पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने दिए संकेत,नहीं लड़ेंगे 2019 काआम चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने दिए संकेत,नहीं लड़ेंगे 2019 काआम चुनाव नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने शुक्रवार को यह कहते हुए आगामी चुनाव नहीं लड़ने का संकेत दिया कि अगले हफ्ते अंतरिम बजट पर जब लोकसभा में चर्चा होगी तब उन्हें संसद में संभवत: अपना आखिरी भाषण देने के लिए पर्याप्त समय मिलने की उम्मीद है। जनता दल (सेकुलर) प्रमुख ने इस बात पर नाखुशी भी प्रकट की कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान सात फरवरी को उन्हें लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से…

धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए ED के समक्ष तीसरी बार पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा

धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए ED के समक्ष तीसरी बार पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा विदेश में संपत्ति खरीदने में धन शोधन से जुड़े एक मामले में शनिवार को तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। वाड्रा मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में अपने निजी वाहन से सुबह करीब दस बजकर 45 मिनट पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि जांच अधिकारी को वाड्रा से और सवाल पूछने थे और इसलिए उन्हें शनिवार…

सहयोगी NCP के जोर देने के बाद शरद पवार लड़ेंगे महाराष्ट्र की माढा सीट से लोकसभा चुनाव

सहयोगी NCP के जोर देने के बाद शरद पवार लड़ेंगे महाराष्ट्र की माढा सीट से लोकसभा चुनाव पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के कुछ सहयोगी जोर दे रहे हैं कि वह इस बार दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र में माढा संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ें। पवार ने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी लेकिन उन्होंने कहा कि वह उनकी मांग पर विचार करेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन क्षेत्रों की समीक्षा करने के लिए पार्टी…

कर्नाटक सरकार को गिराने की कोशिश में मोदी, शाह और येदियुरप्पा : कर्नाटक कांग्रेस

कर्नाटक सरकार को गिराने की कोशिश में मोदी, शाह और येदियुरप्पा : कर्नाटक कांग्रेस नई दिल्ली। कर्नाटक में विधायकों को पैसे की पेशकश से जुड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा की कथित बातचीत वाला आडियो टेप सामने आने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं येदियुरप्पा राज्य में एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार गिराने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि यह मुद्दा सोमवार को संसद में उठाया जाएगा और इस मामले…

आरोप किया खारिज, PMO ने समानांतर बातचीत नहीं की थी : एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा

आरोप किया खारिज, PMO ने समानांतर बातचीत नहीं की थी : एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए भारतीय बातचीत टीम का नेतृत्व करने वाले एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को यह आरोप खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने समानांतर बातचीत की थी। राफेल सौदे को लेकर छिड़े विवाद के बीच उनकी यह प्रतिक्रिया आई है। पूर्व रक्षा सचिव जी मोहन कुमार ने यह भी कहा कि यह कहना पूरी तरह से गलत है कि पीएमओ एक समानांतर वार्ता कर…

भाजपा की EC से अपील, वोटर के नाम गायब होने के फर्जी दोवों पर सफाई दें

भाजपा की EC से अपील, वोटर के नाम गायब होने के फर्जी दोवों पर सफाई दें नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला और उसने उनसे आम आदमी पार्टी (आप) के इस ‘फर्जी दावे’ पर स्पष्टीकरण जारी करने का अनुरोध किया कि दिल्ली में 30 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं। गोयल ने कहा कि चुनाव आयोग को अरविंद केजरीवाल की पार्टी द्वारा फैलाये जा रहे झूठ को बेनकाब करने के लिए प्रेस…

चुनावों से पहले राजस्थान में फिर हुआ शुरू गुर्जर आरक्षण आंदोलन

चुनावों से पहले राजस्थान में फिर हुआ शुरू गुर्जर आरक्षण आंदोलन जयपुर। राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने आरक्षण की अपनी मांग को लेकर अपना आंदोलन शुक्रवार शाम फिर शुरू कर दिया। गुर्जर नेता किरौड़ी सिंह बैंसला ने इस बार के आंदोलन को ‘आरपार की लड़ाई’ बताया है। बैंसला सवाईमाधोपुर जिले में मलारना डूंगर के पास अपने समर्थकों के साथ दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हालात पर करीबी निगाह रखे हुए हैं। वहीं, गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर राजधानी जयपुर में उच्चस्तरीय…

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के होसले बुलंद, विजय घाट पर दिल्ली पुलिस अधिकारी को मारी गोली

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के होसले बुलंद, विजय घाट पर दिल्ली पुलिस अधिकारी को मारी गोली नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में विजय घाट के नजदीक बाइक पर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को दो लोगों ने कथित रूप से गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया सहायक पुलिस निरीक्षक बेदी राम (50) निजामुद्दीन पुलिस थाने में पदस्थ है। बृहस्पतिवार रात को जब वह ड्यूटी के बाद वापस घर लौट रहे थे तब उन पर दो लोगों ने हमला किया। उन्होंने बताया कि…

पीएम-किसान योजना की पहली किश्त की राशि मार्च में मिलेगी

पीएम-किसान योजना की पहली किश्त की राशि मार्च में मिलेगी जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की पहली किश्त की 2,000 रुपये की राशि इस साल मार्च में दी जाएगी। यह एक दिसंबर, 2018 से प्रभावी होगा और पहली किश्त 31 मार्च तक की राशि मार्च में दे दी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों से इस योजना के लाभार्थियों के नाम जिला स्तर पर पीएम-किसान पोर्टल 25 फरवरी…

अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध पारसी और ईसाई, उनको संरक्षण देना हमारा दायित्व है : प्रधानमंत्री मोदी

अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध पारसी और ईसाई, उनको संरक्षण देना हमारा दायित्व है : प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम रैली में शनिवार को संबोधित करते हुए राज्य में नागरिक (संशोधन) बिल पर जारी प्रदर्शन के बीच संसद में लंबित विवादित अध्यादेश की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नागरिकता बिल पर भ्रम फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन का विषय सिर्फ असम या नॉर्थ ईस्ट से जुड़ा नहीं है, बल्कि देश के अनेक हिस्सों में मां भारती पर आस्था रखने वाली…