आज आयोजित राजग की संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मेरी प्राथमिकता आतंकवाद, गरीबी, भ्रष्टाचार एवं कालाधन को खत्म करने…
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मार्च को कबीरधाम और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.40 बजे कबीरधाम जिले के ग्राम डोंगरिया पहुंचेंगे और वहां किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.10 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित ठकुराईन टोलाघाट पहुंचेंगे और महाशिवरात्रि मेला मिलन समारोह में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3.40 बजे पाटन विकासखण्ड के ग्राम कौही और शाम पांच बजे आमालोरी में स्थानीय…
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान शिव की आराधना का यह पर्व पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा- भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान शिव दुःखों को हरने वाले और सभी का कल्याण करने वाले देवता हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
दुष्कर्म के बाद दिखाई हैवानियत
दुष्कर्म के बाद दिखाई हैवानियत कवर्धा। अपराधी ने पहले अपने कुकर्म छिपाने महिला की हत्या कर दी, फिर पुलिस से बचने महिला के शरीर को आरी से सात टुकड़ों में काट दिया. और उसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया. लेकिन शातिर इसमें कामयाब नहीं हुआ. क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव के अंग मिलने से पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस को शव के दो धड़ ही मिला, जिसमें शव के सिर नहीं था. पुलिस को लगभग एक माह बाद हत्या के आरोप में बस कंडक्टर विनोड…
