गोढ़ी पंचायत का प्रस्ताव,सेन्ट्रल जेल नहीं गोठान जरूरी रायपुर। ग्राम पंचायत गोढ़ी अपने गांव में सेंट्रल जेल नहीं बनाना चाहते। पंचायत ने चयनित भूमि पर अब गोचर और गोठान बनाना चाह रहे हैं। इसके लिए पंचायत से प्रस्ताव पास कर शासन को भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि नए सेंट्रल जेल निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत गोढ़ी में 50 एकड़ भूमि चयनित कर जेल विभाग को आवंटित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। गोढ़ी सरपंच लक्ष्मी गोपाल धीवर की अध्यक्षता में पिछले दिनों पंचायत…
साल: 2019
वीरेंद्र को पीएचडी की उपाधि
वीरेंद्र को पीएचडी की उपाधि रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने हिंदी विषय में वीरेंद्र कुमार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने डॉ. शंकर मुनि राय विभागाध्यक्ष हिन्दी शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के निर्देशन में शोध किया। उनके शोध प्रबंध का विषय जयशंकर प्रसाद के उपन्यासों में अभिव्यक्त यथार्थवादी दृष्टिकोण था। वीरेंद्र वर्तमान में गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल में पीजीटी हिंदी के पद पर पदस्थ हैं।
सिंधी समाज के युवा सीएम का करेंगे स्वागत
सिंधी समाज के युवा सीएम का करेंगे स्वागत रायपुर। सिंधी समाज के युवाओं ने तेलीबांधा स्थित सिंधी धर्मशाला में बैठक कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया। इसके लिए कई समितियां बनाई गईं और युवाओं को जिम्मा सौंपा गया। बैठक में रायपुर शहर के समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें 100 से अधिक युवा उपस्थित थे।
किसान मोर्चा की महापंचायत 13 को
किसान मोर्चा की महापंचायत 13 को रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा दलहन-तिलहन, ओन्हारी फसलें एवं गन्ना का समर्थन मूल्य पर खरीदी का कानून लागू कराने को लेकर 13 फरवरी का महापंचायत का आयोजन करेगी। कार्यक्रम कवर्धा जिले के लोहारा, रणवीरपुर में दोपहर 3 बजे से होगा। इसमें गांवों से सैकड़ों किसान शामिल होंगे। किसान महापंचायत की अध्यक्षता राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश नेता अनिल दुबे करेंगे। इसमें कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली जिले की प्रमुख ओन्हारी फसलें दलहन-तिलहन, चना, तिवरा, अरहर, बटरा, मसूर, सरसों एवं गन्ना आदि का लागत मूल्य के…
भारत 2030 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर बन सकता है विश्व की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री मोदी
भारत 2030 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर बन सकता है विश्व की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री मोदी ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्वास जताया कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा और 2030 तक यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मोदी ने पेट्रोलियम उद्योग के वैश्विक सम्मेलन पेट्रोटेक 2019 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आईएमएफ और विश्व बैंक जैसी शीर्ष एजेंसियों का भी अनुमान है कि आगामी सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी का रुख बना…
अगले साल भी 2500 रूपए में किसानों से धान खरीदेगी सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अगले साल भी 2500 रूपए में किसानों से धान खरीदेगी सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा अगले खरीफ सीजन में किसानों से 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए बजट में आगामी साल के लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की ऋण माफी की है और बढ़े हुए समर्थन मूल्य ढाई हजार रूपए प्रति क्विंटल की दर से…
मुख्यमंत्री शामिल हुए परमेश्वरी महोत्सव में, देवांगन समाज को छात्रावास के लिए एक एकड़ भूमि आवंटित करने की घोषणा
मुख्यमंत्री शामिल हुए परमेश्वरी महोत्सव में, देवांगन समाज को छात्रावास के लिए एक एकड़ भूमि आवंटित करने की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के गुढि़यारी मोहल्ले स्थित महेश भवन में देवांगन समाज द्वारा आयोजित मां परमेश्वरी पूजा महोत्सव में शामिल हुए। श्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रतिष्ठित समाज है, जो कृषि कार्य के साथ-साथ व्यवसाय में भी अग्रणी है। छत्तीसगढ़ के लोगों ने देवांगन समाज की मेहनत और विश्वसनीयता को देखते हुए उन्हें महाजन की उपाधि दी…
मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल हुए गंधर्व महोत्सव में, सांकरदाहरा में हर साल इस महोत्सव के लिए डेढ़ लाख रूपए अनुदान की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल हुए गंधर्व महोत्सव में, सांकरदाहरा में हर साल इस महोत्सव के लिए डेढ़ लाख रूपए अनुदान की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के मोक्षधाम सांकरदाहरा देवरी में आयोजित गाड़ा (गंधर्व) महोत्सव एवं बसंत पंचमी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सांकरदाहरा में हर साल होने वाले इस महोत्सव के लिए 50 हजार रूपए के बजाए डेढ़ लाख रूपए का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने सांकरदाहरा में महाशिवरात्रि के मौके पर हर वर्ष 3 दिवसीय महोत्सव आयोजित कराने की भी…
पूरे प्रदेश में नालों का करेंगे रिचार्ज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
पूरे प्रदेश में नालों का करेंगे रिचार्ज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दुर्ग जिले के पाटन विकास खण्ड के ग्राम तर्रा में आयोजित चन्द्रनाहू क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली सरकार में मंत्री के रूप में मैंने प्रदेश में कुछ नालों के रिचार्ज की योजना बनाई थी। पाटन क्षेत्र में जिन नालों में रिचार्ज का काम किया गया, वहां भूमिगत जलस्तर बढ़ गया। अब हम पूरे…
अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तालमेल बनाकर करें काम-राजस्व मंत्री
अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तालमेल बनाकर करें काम-राजस्व मंत्री कोरिया। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने आज यहां जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक ली। प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों से जिला खनिज संस्थान न्यास, खनिज उत्खनन एवं परिवहन, कोरिया नीर, पेयजल, वन अधिकार पट्टा वितरण, 5 डिस्मिल से कम जमीन…
