अमेरिका से लौटे अरुण जेटली, बोले- वापस आकर खुश हूं नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अमेरिका से इलाज कराने के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आये हैं। जेटली ने ट्वीट किया कि वापस आकर खुश हूं। उल्लेखनीय है कि जेटली इलाज कराने के लिये पिछले महीने अमेरिका चले गये थे। इसकी वजह से वह नरेन्द्र मोदी सरकार का छठा और अंतिम बजट पेश नहीं कर पाये। इलाज के लिये अमेरिका जाने से पहले मोदी सरकार में वह वित्त मंत्री थे। उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का कार्यभार पीयूष गोयल…
साल: 2019
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 85 के पार पहुंचा
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 85 के पार पहुंचा सहारनपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के दो पड़ोसी जिलों में में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 85 के पार हो गई है। मरने वालों ने हरिद्वार के एक गांव में ये शराब पी थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को बालूपुर गांव में एक व्यक्ति की ‘तेरहवीं’ पर इन सभी लोगों ने…
नागरिकता विधेयक से असम और पूर्वोत्तर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा : PM मोदी
नागरिकता विधेयक से असम और पूर्वोत्तर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा : PM मोदी चंगसारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम और पूर्वोत्तर के लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि नागरिकता विधेयक से उनके हितों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचेगा। मोदी असम के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नीत नेडा संयोजक हिमंता बिस्वा सर्मा के विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पूर्वोत्तर के लोगों से एक राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है कि उन्हें किसी तरह नुकसान नहीं होगा और…
आम जनता के प्रेम और स्नेह की शक्ति से सरकार ले रही मजबूती से निर्णय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
आम जनता के प्रेम और स्नेह की शक्ति से सरकार ले रही मजबूती से निर्णय : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोगों से मिले प्रेम और स्नेह की शक्ति से ही सरकार प्रदेश हित में बड़े निर्णय ले सकी है और उन पर मजबूती के साथ अमल कर रही है। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में आयोजित छत्तीसगढि़या विप्र समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूँ वहां लोगों के चेहरे…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे अपने स्कूल, शाला से मिला इतना कुछ कि ऋण से मुक्त होना असंभव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे अपने स्कूल, शाला से मिला इतना कुछ कि ऋण से मुक्त होना असंभव रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के ग्राम मर्रा स्थित हाई स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने गुरूजनों से आशीर्वाद लिया और सहपाठियों के साथ बिताए आत्मीय क्षणों और स्कूल के दौर को साझा किया। श्री बघेल ने यहां आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने स्कूल को देखता हूं तो अपने गुरुजनों की, सहपाठियों की बहुत सी स्मृतियां ताजी हो जाती हैं।…
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 10 फरवरी को राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर और पड़ोसी राज्य ओडि़शा के खरियार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 10.30 बजे भिलाई-3 से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायत खुर्शीटिकुल के ग्राम देवरी (विकासखण्ड-डोंगरगांव) पहुंचेंगे और गाड़ा (गंधर्व) महोत्सव एवं बसंत पंचमी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे ग्राम देवरी से रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे सिमगा (जिला-बलौदाबाजार) पहुंचेंगे और वहां मां परमेश्वरी पूजा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे…
2019 लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और TMC का नहीं होगा गठबंधन
2019 लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और TMC का नहीं होगा गठबंधन नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) और टीएमसी (Trinamool Congress) एक साथ चुनाव लड़ने की सभी अटकलों पर शनिवार को विराम लग गया है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) कांग्रेस अध्यक्ष सोमेंद्र नाथ मित्र ने हम में से कोई भी टीएमसी के साथ गठबंधन नहीं चाहता है। राहुल जी ने कहा है कि अगर गरिमा के साथ गठबंधन होता है तो वहां गठबंधन करेंगे, अन्यथा नहीं होगा। टीएमसी के साथ गठबंधन नहीं होगा, यह अंतिम फैसला है।…
नागरिकता विधेयक को लेकर असम में आक्रोश, PM मोदी को फिर दिखाए गए काले झंडे
नागरिकता विधेयक को लेकर असम में आक्रोश, PM मोदी को फिर दिखाए गए काले झंडे गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुवाहाटी में शुक्रवार को दूसरे दिन भी कम से कम दो स्थानों पर नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में काले झंडे दिखाए गए। राज भवन से हवाई अड्डे जा रहे मोदी को मचखोवा इलाके में असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद (एजेवाईसीपी) के प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए। इसके कुछ मिनटों बाद ही छात्रों के एक समूह ने प्रधानमंत्री को उस वक्त काले झंडे दिखाए जब उनका काफिला जालुकबारी इलाके में…
नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी की अवधारणा को साकार करने संभाग स्तरीय कार्यशाला
नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी की अवधारणा को साकार करने संभाग स्तरीय कार्यशाला दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की अति महत्वपूर्ण बहुआयामी योजना नरवा-गरवा-गुरूवा-बाड़ी की अवधारणा को साकार करने एवं मूर्तरूप देने हेतु आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला सह बैठक में दुर्ग संभागायुक्त श्री दिलीप वासनीकर, दुर्ग रेंज आईजी श्री रतन लाल डांगी, दुर्ग कलेक्टर श्री अंकित आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री गजेन्द्र ठाकुर सहित संभाग के पांचों जिलों के जिला पंचायत सीईओ, जनपद…
दिग्विजय सिंह पहुंचे छत्तीसगढ़
दिग्विजय सिंह पहुंचे छत्तीसगढ़ राजनांदगांव। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राजनांदगांव पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने यहां स्वर्गीय उदय मुदलियार के निवास में पहुंचकर मीडिया से चर्चा की। दिग्विजय सिंह ने पार्रिनाला स्थित मजार में मत्था टेका और लोगो से मुलाकात किया. मुदलियार निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मिली जीत के बाद वे मां बंमलेश्वरी के दरबार में मत्था टेकने आये हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रफेल मामले में केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि…
