हिन्दुस्तानी धरा में वापस लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, भारतीय अधिकारियों ने भी किया अभिनंदन

हिन्दुस्तानी धरा में वापस लौटे विंग कमांडर अभिनंदन, भारतीय अधिकारियों ने भी किया अभिनंदन नई दिल्ली। भारत के साथ ‘बातचीत’ शुरू करने की दिशा में ‘पहला कदम’ उठाते हुए पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पायलट को शुक्रवार को रिहा दिया है। भारतीय वायुसेना एवं थलसेना के अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन को लेने पहुंचे थे। बता दें कि पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान को रिहा करने से पहले उनका मेडिकल चेकअप हुआ। जिसके बाद उनको भारत सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बीच पाक ने अपने तमाम नापाक हरकतें…

हर भारतीय को अभिनंदन पर गर्व है: पीएम मोदी

हर भारतीय को अभिनंदन पर गर्व है: पीएम मोदी कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान की तारीफ करते हुए कहा कि हर भारतीय को उन पर गर्व है। मोदी ने सशस्त्र बलों पर संदेह करने के लिए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर भी निशाना साधा और कहा कि इससे पाकिस्तान को मदद मिली है। मोदी ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक को कथित तौर पर ‘‘बाधित’’ करने को लेकर कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली यूपीए सरकार पर निशाना…

बैंक धोखाधड़ी मामले में चंदा कोचर और वीडियोकॉन प्रमुख वेणुगोपाल के घर ED का छापा

बैंक धोखाधड़ी मामले में चंदा कोचर और वीडियोकॉन प्रमुख वेणुगोपाल के घर ED का छापा नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत के आवास एवं कार्यालय परिसर की तलाशी ली। ईडी ने यह खोजबीन बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में की है। अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी मुंबई एवं अन्य जगहों पर कम से कम पांच कार्यालय और आवासीय परिसर में की गई है। निदेशालय ने इस महीने की शुरुआत में…

मै ‘‘पक्का आरएसएस वाला’’ हूँ, मै प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं, मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है : गडकरी

मै ‘‘पक्का आरएसएस वाला’’ हूँ, मै प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं, मेरे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है : गडकरी नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने खुद को ‘‘पक्का आरएसएस वाला’’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं और उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। गडकरी ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह में आगे बढ़ेगा जबकि ‘‘हम उनके पीछे खड़े हैं।’’ केन्द्रीय मंत्री ने…

जिन्दगियों को बर्बाद और क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है आतंकवाद : OIC में सुषमा स्वराज

जिन्दगियों को बर्बाद और क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है आतंकवाद : OIC में सुषमा स्वराज अबू धाबी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन (ओआईसी) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद जिंदगियां बर्बाद कर रहा है, क्षेत्र को अस्थिर बना रहा है और दुनिया को संकट की ओर धकेल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, किसी धर्म के खिलाफ लड़ाई नहीं है। स्वराज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान…

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थी तनाव में न रहें और भयमुक्त होकर परीक्षा दें। कड़ी मेहनत ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 23 मार्च तक…

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, संघर्ष में एक नागरिक की मौत

कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, संघर्ष में एक नागरिक की मौत श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये। पास में ही संघर्ष में एक नागरिक भी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के बाबागुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान…

मुख्यमंत्री आज दुर्ग-रायपुर के अनेक कार्यक्रमों में

मुख्यमंत्री आज दुर्ग-रायपुर के अनेक कार्यक्रमों में रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 मार्च को दुर्ग और रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे दुर्ग के धमधा नाका पहुंचेंगे और राजपूत क्षत्रिय महासभा के अधिवेशन में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 2 बजे रायपुर जिले के खरोरा आएंगे और किसान सम्मलेन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित महिला सम्मलेन में शामिल होंगे। वे रात्रि 7 बजे एक…

जनता ‘डाइनेस्टी (वंशवाद)’ नहीं बल्कि ‘हानेस्टी (ईमानदारी)’ चाहती है : प्रधानमंत्री मोदी

जनता ‘डाइनेस्टी (वंशवाद)’ नहीं बल्कि ‘हानेस्टी (ईमानदारी)’ चाहती है : प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की निंदा करते हुए कहा कि जनता ‘डाइनेस्टी (वंशवाद)’ नहीं बल्कि ‘हानेस्टी (ईमानदारी)’ चाहती है। मोदी ने यहां कई परियोजनाओं का शुभारंभ और कई अन्य की आधारशीला रखने के बादकहा, ‘‘प्रत्येक भारतीय को बहादुर पायलट अभिनंदन पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा कि 1.1 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2,000 रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘1.1 करोड़ से…

नौ अधिकारियों को नोटिस जारी

नौ अधिकारियों को नोटिस जारी गरियाबंद। ग्राम पंचायत मैनपुरकला की जांच प्रतिवेदन समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं करने के कारण 9 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के. खुटे ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत मैनपुर की जांच प्रतिवेदन 22 सितम्बर 2018 को उपलब्ध कराया जाना था, परन्तु यह प्रतिवेदन 28 जनवरी को प्रस्तुत किया गया, जिसके कारण प्रकरण के निराकरण में विलंब हुआ। यह आपके कार्य के प्रति लापरवाही, उदासिनता एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शता है। उन्होंने तीन…