नरवा,गरूवा, घुरवा, बाड़ी से होगा ग्राम पंचायत का विकास

नरवा,गरूवा, घुरवा, बाड़ी से होगा ग्राम पंचायत का विकास जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरवंश की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत मौजूद रहे। बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के उपरांत जिला पंचायत सदस्यों को महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से गांव की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। चार चिन्हारी के माध्यम से गांव…

सहायक वर्ग-3 सीधी भर्ती कौशल परीक्षा में सम्मिलित हुए 39 अभ्यर्थी

सहायक वर्ग-3 सीधी भर्ती कौशल परीक्षा में सम्मिलित हुए 39 अभ्यर्थी जांजगीर-चांपा। कार्यालय कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा के अनुविभाग एवं तहसील कार्यालयों में रिक्त सहायक ग्रेड-3 के पदों पर 8 फरवरी को आयोजित कौशल परीक्षा में 111 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें 39 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा के उपरांत परिणाम घोषित किया गया। जिसे जिले की वेबसाइट पर भी डाला गया है। साथ ही जिला कलेक्टोरेट कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत…

चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती 10 फरवरी को

चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती 10 फरवरी को जांजगीर-चांपा। अनुविभाग एवं तहसील कार्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पद भृत्य के 27, चैकीदार के 10, फर्राश के 5 पद एवं प्रोसेस सर्वर के 12 पदों पर लिखित टेस्ट केन्द्रीय विद्यालय एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज पेड्री में 10 फरवरी को लिया जाएगा। वरीयता सूची के आधार पर 1 पद के विरूद्ध 10 उम्मीदवारों को कौशल/लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जा रहा है। प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है एवं जिले के वेबसाइट सीजीडॉट इनआईसी डॉट इन/जांजगीर में भी अपलोड कर दिया…

मनरेगा से होगा ग्रामीण विकास का काम

मनरेगा से होगा ग्रामीण विकास का काम जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत गांवों नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाडी की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इससे गांव में रहने वाले किसानों के लिए स्थानीय नाले, पालतू पशु, परम्परागत उपज से निकलने वाले उत्पाद और घर से लगी हुई बाड़ी का विकास करके ही ग्रामीणों को खुशहाल बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। यह बात 7 फरवरी को आयोजित रोजगार दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को बताई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने सभी जनपद…

दिव्यांग चितरंजन को मिला सेट्रिंग कार्य के लिए 4.50 लाख का ऋण

दिव्यांग चितरंजन को मिला सेट्रिंग कार्य के लिए 4.50 लाख का ऋण जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम रायपुर के माध्यम से स्वीकृत 4 लाख 50 हजार रूपए की ऋण राशि का चेक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरवंश के हाथों दिव्यांग श्री चितरंजन साहू को प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग उपसंचालक टी.पी.भावे ने बताया कि ढलाई सेट्रिंग व्यवसाय के लिए दिव्यांग श्री चितरंजन साहू पिता श्री ओमप्रकाश साहू ग्राम पोस्ट बड़ेसीपत जनपद पंचायत मालखरौदा को 4 लाख 50 हजार रूपए की ऋण राशि स्वीकृति की गई थी।

विनायक विहार कालोनी में अवैध प्लाटिंग रोकी

विनायक विहार कालोनी में अवैध प्लाटिंग रोकी रायपुर। जनशिकायत सही मिलने विनायक विहार कालोनी क्षेत्र में अभियान चलाकर निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग की तैयारी के कार्य को कारगर तरीके से रोका, लगभग 40 हजार वर्गफीट क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग करने बनायी मुरम रोड को थ्रीडी चलाकर काटा एवं मुरम को जप्त किया। जोन 1 कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा संबंधित निजी भूमि के भूस्वामी की जानकारी प्राप्त करने रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। भू स्वामी की जानकारी…

विभिन्न नालो व नालियों की सफाई

विभिन्न नालो व नालियों की सफाई रायपुर। जोन 6 स्वास्थ्य विभाग अमले ने सफाई मित्रो की सहायता से अमित नगर बस्ती के बडे नाले की सफाई करवायी एवं बडी मात्रा में कचरा व गंदगी निकालकर नाले के मुहाने खोलकर निकास सुगम की गई। जोन 7 स्वास्थ्य विभाग ने सफाई मित्रो का गैंग भेजकर सत्ती बाजार अम्बा देवी मंदिर के पीछे बडे नाले की सघन सफाई करवायी एवं बडी मात्रा में कचरा नाले से निकाला गया।

वाहन चालकों के रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती

वाहन चालकों के रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती जांजगीर-चांपा। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री नीरज कुमार बंसोड के कुशल मार्गदर्शन में जिले में वाहन चालकों की रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थीयो से 17 फरवरी शाम 05:30 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र जिला कार्यालय कलेक्टेऊट में भेजे जा सकते है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक या स्पीडपोस्ट के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार कियें जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सूचना पटल का…

कलेक्टर ने किया हरी झंडी दिखाकर जिला स्तरीय मैराथन दौड़ को रवाना

कलेक्टर ने किया हरी झंडी दिखाकर जिला स्तरीय मैराथन दौड़ को रवाना जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार ने जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा से केरा रोड तक आयाजित जिला स्तरीय मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरूष वर्ग में 20 कि.मी. एवं महिला वर्ग में 10 कि.मी. दौड़ का आयोजन किया गया था। मैराथन दौड़ में लगभग 124 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदकिशोर हरवंश ने मैराथन दौड़ में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 5000…

विद्यार्थियों को दवा खिलाकर किया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

विद्यार्थियों को दवा खिलाकर किया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ मुंगेली। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल के मुख्य आतिथ्य में 7 फरवरी को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल करही के विद्यार्थियों को दवा खिलाकर किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह सिदार द्वारा राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्गत दवा सेवन गतिविधियोंं की जानकारी बच्चों, शिक्षकों एवं…