तांबा और पीतल से भरे कंटेनर के साथ ड्राइवर गिरफ्तार कोरबा। पुलिस ने हरियाणा पासिंग गाड़ी पर तांबा और पीतल की तस्करी कर रहे कंटेनर को पकड़ा है. सीमेंट की बोरियों में भरे प्लास्टिक के साथ 300 किलो तांबा और पीतल बरामद हुए हैं. जिसकी कीमत लगभग 61 हजार रुपए बताई जा रही है. दरअसल दर्री पुलिस को कॉलिंग गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन पर चोरी के तांबा और पीतल की तस्करी की जा रही है. दर्री चौक के पास जब घेराबंदी कर हरियाणा…
साल: 2019
नशे में चालक ने घर में घुसायी बस,सस्पेंड
नशे में चालक ने घर में घुसायी बस,सस्पेंड रायपुर। पुलिस की बस राजधानी में एक अफसर के घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। घटना सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है। ये बंगला वित्त विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गिरिश काले की बतायी जा रही है। पुलिसकर्मियों को लाने और ले जाने वाली बस ने सिविल लाइऩ क्षेत्र में वित्त विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का बाउंड्री वाल तोड़ दिया। इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन जिस लापरवाही भरे अंदाज में बस ने टर्न लिया…
गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी
गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी रायपुर। गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 17 लाख 90 हजार की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। धनीराम निषाद (32) अमलीडीह महात्मागांधी नगर का रहने वाला है। धनीराम विशारद हॉस्पीटल स्थित मेडिकल दुकान में काम करता है। बताया जाता है कि पूर्व में धनीराम ने गैस एजेंसी पाने के लिए कई बार ऑनलाइन फार्म भरा था, लेकिन अभी तक किसी भी…
रायपुर रेल मंडल में लगेंगे 10 एस्केलेटर्स
रायपुर रेल मंडल में लगेंगे 10 एस्केलेटर्स रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के दो स्टेशनों पर कुल 10 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। ये जानकारी रेल मंत्रालय के जानकार सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने कुल 10 एस्केलेटर लगाने के आदेश जारी किए हैं। इनमें से 4 को रायपुर रेलवे स्टेशन और 6 को दुर्ग-भिलाई रेलवे स्टेशन में लगाया जाएगा। इन एस्केलेटर्स के लगाए जाने से बुजुर्ग और दिव्यांग रेल यात्रियों को काफी फायदा होगा। तो वहीं बीमार लोगों को भी लाने और ले जाने में…
नौकरी दिलाने का झांसा,मामला दर्ज
नौकरी दिलाने का झांसा,मामला दर्ज रायपुर। आल इन वन शॉप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लोगों के आईडी कार्ड से 4 लाख का मोबाइल फायनेंस कराने का मामला सामनेे आया है। पीडि़त की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। लाखेनगर निवासी महेश शुक्ला ने गंज थाना में शिकायत किया कि आरोपी रविशंकर देवांगन और राजू वर्मा ने आल इन वन शॉप में नौकरी दिलाने का विज्ञापन निकालकर 10 लोगों का आईडी कार्ड प्राप्त किया और उसी आईडी कार्ड…
लिंगेश्वर महोत्सव का राजस्व मंत्री ने किया शुभारंभ
लिंगेश्वर महोत्सव का राजस्व मंत्री ने किया शुभारंभ जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल नगर पंचायत नवागढ़ में आयोजित लिंगेश्वर उत्सव के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने लिंगेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर लिंगेश्वर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार राजस्व मंत्री को आकर्षक खुमरी पहनाकर एवं स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया गया। राजस्व मंत्री ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्राचीन व…
निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण तहसील मुख्यालयों में आयोजित
निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण तहसील मुख्यालयों में आयोजित जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में तहसील मुख्यालयों में निर्वाचन सबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला मुख्यायलय जांजगीर के शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एसडीएम श्री के एस पैकरा तहसीलदार पाटनवार की उपस्थिति में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर्स ने मॉकपोल, सीआरसी, कमीशनिंग, इव्हीएम व व्हीव्हीपैट आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों ने ईव्हीएम मशीन और व्हीव्हीपैट का संचालन करके देखा। आज तहसील मुख्यालय पामगढ़, नवागढ़, अकलतरा, मालाखरौदा, चांपा में प्रशिक्षण आयोजित किया…
प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में सहायता राशि मंजूर
प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में सहायता राशि मंजूर जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 16 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जैजैपुर के श्री महेत्तर की सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में उनके निकटम् वारिस के लिए चार लाख रूपए की मंजूरी दी है। इसी प्रकार मालखरौदा के श्री उदेयराम अजगल्ले, अकलतरा के श्री शोएब अंसारी और ग्राम किरारीअकलतरा निवासी श्री संजय कुमार की पानी में डूबने…
जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंंट का आयोजन 6 को
जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंंट का आयोजन 6 को जांजगीर-चांपा। रोजगार कार्यालय विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 6 मार्च को प्रात: 11 बजे प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सुश्री चारूचित्रा साय ने बताया कि प्लेंसमेंट कैम्प में फील्ड आफिसर के एक पद, सिक्यिूरिटी गार्ड के 90 तथा फील्ड एक्सक्विटीव के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र एव आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि को प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा…
वल्र्डवेलफेयर एण्ड हेल्थ ऑर्गेनाईजेशन द्वारा आयोजित मेगा कैम्प निरस्त
वल्र्डवेलफेयर एण्ड हेल्थ ऑर्गेनाईजेशन द्वारा आयोजित मेगा कैम्प निरस्त जांजगीर-चांपा। रोजगार कार्यालय में विगत 8 फरवरी को वल्र्डवेलफेयर एण्ड हेल्थ ऑर्गेनाईजेशन नामक प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा आयोजित की गई मेगा कैंप को निरस्त कर दिया गया है। जिला रोजगार अधिकारी सुश्री चारूचित्रा साय ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में लगभग 970 पदों में भर्ती के लिए मेगा कैम्प आयोजित किया गया था। युवाओं द्वारा शिकायत की गई है कि भर्ती के लिए उक्त एजेंसी द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प…
