छूटे हुए मतदाता मतदान केंद्रों में नाम दर्ज करा सकेंगे

छूटे हुए मतदाता मतदान केंद्रों में नाम दर्ज करा सकेंगे मुंगेली। सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष अभियान 2 व 3 मार्च 2019 को सभी मतदान केंद्रों में चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं विलोपन करने का कार्य किया जायेगा। जिसमें बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्र में उपस्थित रहकर पात्र मतदाता जिनका उम्र 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है। वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज…

लारा प्रोजेक्ट के लिए 8 सौ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित

लारा प्रोजेक्ट के लिए 8 सौ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित रायपुर। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड में लारा प्रोजेक्ट के लिए 27 सौ से अधिक किसानों से करीब 8 सौ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई। अधिग्रहित जमीन की हेरा-फेरी की शिकायत पर सात अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह जानकारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य प्रकाश शक्राजीत नायक ने पूछा कि रायगढ़ जिले के पुसौर में लारा प्रोजेक्ट के लिए कितने किसानों की कितनी-कितनी जमीन अधिग्रहित की गई है? इसके जवाब…

पटवारी के 16 सौ से अधिक पद खाली

पटवारी के 16 सौ से अधिक पद खाली रायपुर। प्रदेश में पटवारी के 16 सौ से अधिक पद खाली हैं। यह जानकारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य पारसनाथ राजवाड़े ने पूछा कि प्रदेश में पटवारी के कुल कितने पद स्वीकृत हैं? इसके जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पटवारी के कुल 5777 पद स्वीकृत हैं। जिनमें 4149 पद भरे हैं। 1628 पद खाली हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में पटवारी के 1628 रिक्त पदों में से…

बायोटेक्नालॉजी कॉलेज में छात्रवृत्ति में अनियमितता,अफसर-कर्मी दोषी

बायोटेक्नालॉजी कॉलेज में छात्रवृत्ति में अनियमितता,अफसर-कर्मी दोषी रायपुर। बायो टेक्नालॉजी कॉलेज देवेन्द्र नगर में छात्रवृत्ति में अनियमितता की शिकायत आई है। इसकी जांच भी कराई गई। जांच में दर्जनभर अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। इनमें दो आईएएस अफसर भी हैं। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य धनेन्द्र साहू के सवाल के लिखित जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2007-08 में केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति की दर 510 की जगह पर 740 रूपए…

नियमित डीजीपी के लिए पैनल पर लगी मुहर

नियमित डीजीपी के लिए पैनल पर लगी मुहर रायपुर। दिल्ली में आज हुई एक बैठक में छत्तीसगढ़ के नियमित डीजीपी के लिए तीन नामों का एक पैनल तय किया गया है। इसमें अभी डीजीपी का काम संभाल रहे डीएम अवस्थी का नाम है, और राज्य में स्पेशल डीजीपी संजय पिल्ले का नाम भी है। पैनल में तीसरा नाम छत्तीसगढ़ काडर के रवि सिन्हा का है जो कि लगातार राज्य के बाहर काम कर रहे हैं और आईबी में संयुक्त निदेशक रह चुके हैं। अब राज्य सरकार इन तीनों में से…

पुनिया ने ली कांग्रेसजनों की बैठक

पुनिया ने ली कांग्रेसजनों की बैठक रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया शुक्रवार को दोपहर नियमित विमान से रायपुर पहुंचे। दोपहर बाद वे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ विभाग की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री निवास में मंत्री एवं विधायकों की बैठक रखी गई है। पुनिया शनिवार को सुबह 11 बजे से राजीव भवन में जिला प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी ब्लाक प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों और दोपहर…

गोंदवारा, बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई

गोंदवारा, बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई रायपुर। निगम का कब्जा हटाओ अभियान शुक्रवार को भी चलाया गया इस दौरान गोंदवारा एवं बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग रोकी गई। वहां बनाए जा रहे मुरम रोड को थ्रीडी से काटकर हटाया गया। जोन कमिश्नर के नेतृत्व में निगम की टीम सुबह गोंदवारा रेल्वे फाटक के पास पहुंची। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां की 30 हजार वर्गफीट निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग रोकी गई। रोड काटकर वहां की मुरम जब्त की गई। जोन 1 नगर निवेश विभाग…

कौशल परीक्षा अब 6 मार्च को

कौशल परीक्षा अब 6 मार्च को जांजगीर-चांपा। जिला कार्यालय, अनुविभाग कार्यालय व तहसील कार्यालय में वाहन चालकों की भर्ती के लिए अपात्र आवेदकों की सूची प्रकाशित कर 05 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण के पश्चात 05 मार्च को ही सायं 06 बजे सूची जारी की जाएगी। पात्र पाए जाने पर अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा अब 06 मार्च को आयोजित की जाएगी। पहले कौशल परीक्षा के लिए 11 मार्च की तिथि निर्धारित की गई…

स्वाइन-फ्लू: सतर्कता और सावधानी

स्वाइन-फ्लू: सतर्कता और सावधानी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिले के चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू से बचाव एवं सावधानियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा है। स्वाईन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं बचाव व रोकथाम के लिए सतर्क करने के लिए भी कहा है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विजय अग्रवाल ने स्वाईन फ्लू के लक्षणों के बारे में बताया कि स्वाईन फ्लू (एच1 एन1) वायरस के कारण होता है। यह संक्रमित वस्तुओं के संपर्क से फैलता है। जिले के जिला…

सामान्य प्रशासन समिति व सामान्य सभा की बैठक

सामान्य प्रशासन समिति व सामान्य सभा की बैठक जांजगीर-चांपा। जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह में सामान्य प्रशासन समिति व सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार 8 मार्च को होगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 1 बजे से और सामान्य सभा की बैठक दोपहर 2 बजे से जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगी।