नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 15 हजार की ठगी रायपुर। सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 25 हजार की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हमीद नगर चांदनी चौक निवासी प्रेमा राव (68) ने कोतवाली थाना में शिकायत किया कि आरोपी नारायण प्रसाद खम्परिया (73) वर्ष ने अपनी ऊंची पहुँच का धौस जताते हुए महिला के नाती आशीष राव का सिचाई विभाग में नौकरी दिलाने…
साल: 2019
नवागढ़ में लिंगेश्वर महोत्सव शुभारंभ 2 को
नवागढ़ में लिंगेश्वर महोत्सव शुभारंभ 2 को जांजगीर-चांपा। प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल दो मार्च को प्रात: 11.30 बजे कोरबा जिले से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे और यहां दोपहर 2.30 बजे तक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। तत्पश्चात राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल अपरान्ह 3 बजे तक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में ही टॉवर लाईन कंपनियों के अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री अग्रवाल अपरान्ह 3.15 बजे नवागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे…
सेवा निवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी बिदाई
सेवा निवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी बिदाई जांजगीर-चांपा। अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने के बाद सेवा निवृत्त होने वाले अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, जिला खाद्य अधिकारी श्री के.के. घोरे और राजस्व निरीक्षक श्री गोपाल यादव को जिला कलेक्टोरेट परिवार की ओर से भावभीनी बिदाई दी गई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने सेवा निवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ, शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया और उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भवन, भूखण्ड और कृषि भूमि के बाजार दर निर्धारण हेतु सुझाव आमंत्रित
भवन, भूखण्ड और कृषि भूमि के बाजार दर निर्धारण हेतु सुझाव आमंत्रित जांजगीर-चांपा। जिला पंजीयक श्रीमती उषा साहू ने आज यहां बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2019-20 के लिए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के भूमि, मकान भूखण्ड और कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण के लिए कल दो मार्च तक आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किये हंै। सुझाव कार्यालय जिला पंजीयक सरदार वल्लभ भाई पटेल बालोद्यान के सामने पुराना कलेक्टोरेट परिसर कमरा नंबर 26, 27 जांजगीर में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
गांधी शांति पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित
गांधी शांति पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित जांजगीर-चांपा। राज्य शासन के निर्देशानुसार गांधी शांति पुरस्कार वर्ष 2019 हेतु योग्य एवं पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट अनुशंसा सहित नामांकन प्रस्ताव 31 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। नामांकन प्रस्ताव जिला कलेक्टोरेट के कार्यालय में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
अनंतिम चयन सूची जारी- दावा-आपत्ति 8 मार्च तक
अनंतिम चयन सूची जारी- दावा-आपत्ति 8 मार्च तक जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला स्तर पर सहायक अभियंता संविदा के एक रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु कम्प्यूटर कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के पश्चात पात्र पाये गये अभ्यिर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में तीन मार्च तक दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। दावा-आपत्ति कार्यालयीन समय में जिला पंचायत के कार्यालय में प्रस्तुत किये…
कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख की स्वीकृति
कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख की स्वीकृति जांजगीर-चांपा। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 12 लाख रूपये की स्वीकृित प्रदान की है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के लिए 4 लाख रूपये की मान से राशि की स्वीकृति दी है।
स्टेशन में मिला लावारिश बैग
स्टेशन में मिला लावारिश बैग रायपुर । राजधानी रायुपर के रेलवे स्टेशन के बैग स्कैनर मशीन के पास स्कैनिंग के वक्त एक व्यक्ति अपना बैग जिसमें उसका कीमती सामान और नगद रखा था जल्दी में भूल कर चला गया। कुछ देर बाद जब जीआरपी ने देखा की बैग लावारिश अवस्था में रखा है। तो उस बैग की तलाशी ली गई और आरपीएफ. को बैग से एक मंगलसूत्र जिसकी कीमत लगभग 45,000 रुपए और 25,000 रुपए नगद और व्यक्ति का आधार कार्ड बरामद हुआ। जिससे पता चला की बैग लखन कुमार…
राजिम पुन्नी मेला दे रहा प्रदेश को स्वच्छता का संदेश
राजिम पुन्नी मेला दे रहा प्रदेश को स्वच्छता का संदेश राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला इस वर्ष वैसे तो अपने मूल स्वरूप में वापस आने की वजह से चर्चा में है। इन सबके बीच एक ऐसी भी वजह है जो न केवल इसे खास बना रही है बल्कि पूरे प्रदेश को एक संदेश भी दे रही है। स्थानीय प्रशासन की पहल और सफाईमित्रों की मेहनत से राजिम मेला परिसर पूरी तरह से स्वच्छ बना हुआ है। अपने नगर का नाम ऊंचा करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से…
अमन सिंह की याचिका पर अब 27 मार्च को सुनवाई
अमन सिंह की याचिका पर अब 27 मार्च को सुनवाई रायपुर। पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह की ओर से एसआईटी जांच के खिलाफ बिलासपुर हाई कोर्ट में लगाई गई याचिका पर अब अंतिम सुनवाई 27 मार्च को होगी। सुनवाई में शासन ने जवाब प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से दो सप्ताह का समय मांगा है। वहीं याचिकाकर्ता की ओर से भी जवाब के बदले जवाब प्रस्तुत करने दो सप्ताह का समय मांगा है। दिल्ली में रहने वाले विजया मिश्रा ने आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर रमन सरकार में…
