अमित शाह का दौरा 15 को आएंगे छग

अमित शाह का दौरा 15 को आएंगे छग रायपुर। 15 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश दौरे पर आएंगे। वे राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कलस्टर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में कलस्टर बनाए हैं। लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजधानी रायपुर आ रहे हैं।

दिव्यांगों के लिए लगाया गया शिविर

दिव्यांगों के लिए लगाया गया शिविर पिथौरा। जनपद पंचायत परिसर में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उघमिता विकास की ओर से आयोजित दिव्यांग जन नवीनीकरण एवं प्रमाणी करण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दिव्यांगों को महासमुन्द से आए डाक्टरों ने चेक कर प्रमाण पत्र ज़ारी किया, साथ ही साथ दिव्यांगों के पुराने प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया. शिविर में 383 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया, वहीं 198 दिव्यांगों का नवीनीकरण किया गया.

कर्मचारी का वेतन निकालने बाबू ने लिया रिश्वत

कर्मचारी का वेतन निकालने बाबू ने लिया रिश्वत पामगढ़। जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सेक्टर सुपरवाइजर पंचराम रात्रे का वेतन निकालने सीएचसी का बाबू 15 हजार रुपए का रिश्वत ले लिया. इतना रकम लेने के बाद भी वह कर्मचारी को छह माह तक घुमाता रहा. काम नहीं होने की शर्त पर अब कर्मचारी रकम वापस करने की बात कह रहा है, तो क्लर्क रकम वापस नहीं कर रहा. जिसे लेकर कर्मचारी परेशान है. पहले उसने मामले की शिकायत बीएमओ से की, लेकिन बीएमओ ने उसकी…

नकली पुलिस बनकर की ग्रामीणों से नकदी और शराब की लूट

नकली पुलिस बनकर की ग्रामीणों से नकदी और शराब की लूट रायगढ़। रायगढ़ के कोतरारोड थाना क्षेत्र के जिंदल पार्किंग के पास में दो युवकों पुलिस बन कर बीते दिनों ग्रामीणों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. खैरपुर निवासी पंचराम यादव और उत्तरा कुमार देवांगन स्थानीय उद्योग से काम कर घर में आए मेहमानों के लिए चार पाव शराब लेकर घर जा…

सुकमा में सुरक्षाबलों ने किया नक्सली कैंप ध्वस्त

सुकमा में सुरक्षाबलों ने किया नक्सली कैंप ध्वस्त सुकमा। चिंतलनार थाना क्षेत्र के टुल्लेर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार व गोली बारूद बराम हुआ है। ये जानकारी बस्तर के डीआई जी पी. सुंदरराज ने दी। सीआरपीएफ की 150वीं और कोबरा की 206वीं बटालियन के साथ ये मुठभेड़ हुई थी। अभी भी टीम वहां से वापस नहीं लौटी है। बस्तर के डीआईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि नक्सली कैंप होने के इनपुट मिले थे। इसके बाद जवानों को…

मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार रायपुर। सिलतरा में तीन वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में धरसींवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम लक्ष्मण मिश्रा है। बताया जाता है कि आरोपी अपने पड़ोस में रहने वाली तीन वर्षीय मासूम बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर मे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची की माँ को जानकारी मिली तो उसने इसकी शिकायत धरसींवा थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी को…

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 20 साल कैद

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 20 साल कैद रायपुर। अभनपुर इलाके की 15 साल की नाबालिग का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा दी है। जबकि एक अन्य मामले में भी कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 साल कैद का फैसला दिया है। आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया है। सरकारी वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि अभनपुर के एक गांव में 15 साल की छात्रा रहती है। 25 मई 2017 को जब वह परिचित से मिलकर घर…

गोठान और चारागाह के चारों ओर फेंसिंग कर लगाएं फलदार पौधे-सीईओ

गोठान और चारागाह के चारों ओर फेंसिंग कर लगाएं फलदार पौधे-सीईओ रायपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और संचालित कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिले के चारों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी, उप अभियंता, परियोजना अधिकारी (मनरेगा), तकनीकी सहायक, स्वच्छ भारत मिशन, एन.आर.एल.एम. एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के ब्लॉक कार्डिनेटर उपस्थित थे। बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी…

अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय किये जाने पर हुई कार्यवाही

अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय किये जाने पर हुई कार्यवाही रायपुर। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने जिले में अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान को रोकने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय किये जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिये थे। इसके लिए आबकारी अमले की विभिन्न टीमों द्वारा गत दिवस रायपुर स्थित मदिरा दुकानों, होटल, ढाबों में दबिश दी जाकर गहन जांच की गई। इस कार्यवाही में ढाबों में शराब पीने की सुविधा प्रदान किये जाने के कारण ढाबा संचालकों पर कार्यवाही कर…

नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला

नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयाजन किया गया। कार्यशाला में पावर पाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से चारों महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेगी। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ आर.के.…