अधिवक्ता संघ ने पीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,आज काम बंद रखेंगे रायपुर। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ता संघ ने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम पर 10 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र महापात्र ने बताया कि देशव्यापी आंदोलन के चलते बार कौंसिल ऑफ इंडिया और स्टेट बार कौंसिल के तत्वाधान में सोमवार को सभी वकील एकत्र हुए है और अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक किए। इसमें प्रमुख मांगे हैं,…
साल: 2019
बयान दर्ज कराने पहुंचे अमीन मेमन
बयान दर्ज कराने पहुंचे अमीन मेमन रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में सोमवार को अमीन मेमन धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने कोर्ट परिसर पहुंचा। अब समय के अभाव के चलते कोर्ट ने अमीन मेमन को बयान दर्ज कराने के लिए कल फिर बुलाया है। अमीन मेमन अंतागढ़ टेपकांड मामले के अहम गवाह हैं। पिछले दिनों एसआईटी चीफ एसपी नीथूकमल ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था। एसपी नीथू कमल ने अंतागढ़ टेप कांड से जुड़े तथ्य की जानकारी भी अमीन मेमन से ली थी। इसके बाद आज अमीन…
हाईकोर्ट का निर्देश, 22 फरवरी से पहले जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करें
हाईकोर्ट का निर्देश, 22 फरवरी से पहले जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले पर रोज नई बातें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में हाईकोर्ट ने नान घोटाले पर लगी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि 22 फरवरी से पहले राज्य शासन इस जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। हमर संगवारी एनजीओ और अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव की तरफ से नान घोटाले को लेकर चार साल पहले याचिका लगायी गयी थी और छत्तीसगढ़ के इस बड़े घोटाले की सीबीआई से जांच…
सडक़ हादसे में युवक और शिक्षक की मौत
सडक़ हादसे में युवक और शिक्षक की मौत रायपुर। एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार ठोकर मार कर घायल कर दिया था। जिसकी मौत इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हादसा रविवार को दोपहर में हुआ। आरोपी बाइक सवार फरार हो गया है।उसकी बाइक जब्त कर ली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा के बेरला में रहने वाला संजू यादव रायपुर में मजदूरी करता था। रविवार को आश्रम तिराहा के आगे मेन रोड में ही बाइक सवार ने उसे ठोकर…
76 लाख के जेवरों की चोरी मामले में 5 गिरफ्तार
76 लाख के जेवरों की चोरी मामले में 5 गिरफ्तार रायपुर। सिध्दार्थ चौक के छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स में 10 दिन पहले हुए चोरी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। करीब 76 लाख रूपए के जेवरों की चोरी हुई थी। चोरी के ज्वेलरी खरीदने वाले कारोबारी, एक नाबालिग समेत पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रायपुर के दो आरोपियों ने ओड़ीसा के दो आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी हुई जेवरों को भी जब्त कर लिया गया है। आईजी आनंद छाबड़ा…
डागा कालेज में फेयरवेल पार्टी
डागा कालेज में फेयरवेल पार्टी रायपुर। डागा महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित फेयरवेल पार्टी में सीनियर्स के साथ जूनियर्स ने धूम मचाई। डांस, फन गेम्स से सराबोर माहौल में सीनियर्स ने जूनियर संग अपने अनुभवों को साझा किया। मनोरंजक खेल स्पर्धा में विजेता सीनियर्स को जूनियर्स ने उपहार दिया। इस मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं के जरिए सीनियर्स को विभिन्न खिताब दिए गए।
मिल जुलकर पूर्ण समर्थन के साथ करेंगे काम-सुंदरानी
मिल जुलकर पूर्ण समर्थन के साथ करेंगे काम-सुंदरानी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपसी मतभेद को त्यागकर पूर्ण समर्थन के साथ कार्य करेंगे। सोमवार को ये बातें पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने एकात्म परिसर में कही। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर बोल रहे थे। इस दिवस को भाजपा समर्पण दिवस के रुप में मना रही है। पूर्व विधायक सुंदरानी ने आगे कहा कि इतना बड़ा परिवार है अब दो चार लोग तो नाराज रहेंगे ही। पूर्व विधायक सुंदरानी ने कहा कि आज के दिन सभी…
प्राइवेट स्कूल की कैंटीन में आगजनी
प्राइवेट स्कूल की कैंटीन में आगजनी अम्बिकापुर। ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब स्कूल के कैंटीन में आग लग गई। कैंटीन में आग समोसा तलते वक्त लगी। आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम वहां पहुंची और आग भर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा कैंटीन जलकर राख हो गया। दरअसल अंबिकापुर के महामाया मंदिर के समीप ओरिएंटल पब्लिक स्कूल संचालित है। आज दोपहर करीब 12 बजे कैंटीन संचालक समोसे तल रहा था। उसने कढ़ाई में जैसे ही समोसे डाले, अचानक आग की लपटें…
पांच बाइक के साथ 6 जुआरी सपड़ाए
पांच बाइक के साथ 6 जुआरी सपड़ाए कोरबा। हरदीबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम नेवसा के जंगल में रात्रि को जुआ खेलने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी दर्री के निर्देश पर जुआरियों को घेराबंदी कर छह जुआडि़यों को पकड़ा पांच बाइक, 7050 रुपए नगद जब्त कर धारा जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
डीएसपी आरके दुबे के निलंबन की खबर झूठी
डीएसपी आरके दुबे के निलंबन की खबर झूठी रायपुर। ईओडब्लू के डीएसपी आरके दुबे पर निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई है. निलंबन की कोई नोटशीट नहीं चलाई गई है. यह जानकारी ईओडब्लू और एसीबी के आईजी एसआरपी कल्लूरी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. दरअसल कई मीडिया संस्थानों ने यह खबर चला दी थी कि सीनियर अफसरों पर गंभीर आरोप लगाने वाले ईओडब्लू के डीएसपी आरके दुबे को भी ईओडब्लू ने सस्पेंड कर दिया गया है.
