प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा राजनांदगांव। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा शिक्षा संत्र 2019-20 में बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आज 10 फरवरी को आयोजित चयन परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय राजनांदगांव के 19 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित चयन परीक्षा में जिले के कुल 97 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा में कुल 6249 परीक्षार्थियों में 6046 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं 203 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
साल: 2019
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य 12 को खैरागढ़ में करेंगे जनसुनवाई
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य 12 को खैरागढ़ में करेंगे जनसुनवाई राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य 12 फरवरी को सर्किट हाऊस खैरागढ़ में दोपहर 2 बजे केन्द्र व राज्य सरकार के नियोजन एवं संस्थाओं के आरक्षण में शून्य प्रतिनिधित्व वाली जातियों एवं समुदाय के समाज प्रमुखों से भेंट कर जनसुनवाई करेंगे। इस जनसुनवाई के दौरान आरक्षण में शून्य प्रतिनिधित्व वाले आसरा, भारूड, भटियारा, भुरतिया, भुतिया, चितारी, चुनकर, जुनगर, कुलबंधिया, राजगीर, दांगी, देशवाली, मेवाती,धोली, डफाली, डुफाली, गुरूक/ गुराव, गारपगारी, जोगीनाथ, नाथजोगी, घोषी, कडेरे, कडोरे, धुनकर, धुनिया, धनका, कमरिया,…
कलेक्टर ने सिम्स पहुंचकर बीमार बच्चों का हालचाल जाना
कलेक्टर ने सिम्स पहुंचकर बीमार बच्चों का हालचाल जाना बिलासपुर। कलेक्टर डॉ.संजय अलंग ने आज सिम्स पहुंचकर बीमार बच्चों का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि तखतपुर क्षेत्र में शनिवार को कृमिनाशक दवा खाने के बाद कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। जिनमें से दो बच्चियों खुशबू बंजारे और आकांक्षा को सिम्स में भर्ती कराया गया था। सिम्स पहुंचकर कलेक्टर ने डॉक्टरों को दोनो बच्चियों का बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिये। डॉक्टरों ने कलेक्टर को बताया कि दोनो बच्चियों की तबीयत में काफी सुधार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.बी.बोर्डे ने…
मंत्री ने आयुष्मान योजना को बताया फिजूलखर्ची
मंत्री ने आयुष्मान योजना को बताया फिजूलखर्ची कोरिया। प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आयुष्मान योजना फिजूलखर्ची योजना है. ये योजना कोई काम का नहीं है. इसे बंद किया जाएगा. पीएम नरेन्द्र मोदी ने रायगढ़ दौरे के दौरान कहा था कि आयुष्मान योजना एक बेहतर योजना है. कांग्रेस इस योजना के महत्व को समझ नहीं पा रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को बंद करने का निर्णय ले चुकी है. इसके जगह पर कांग्रेस सरकार…
मंतूराम पवार के घर घुसकर पूछताछ
मंतूराम पवार के घर घुसकर पूछताछ पखांजूर। मंतूराम पवार के घर घुसकर एसआईटी की टीम ने रविवार को पूछताछ की। मुख्यद्वार पर ताला भी जड़ दिया गया . एसआईटी ने इससे पहले मंतूराम पवार को राजधानी तलब कर पूछताछ की थी. अंतागढ़ टेपकांड मामले की जाँच के लिए आज एसआईटी की टीम पखांजूर स्थित मंतूराम पवार के निवास स्थान जा धमकी,गोपनीयता बरतने के लिहाज से कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। घर में भी पूछताछ के बाद एसआईटी की टीम लौट भी गई है। अंतागढ़ टेपकांड पर एसआईटी…
धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं – लाटा महाराज
धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं – लाटा महाराज रायपुर। धर्म लोगों को, देश को, प्रांत को जोड़ता है। धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं , जोड़ने का नाम ही धर्म है। आज विवाह धर्म से नहीं हो रहे है इसलिए विवाह टिक नहीं रहे है, विवाह के मध्य से धर्म गायब हो गया यही कारण है कि आज परिवार टूट रहे है। पहले विवाह धर्म के अनुसार होते थे, भले ही पति-पत्नी के मध्य कितना भी कहा सुनी क्यों न हो जाए लेकिन गृहस्थ जीवन कभी टूटता नहीं था।वर्तमान परिवेश में…
अवैध खनिज परिवहन के 28 प्रकरणों में कार्रवाई
अवैध खनिज परिवहन के 28 प्रकरणों में कार्रवाई धमतरी। रेत, मुरूम आदि खनिज संसाधनों की अवैध ढंग से उत्खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल ने राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम गठित कर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। टीम द्वारा सिर्फ दो दिनों में ही अवैध खनिज परिवहन के 28 प्रकरण दर्ज कर वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। एसडीएम धमतरी श्रीमती योगिता देवांगन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रेत, गिट्टी,…
दो ठेले गुमठी को किया आग के हवाले, थाने में शिकायत
दो ठेले गुमठी को किया आग के हवाले, थाने में शिकायत कोरबा। जिले के दर्री में दो ठेले गुमठी को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची है 112 की टीम ने दमकल वाहन को दी, तब तक गुमठी जलकर खाक हो चुका था. अब पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. दर्री निवासी संजय और सूरज कुमार स्याहीमूड़ी एजुकेशन हब चौक के पास ठेले गुमठी चला कर अपने और परिवार का भरण पोषण कर रहे थे. देर रात लगभग 12 बजे असामाजिक…
बीएड-एमएड की प्रावीण्य सूची जारी
बीएड-एमएड की प्रावीण्य सूची जारी रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2017-18 के परिणाम के आधार पर दीक्षांत समारोह हेतु अंतिम प्रावीण्य प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट )जारी कर दी है. इसमें बी. एड. एवं एम .एड .की टॉप टेन सूची में शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय(सीटीई) रायपुर के छात्र-छात्राओं ने बाज़ी मारी है. जहां एक ओर मेरिट के प्रथम 10 स्थानों पर एम.एड. के विद्यार्थियों ने कब्ज़ा किया वहीं दूसरी ओर बी .एड .की टॉप टेन सूची में 6 विद्यार्थी महाविद्यालय के ही हैं. एम. एड. की प्रावीण्य सूची में…
कृमिनाशक और फायलेरिया की दवा खाने से स्कूली बच्चे बीमार
कृमिनाशक और फायलेरिया की दवा खाने से स्कूली बच्चे बीमार बिलासपुर। कृमिनाशक और फायलेरिया की दवा खाने से दर्जन भर स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उनहें सिम्स रिफर किया गया है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने बच्चों का स्वास्थ्य जानने सिम्स पहुंचे। दोनों बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को स्कूली बच्चों को कृमिनाशक और फायलेरिया की दवा खिलाई गई थी। रविवार को बच्चों की हालत बिगडऩे पर उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज…
