महाराष्ट्र में बंधक कसडोल के 20 मजदूर रिहा

महाराष्ट्र में बंधक कसडोल के 20 मजदूर रिहा कसडोल। लवन पुलिस ने महाराष्ट्र के एक र्इंट भ_े में बंधक ग्राम चिचिरदा और अमेठी के 20 ग्रामीणों को सकुशल छुड़ाकर उनके गृहग्राम भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को शिकायत मिली था कि ग्राम चिचिरदा चौकी लवन तथा ग्राम अमेठी थाना गिधपुरी के 20 ग्रामीणों को ग्राम बनवड़ तहसील दौड़, जिला पुणे (महाराष्ट्र) के ईट भ_ा मालिक अशोक दिवेकर द्वारा ग्रामीणों को अधिक मजदूरी का लालच देकर ले जाया गया था। ईट भ_ा मालिकों द्वारा बंधक बनाकर जबरदस्ती काम लिया…

रिसेप्शन के दौरान होटल से 10 लाख रुपये के जेवर, नगदी से भरा बैग पार

रिसेप्शन के दौरान होटल से 10 लाख रुपये के जेवर, नगदी से भरा बैग पार बिलासपुर। रायपुर रोड स्थित शहर के नामी होटल द पैट्रेशियन्स में एक विवाह समारोह के दौरान नागपुर के एक रिश्तेदार का 10 लाख रुपये के जेवर और नगदी से भरा बैग अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना के दौरान मंच पर दूल्हा-दुल्हन लोगों से शुभकामनाएं ले रहे थे। जिस जगह से चोरी हुई है वहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। अलबत्ता घटनास्थल के पास से देशी शराब की बोतलें जरूर मिली है।…

फरवरी और मार्च के दौरान रद्द रहेंगी ट्रेनें

फरवरी और मार्च के दौरान रद्द रहेंगी ट्रेनें रायपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से दुर्घटनारहित रेल परिचालन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में फरवरी और मार्च महीने में आधुनिकीकरण एवं संरक्षा संबंधी कार्यों को पूरा किया जाएगा. इसके कारण कुछ यात्री गाडि़यों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रद्द होने वाली गाडियों में 18211 दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस – 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 व 28 फरवरी और 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 व 28 मार्च। 18212 जगदलपुर-दुर्ग एक्सप्रेस- 11, 13,…

साढ़े तीन साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

साढ़े तीन साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार धरसींवा। धरसींवा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक हवसी चालीस वर्षीय दरिंदे ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. हालांकि घटना के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी दरिंदा बीते कुछ समय से बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बुलाता रहा, लेकिन माता पिता के मौजूदगी में घटना को अंजाम नहीं दे…

अंतागढ़ टेप कांड,हाईकोर्ट पहुंचे पुनीत गुप्ता

अंतागढ़ टेप कांड,हाईकोर्ट पहुंचे पुनीत गुप्ता बिलासपुर। अंतागढ़ टेप कांड मामले में आरोपी मंतूराम पवार के बाद अब पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. गुप्ता ने एफआईआर और जांच एजेंसी के खिलाफ याचिका दायर की है. याचिका में गुप्ता ने सीएम भूपेश बघेल, डीजीपी डीएम अवस्थी और कांग्रेस प्रवक्ता व अधिवक्ता किरणमयी नायक को भी पक्षकार बनाया है. मामले में किरणमयी नायक ने ही पूर्व सीएम अजीत जोगी, उनके पुत्र अमित जोगी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मंतूराम पवार और पुनीत…

जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा

जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा धमतरी। जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है उनके साथ ही सैकड़ों समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी। इसकी पुष्टि जेसीसीजे के मीडिया विभाग के अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवीं ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजकर इसकी सूचना दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत कारणों की वजह से वे पार्टी छोड़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ एवं ओडि़शा की अंतर्राज्यीय सीमावर्ती प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक

छत्तीसगढ़ एवं ओडि़शा की अंतर्राज्यीय सीमावर्ती प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक महासमुंद। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए जिले में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है और प्रशासनिक स्तर पर कार्य संपादित किए जा रहे है। इसी तारतम्य में आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ एवं ओडि़शा की अंतर्राज्जीय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। आज यहां संपन्न बैठक में रायपुर के कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा ने संयुक्त मार्गदर्शन देकर अधिकारियों को आपसी तालमेल…

निधन समाचार – श्रीमती द्रोपदी देवी अग्रवाल

निधन समाचार – श्रीमती द्रोपदी देवी अग्रवाल रायपुर। श्रीमती द्रोपदी देवी अग्रवाल का शनिवार 9 फरवरी को निधन हो गया। वे श्री लखीचंद अग्रवाल की धर्मपत्नी एवम् रमेश, विनोद की माताजी थीं। उनकी अंतिम यात्रा 10 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे निवास स्थल पंजाब मिल गली रामसागरपारा से मारवाड़ी श्मशान घाट जायेगी।

ज्ञान में अभिमान नहीं होता – लाटा महाराज

ज्ञान में अभिमान नहीं होता – लाटा महाराज रायपुर। ज्ञानी वही है जो जिसको अभिमान नहीं है, ज्ञानी को कभी भी किसी भी बात का मान नहीं रहता और न ही किसी भी प्रकार का उसमें अहंकार होता है। जहां व्यक्ति में अभिमान आ जाता है वहां से ज्ञान चले जाता है। ज्ञान रहने पर समान भाव रहता है और वह जो भी कार्य करता है उसका परिणाम भी उसे मालूम रहता है। कांदुल दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में संतश्री शंभूशरण लाटा महाराज ने मानस के प्रसंगों…

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित 8 डॉक्टरों का वेतन काटने के दिये निर्देश

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित 8 डॉक्टरों का वेतन काटने के दिये निर्देश बिलासपुर। कलेक्टर डॉ.संजय अलंग के निर्देश पर सहायक कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत आज सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन समय में 8 डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये। जिसके बाद कलेक्टर ने अनुपस्थित आठों डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने इसके साथ ही विभागीय जांच का कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देष दिये हैं। औचक निरीक्षण में अस्पताल पहुंचे…