स्टेनो रेखा नायक के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया मामला रायपुर। निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की स्टेनो रह चुकी रेखा नायर के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया. गौरतलब है कि बीते महीने सामान्य प्रशासन विभाग ने रेखा नायर की छुट्टियां निरस्त करने के साथ मुकेश गुप्ता को नोटिस जारी किया कर पूछा था कि ईओडब्लू में कार्यरत रेखा नायर को 730 दिन की छुट्टी किस नियम से दी गई. रेखा को 12 दिसंबर 2018 से…
साल: 2019
एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मी के घर पर चोरी
एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मी के घर पर चोरी कोरबा। मकान का ताला तोड़कर कर चोर नगदी रकम समेत 7 लाख कीमती जेवरात ले भागे। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने डॉग स्कवाड और फिंगर एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है। घटना दर्री थाना अंतर्गत जमनीपाली इंद्राविहार कालोनी का है. यहां रहने वाले शफीक खान का परिवार परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया हुआ था। वापस लौटने के बाद घर का ताला टुटा हुआ देख कर उनके होश उड़ गए।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।दर्री…
डीएवी पब्लिक मामले में समीक्षा करने आसंदी ने दिए निर्देश
डीएवी पब्लिक मामले में समीक्षा करने आसंदी ने दिए निर्देश रायपुर। विधानसभा में पूर्ववर्ती सरकार के दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल से हुए एमओयू का मामला उठा. विधायकों के सवाल और मंत्री के जबाव के बीच में आसंदी ने कहा कि स्कूल की समीक्षा कीजिये. ऐसा न हो कि प्रबंधन कुछ भी करे. कांग्रेस विधायक दीपक बैज ने डीएवी पब्लिक स्कूल का मामला उठाया. स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने कहा कि डीएवी स्कूल के साथ 30 साल का अनुबंध हुआ है. अनुबंध के तहत स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर जब तक बन नहीं…
दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की होगी जांच
दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की होगी जांच रायपुर। जगदलपुर के प्रसिद्ध दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की जांच की जायेगी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने आज विधानसभा में इसके लिए मंत्री जयसिंह अग्रवाल को निर्देशित किया है। दरअसल आज कांग्रेस के विधायक मोहन मरकाम ने दलपत सागर में हुए अतिक्रमण को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने ये आरोप लगाया कि दलपत सागर प्राचीन काल से स्थित है, लेकिन विगत कुछ वर्षों में दलपत सागर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। इस मामले में क्या जांच की जायेगी। इसी…
नान घोटाला मामले में कौशिक की याचिका पर सुनवाई टली
नान घोटाला मामले में कौशिक की याचिका पर सुनवाई टली बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाला मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की याचिका पर सुनवाई टल गई है। हाईकोर्ट चीफ़ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी और जस्टिस पी.पी. साहू के डिवीजन बैंच में सुनवाई होनी थी। याचिकाकर्ता धरमलाल कौशिक ने नॉन घोटाले में गठित एसआईटी को लेकर जनहित याचिका दायर किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार के एसआईटी गठन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।
स्कूलों में रिक्त पदों की भर्ती होगी जल्द
स्कूलों में रिक्त पदों की भर्ती होगी जल्द रायपुर। विधानसभा में आज विधायक डॉ लक्ष्मी ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अनुच्छेद 2751 के तहत आवंटित कार्य एवं राशि को लेकर सवाल किया। जिसके जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोई राशि 16-17 में खर्च नहीं की गई। बस्तर जिले में संचालित स्कूल को लेकर विधायक लखेश्वर बघेल ने सवाल किया कि सभी स्कूलों में कब तक रिक्त पद की पूर्ति की जाएगी। मंत्री ने जवाब में कहा कि अभी 15 हजार की भर्ती की जाएगी।
वोरा कांग्रेस के कल होने वाली बैठक में होगें शामिल
वोरा कांग्रेस के कल होने वाली बैठक में होगें शामिल रायपुर। एआईसीसी के महासचिव मोतीलाल वोरा शनिवार को कांग्रेस भवन में होने वाले महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगें। वे शनिवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा से सुबह रायपुर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि हाल में होने वाले लोकसभा चुनाव की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे। वहीं देर शाम वे 7.40 बजे इंडिगो के नियमित विमान से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इस दौरान वोरा कांग्रेस पदाधिकारियों व…
कांग्रेस ने दो माह में ही आदिवासियों का सम्मान लौटाया
कांग्रेस ने दो माह में ही आदिवासियों का सम्मान लौटाया रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने कहा कि 15 सालों में भाजपा ने किसानों को उनका हक नहीं दिया, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के दो माह में ही उनका सही सम्मान किया। उन्होंने कहा पार्टी ने 19 लाख किसानों के 11270 करोड़ रुपए की ऋण माफी की। इसके आलावा प्रति एकड़ किसानों को 28250 रुपए का लाभ दिया गया। कांग्रेस ने कहा…
नाबालिक लड़की का अपहरण कर किया था दुष्कर्म
नाबालिक लड़की का अपहरण कर किया था दुष्कर्म मगरलोड। विकासखंड मगरलोड से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव की लड़की को पिछले डेढ़ माह से बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को ऑपरेशन मुस्कान के दौरान की जा रही तलाशी में पकड़ने में सफलता पाई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी दयालु सारथी निवासी संजय नगर, कुरूद शादी का झांसा देकर लड़की को भिलाई में रखकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था. मगरलोड पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत…
जमीन का फर्जीवाड़ा,तीन लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज
जमीन का फर्जीवाड़ा,तीन लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज रायपुर। दूसरे की जमीन को अपना बताकर महिला से 20 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीडि़त महिला ज्योति सोनी पति राजकुमार सोनी (46) गाजियाबाद यूपी की रहने वाली है। महिला के भांजा आरोपी कमलेश तांडी करणनगर चंगोराभाठा में रहता है। आरोपी ने महिला व उसके पति को बताया कि ग्राम डोमा में 2250 वर्गफीट और 1000 वर्गफीट जमीन…
