कैंपिंग ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग गौरेला। पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बड़ा हादसा हुआ है. रेलवे के कैंपिंग कोच में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि पूरा का पूरा डिब्बा जलकर खाक हो गया. घटना पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन से हरि के बीच पड़ने वाले गोरखपुर रेलवे फाटक का है. यहां रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम चल रहा है. दोहरीकरण के काम के दौरान रेलवे कर्मचारियों के कैंपिंग कोच जिसमें कर्मचारी दोहरीकरण काम करने के लिए पहुंचे थे उस कोच में कुछ कर्मचारी…
साल: 2019
जेटली के बयान पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
जेटली के बयान पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का बयान गैर जिम्मेदारी और झूठ, फरेब और धोखे की भाजपा की राजनीति का जीता जागता सबूत है। भाजपा सरकार ने अपनी जिम्मेदारी से बचने का उपक्रम इस हद तक हावी है कि वित्त मंत्री गृह मामलों पर बयान देते हैं। रक्षा घोटाले पर मोदी का बचाव गृहमंत्री राजनाथ सिंह करते हैं।वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर माओवादियों…
जेटली के ट्वीट पर भड़के बघेल
जेटली के ट्वीट पर भड़के बघेल रायपुर। केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के विवादित ट्वीट पर आज सीएम भूपेश बघेल ने आड़े हाथ लिया. बघेल ने जेटली को ब्लॉग मंत्री कहकर संबोधित करते हुए ट्वीट किया. 2013 विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों के सहयोग से हुई सुपारी किलिंग क्या भूल गए आप? इस घटना में नक्सलियों ने हमारे शीर्ष नेता की हत्या कर दी थी. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, मंत्री जेटली जी! झीरम का नाम तो सुना ही होगा? 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के सहयोग से…
अंतागढ़ टेपकांड, हाईकोर्ट में सुनवाई टली
अंतागढ़ टेपकांड, हाईकोर्ट में सुनवाई टली बिलासपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व सीएम के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता और मंतुराम पवार की मुश्किलें जल्दी खत्म होते नहीं दिख रही है. पुनीत गुप्ता और मंतूराम की याचिका पर न्यायालय ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है. न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 फरवरी को तय किया है. अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपी बनाए गए डॉ पुनीत गुप्ता और मंतूराम पवार ने अपने खिलाफ जांच को निरस्त कराने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. दोनों की याचिका जस्टिस गौतम…
टेंडर निरस्त होने के मुद्दे पर सदन में हंगामा
टेंडर निरस्त होने के मुद्दे पर सदन में हंगामा रायपुर। टेंडर निरस्त होने के मुद्दे पर सदन में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. सत्तापक्ष के जवाबों से असंतोष व्यक्त करते हुए विपक्ष ने हंगामे के बीच वाकआउट कर लिया.विधायक धरमलाल कौशिक ने सवाल करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले जितने कार्य स्वीकृत हुए हैं. आदेश के बाद जो काम रुका हुआ है. ऐसे कितने विभाग के काम रुके हैं. ये सभी काम कब तक पूरे होंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि चुनाव के चलते…
किराये के हेलीकॉप्टर पर भारी भरकम खर्च
किराये के हेलीकॉप्टर पर भारी भरकम खर्च रायपुर। पूर्व सरकार में किराये पर लिए गए हेलीकॉप्टर का मुद्दा आज सदन में उठा. कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने सवाल किया कि 2016, 2017 और 2018 में कितने हेलीकॉप्टर किराए पर लेने के लिए टेंडर जारी किए गए.इस सवाल का जवाव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब दिया तो चौंकाने वाली बात सामने आई. सीएम ने कहा कि ढिल्लन एविएशन, पवन हंस, हेलिगो चार्टर लिमिटेड, इंडिया फ्लाई सेफ़्टी एविएशन, थंबी एविएशन का टेंडर जारी किया गया था. लेकिन शर्तों का उनलंघन करने पर…
कांग्रेस विधायक ने कहा, अधिकारी गुमराह न करें
कांग्रेस विधायक ने कहा, अधिकारी गुमराह न करें रायपुर। अधिकारी क्या मंत्रियों को गुमराह कर रहे हैं. यह सवाल इसलिए कि आज विधानसभा में कांग्रेस विधायक चंद्रदेव राय ने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल के संकट का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि विधानसभा के कई गांवों में पेयजल का संकट गहराया है. वनांचल की धरती, गिरौदपुरी की धरती, सोनाखान की धरती पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है. जिसके जवाब में पीएचई मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि कोई जलसंकट नहीं है. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट चंद्रदेव राय ने…
युवक पर ब्लेड से हमला, जुर्म दर्ज
युवक पर ब्लेड से हमला, जुर्म दर्ज रायपुर। उरला थाना क्षेत्र के ग्राम गोमची में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्राम अमेरी भिलाई 3 निवासी खेदूराम निषाद (27) ग्राम गोमची स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि कल रात खेदूराम अपने घर के लिए निकल रहा था तभी आरोपी प्रितम बंजारे ने खेदूराम को रोक लिया और पूर्व में…
नक्सलियों ने मुंशी को किया रिहा, जांच जारी
नक्सलियों ने मुंशी को किया रिहा, जांच जारी नारायणपुर। रविवार को अबूझमाड के कुंदला गांव से मुंशी अर्जुन मंडल को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। उसको देर रात समझाइश देकर रिहा कर दिया। अर्जन मंडल को नक्सली उस वक्त अपने साथ ले गए थे जब वो जेसीबी में सवार था। इस दौरान माओवादियों ने जेसीबी, ट्रैक्टर और 2 पानी के टैंकर्स को आग भी लगा दी थी। वारदात की पुष्टि एएसपी अनिल सोनी ने की। उन्होंने बताया कि रिहा होकर आए मुंशी से कुरुषनार थाने की पुलिस पूछताछ कर…
रोड क्रॉस कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
रोड क्रॉस कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत रायपुर। आश्रम तिराहा के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही पर वाहन चलाते हुए पैदल रोड क्रास कर रहे युवक को टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मामले में आजाद चौक पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मृतक संतोष उर्फ संजू यादव (20) ईदगाहभाठा का रहने वाला था। बताया जाता है कि संतोष कल…
