निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री कोरिया। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से रूबरू होकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जाना कि उन्हे स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत तो नहीं है।लोगों ने अपनी परेशानी बताई। व्यवस्था में सुधार की बात दोहरते हुए मंत्री ने कहा जल्द ही सरकार की ओर से उन्हे चिकित्सा की नई व पूर्णकालिक फ्री सुविधा मुहैया होगी।
साल: 2019
कलेक्टर किया ग्राम केशवनगर में स्थल का निरीक्षण
कलेक्टर किया ग्राम केशवनगर में स्थल का निरीक्षण सूरजपुर। कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन के साथ आज जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत केशवनगर में शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत नरूवा, घुरूवा, गरूवा और बाड़ी विकास अंतर्गत गोठान हेतु स्थल निरीक्षण का जायजा लिया, जिससे सम्बंधित अधिकरी कर्मचारीगणों के द्वारा ग्राम केशवनगर को आर्दष ग्राम के रूप में विस्तार करने की योजना बनाई गई है, जिसमें कि ग्राम वासियों एवं स्व0सहायता समूह को संबोधित करते हूए कलेक्टर महोदय द्वारा बताया गया…
मतदान केन्द्रों के निरीक्षण पर कलेक्टर ने दिये अधिकारियों को निर्देश
मतदान केन्द्रों के निरीक्षण पर कलेक्टर ने दिये अधिकारियों को निर्देश सूजरपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन के द्वारा विधानसभा क्षेत्र भटगांव के मतदान केन्द्र क्रमांक 283 सिलफिली का निरीक्षण किया। जिसमें लोक सभा मतदान के मद्देनजर मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा मतदान केन्द्र में दिव्यांगों के लिए रेम्प न बने होने पर जल्द निर्माण कराने व व्हीलचेयर की व्यवस्था रखने भी…
ऑपरेशन मुस्कान के लिए होगी जनभागीदारी
ऑपरेशन मुस्कान के लिए होगी जनभागीदारी रायपुर। राज्य में गुमशुदा बच्चों की खोजबीन हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान की सफलता के लिये पुलिस विभाग द्वारा आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। हर बच्चे के चेहरे पे मुस्कान लाना और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके माता-पिता (अभिभावकों) तक पहुंचाना ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान की सफलता जन भागीदारी से ही संभव है। पुलिस मुख्यालय अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से जारी अपील में किसी होटल, ढाबा अथवा किसी व्यापारिक संस्थान…
जिला चिकित्सालय में 12 प्रकार के ओपीडी किये जायेंगे शुरू
जिला चिकित्सालय में 12 प्रकार के ओपीडी किये जायेंगे शुरू मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने मुख्य सचिव के निर्देशों की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि आमजनों के आवेदनों को गंभीरता से निराकरण करें। किसी प्रकार लापरवाही न बरतें। उन्होने कहा कि शासकीय जिला चिकित्सालय में 12 प्रकार के ओपीडी शुरू किये जायेंगे। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने राजस्व अनुविभागीय…
वृहद स्वरोजगार मड़ई का आयोजन होगा 5 को
वृहद स्वरोजगार मड़ई का आयोजन होगा 5 को मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समस्त अधिकारियों की बैठक लेकर स्वरोजगार मड़ई आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होने श्रमपदाधिकारी, रोजगार अधिकारी, लाइवलीहूड कालेज के नोडल अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एवं समस्त एसडीएम से कहा कि स्वरोजगार मड़ई का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हो। अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें। शहर में स्थित निजी स्कूलों के द्वारा भी स्वरोजगार मड़ई में स्टाल लगाये जायेंगे। विद्यार्थियों के पालकों से आवेदन लिये जायेंगे। पात्र…
मेसर्स राजेश कोल डिपो को कारण बताओ नोटिस
मेसर्स राजेश कोल डिपो को कारण बताओ नोटिस मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार एसडीएम पथरिया डॉ. आराध्या कमार, सहायक खनिज अधिकारी ज्योति मिश्रा और थाना प्रभारी सरगांव जांच दल द्वारा सरगांव स्थित मेसर्स राजेश कोल डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ खनिज (खनन परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 के शर्तो का उल्लंघन पाया गया। अतएव कलेक्टर ने मेसर्स राजेश कोल डिपो भागीदार, नारायण यादव एवं सुनील सिंघल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पी.ए.सी.एल. के निवेशकों की धनराशि वापसी हेतु दावा प्राप्ति 30 अप्रैल तक
पी.ए.सी.एल. के निवेशकों की धनराशि वापसी हेतु दावा प्राप्ति 30 अप्रैल तक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार पीएसीएल लिमिटेड के निवेशकों की धनराशि वापसी के लिए दावा प्राप्ति हेतु आवेदन आनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया जाना है। दावा प्राप्ति आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2019 तक नियत है। जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एस. नायक ने सभी पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर ग्राम पंचायतों में मुनादी कराकर निवेशकों से आवश्यक दस्तावेज जैसे पीएसीएल का प्रमाण पत्र/जमा पर्ची/रसीद, पेन…
छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की हितैषी सरकार – अग्रवाल
छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की हितैषी सरकार – अग्रवाल जांजगीर-चांपा। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व विभाग और विद्युत टॉवर लाईन के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विद्युत पारेषण लाईन निर्माण हेतु भूमि के सर्वे भू-स्वामियों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की नयी सरकार किसानों की हित में काम करने वाली सरकार है। किसानों के हित के विरूद्ध कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा…
अधीक्षण अभियंता जल संसाधन कार्यालय में 12 कर्मचारी मिले अनुपस्थित
अधीक्षण अभियंता जल संसाधन कार्यालय में 12 कर्मचारी मिले अनुपस्थित दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशों के परिपालन में दुर्ग संभाग के कमिश्नर दिलीप वासनीकर ने अधीक्षण अभियंता जल संसाधन कार्यालय दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनेक कर्मचारी कुर्सियों से नदारद मिले। जब उपस्थिति पंजी मंगवाई गई तो पाया गया कि 33 के स्टाफ वाले इस कार्यालय में 12 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इसके बाद कमिश्नर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग तांदुला में भी गए, वहां भी चार कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। अनुपस्थित कर्मचारियों को शो काज नोटिस…
