अब बदल जाएगा अभिनंदन का अर्थ, ये भारत की ताकत है : मोदी

अब बदल जाएगा अभिनंदन का अर्थ, ये भारत की ताकत है : मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कभी अभिनन्दन का अर्थ होता था स्वागत और अब अभिनन्दन का अर्थ ही बदल जाएगा। उनकी इस टिप्पणी को पाकिस्तान से रिहा भारतीय पायलट के संदर्भ में देखा जा रहा है। मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘भारत की ताकत है कि वो डिक्शनरी के शब्दों का अर्थ बदल देता है। कभी अभिनन्दन का अर्थ होता था स्वागत और अब अभिनन्दन का अर्थ ही बदल जाएगा।’…

फेक न्यूज पर नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष मॉनिटरिंग सेल

फेक न्यूज पर नियंत्रण के लिए बनेगा विशेष मॉनिटरिंग सेल रायपुर। शासन द्वारा सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की मॉनिटरिंग हेतु राज्य स्तरीय विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन करने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष सेल के अध्यक्ष पुलिस विभाग में आई.जी. स्तर के अधिकारी होंगे। सेल के सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार, एस.पी. स्तर के अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता, जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी और चिप्स के अधिकारी रहेंगे। यह राज्य स्तरीय सेल छत्तीसगढ़ में फेक न्यूज की मॉनिटरिंग और इन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेगा। साथ ही…

फैंसी स्टोर्स में जा घुसी डायल 112 गाड़ी,मांगा मुआवजा

फैंसी स्टोर्स में जा घुसी डायल 112 गाड़ी,मांगा मुआवजा रायपुर। डायल 112 का वाहन ही उरला के एक दुकानदार के लिए मुसीबत बन गया. शनिवार को सुबह 5.30 बजे डायल 112 की गाड़ी उरला के चंद्रदेव फैसी स्टोर में जा घुसी.पीडित ने अपने नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। डायल 112 गाड़ी के दुकान में घुसने से काफी सामान को नुकसान पहुंचा है. दुकानदार ने इस संबंध में उरला थाना में मामला दर्ज कराते हुए मुआवजे की मांग की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक डायल 112 का ड्राइवर…

कलेक्टर ने दी कार्यालयों में दबिश, अनुपस्थित कर्मचारियों के कटेंगे वेतन

कलेक्टर ने दी कार्यालयों में दबिश, अनुपस्थित कर्मचारियों के कटेंगे वेतन बिलासपुर। कलेक्टर डॉ संजय अलंग के निर्देश पर आज कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का प्रात: 10.30 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश कलेक्टर ने दिया है. कलेक्टर डॉ अलंग शनिवार सुबह 10.25 बजे ऑफिस पहुंचे और कलेक्ट्रेट के अधिकारियों को बुलाकर उनके अधीनस्थ शाखाओं का सुबह 10.30 निरीक्षण करने का निर्देश दिया. कलेक्टर ने स्वयं कलेक्टोरेट के आवक-जावक शाखा, वित्त एवं स्थापना शाखा का…

भारत-पाक तनाव का लोकसभा चुनाव पर असर नहीं, निर्धारित समय पर ही होंगे चुनाव : निर्वाचन आयोग

भारत-पाक तनाव का लोकसभा चुनाव पर असर नहीं, निर्धारित समय पर ही होंगे चुनाव : निर्वाचन आयोग नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव का अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अरोड़ा उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया था कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को किए गए हमले और उसके बाद पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर भारत के हमले के बाद उपजे…

मुख्यमंत्री ने कमिश्नरों को कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कमिश्नरों को कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण की दृष्टि से राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यालयीन अवधि में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसी तरह लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देशित…

शासन और डॉक्टर का एक ही उद्देश्य है, जनता की सेवा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शासन और डॉक्टर का एक ही उद्देश्य है, जनता की सेवा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मेक्सिलोफेशियल सर्जनस ऑफ इंडिया (AOMSI) के 23वीं कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहां उपस्थित युवा सर्जनस का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा की आप लोगो की मेहनत ही है आज उम्र का असर चेहरे पर दिखना बंद हो गया है। साथ ही उन्होंने डेंटल सर्जन को राज्य सरकार द्वारा हर तरह की मदद करने का भरोसा भी…

वेलकम बैक कमांडर अभिनंदन, आपका स्वागत है : पीएम मोदी

वेलकम बैक कमांडर अभिनंदन, आपका स्वागत है : पीएम मोदी नई दिल्ली। विंग कमांडर को अटारी-वाघा सीमा पर एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर को सौंपा गया। इसके बाद वे विशेष गाडिय़ों के काफिले से अमृतसर के लिये रवाना हो चुके हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से उन्हें दिल्ली के पालम हवाई अड्डे लाया जाएगा। नई दिल्ली में विस्तृत चिकित्सा जांच के बाद उनके परिवार से मिलने की अनुमति दी जाएगी। विंग कमांडर अभिनंदन के स्वदेश लौटने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके पायलट का स्वागत किया।…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिलासपुर सीवरेज परियोजना के संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिलासपुर सीवरेज परियोजना के संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा स्थित समिति कक्ष में बिलासपुर सीवरेज परियोजना और निगम क्षेत्र अंतर्गत समस्याओं के निराकरण के संबंध में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सीवरेज परियोजना पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कार्यों के दैनंदिन पर्यवेक्षण हेतु विशेष अमला गठित कर कार्य कराने के निर्देश दिए।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा लोक निर्माण मंत्री ने ली, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा लोक निर्माण मंत्री ने ली, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में रायपुर नगर निगम के महापौर प्रमोद दुबे, रायपुर जिले के निर्वाचित विधायकों सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, श्रीमती अनिता शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा, अपर मुख्य सचिव (लोक निर्माण विभाग) श्री अमिताभ जैन, कमिश्नर रायपुर संभाग श्री जी.आर. चुरेन्द्र, कलेक्टर रायपुर श्री आर. बसवराजु, पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा, नगर निगम…