राष्ट्रीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगेली हेतु जीवनदीप समिति साधारण सभा गठित

राष्ट्रीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगेली हेतु जीवनदीप समिति साधारण सभा गठित मुंगेली। राज्य शासन के निर्देशानुसार मुंगेली जिला हेतु स्वीकृत राष्ट्रीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगेली में जीवनदीप समिति की साधारण सभा के गठन हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी एवं समस्त पार्षदगणों की उपस्थिति में 7 फरवरी को नगर पालिका परिषद मुंगेली के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. भुआर्य ने जीवनदीप समिति के एजेण्डा के बारे में जानकारी दी तथा जीवनदीप समिति साधारण सभा गठन का…

वॉक इन इंटरव्यू 14 फरवरी को

वॉक इन इंटरव्यू 14 फरवरी को मुंगेली। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु आईटी वर्कर 1 पद, बहुउद्देशीय सहायक 01 पद हेतु आवेदकों का दावा आपत्ति एवं वॉक इन इंटरव्यू 14 फरवरी 2019 दिन गुरूवार को कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला मुंगेली के कक्ष क्रमांक 256 में आयोजित की गई है।

अमित जोगी ने बजट को बताया निराशाजनक

अमित जोगी ने बजट को बताया निराशाजनक रायपुर। जनता जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने राज्य बजट को निराशाजनक बताते हुये कहा कि किसानों की कज़ऱ् माफ़ी को लेकर सरकार का एक नवजात शिशु की तरह क़दम उठाना बेहद निराशाजनक है। दस दिनों में सम्पूर्ण कर्ज माफ़ी की घोषणा करने वाली सरकार की वादाखिलाफ़ी कज़ऱ्े के विरुद्ध मात्र 5000 करोड़ का प्रावधान ऊँट के मुँह में ज़ीरा। आरबीआई के अनुसार बजट में प्रदेश के कृषकों के 72 प्रतिशत ऋण- मध्यकालीन और दीर्घक़ालीन ऋण- माफ़ करने का कोई प्रावधान नहीं…

बजट से गांव और किसान होंगे समृद्ध-कांग्रेस

बजट से गांव और किसान होंगे समृद्ध-कांग्रेस रायपुर। बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की भावना के साथ लाए गए गरीब हितकारी, गांव हितकारी, छत्तीसगढ़ हितकारी बजट का कांग्रेस ने स्वागत करते हुए कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को प्राप्त राजस्व का एक-एक पैसा अब छत्तीसगढ़ की जनता के हित में खर्च किया जाएगा। खुशहाली और तरक्की के रास्ते फसलों के उचित मूल्य और कर्जमाफी से खुलेंगे। गांव और गरीब, किसान और मजदूर संपन्न, समृद्ध बनेगे तो व्यापार उद्योग धंधों में भी प्रगति होगी। कांग्रेस सरकार के बजट में जिसमें किसानों…

बजट पर रमन सिंह से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं-पुनिया

बजट पर रमन सिंह से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं-पुनिया रायपुर। ऐतिहासिक बजट है. सरकार ने कहा था बिजली बिल हाफ हो गया. कर्ज माफी हो गई. हर तरीके से अच्छा बजट है. यह बात कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने रायपुर पहुंचने पर कही. पुनिया ने बजट को लेकर कहा कि रमन सिंह से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. बजट के पहले उनसे अगर पूछते तो वह कहते निराशाजनक है. उनका कमेंट यही होना था. आम गरीब आदमी से, किसान से पूछेंगे तो बताएंगे कि…

डॉ. कन्नौजे का मुंगेली व डॉ. खैरवार का रायपुर तबादला

डॉ. कन्नौजे का मुंगेली व डॉ. खैरवार का रायपुर तबादला रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शुक्रवार को तीन बड़े तबादले किए गए. इसका असर रायपुर से मुंगेली, बिलासपुर जिले तक पड़ा है. शासन की ओर से विभाग के अवर सचिव केके मोटवानी द्वारा जारी आदेश में खाद्य एवं औषधी प्रशासन में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर कार्यरत डॉ अजय कन्नौजे को प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी के तौर पर मुंगेली में, प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी के तौर पर मुंगेली में पदस्थ डॉ. कमलेश कुमार खैरवार को बतौर सहायक आयुक्त…

जमानत के आभाव में सजा काट रहे कैदियों की जानकारी देने हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

जमानत के आभाव में सजा काट रहे कैदियों की जानकारी देने हाईकोर्ट ने दिया निर्देश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की ज्यादातर जेलों में ऐसे कैदी हैं जो अपनी उम्र कैद की सजा पूरी कर चुके हैं। लेकिन जमानतदार के अभाव में उनकी रिहाई नहीं हो पा रही है।लेकिन जेल विभाग ऐसे लोगों की जानकारी नहीं दे रहा। जिसके चलते इस मामले को लेकर अधिवक्ता अमरनाथ पांडेय ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने इस मामले को हाईकोर्ट के संज्ञान में लाते हुए जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग…

बारिश से पीएम मोदी की सभा में खलल

बारिश से पीएम मोदी की सभा में खलल रायगढ़। रायगढ़ के कोड़ातराई में प्रधानमंत्री के सभा से पहले हुई बारिश से पीएम मोदी की सभा पर भी असर देखा गया। सभा स्थल में कई जगहों पर पानी भर जाने से लोगों को बैठने में दिक्कत हो रही थी। जो लोग रास्ते में थे उन्हे भी पहुंचने में विलंब हो गया। आयोजकों ने बार-बार निवेदन कर भीड़ को नियंत्रित किया।

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रायपुर, डॉ. रमन ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रायपुर, डॉ. रमन ने किया स्वागत रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय से राजधानी रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में पीएम मोदी का पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल और प्रेम प्रकाश पांडेय सहित प्रदेश भाजपा के कई नेताओं ने स्वागत किया। वहीं राज्य सरकार की ओर से मंत्री शिव डहरिया ने एयरपोर्ट में स्वागत किया। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट में पीएम के आगमन को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था थी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के जगदम्बा ट्रेडर्स के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंदते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची धरसींवा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धरसींवा थाना प्रभारी अरूण नेताम ने बताया कि मृतक महेन्द्र कुमार निषाद ग्राम परसतराई का रहने वाला है और सिलतरा के किसी फैक्ट्री में काम करता है। बताया जाता है…