खेल समाजिक सद्भावना एवं पारस्परिक सहयोग विकसित करने में सहायक – सिंहदेव अम्बिकापुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में आयोजित स्वर्गीय शैलुराम मलिक स्मृति पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता टीम अजबनगर एवं उप-विजेता टीम जगदीशपुर के खिलाडि़यों को पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एंव मानसिक विकास में सहायक है,…
साल: 2019
कबीर महोत्सव में शामिल हुए संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे
कबीर महोत्सव में शामिल हुए संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग। संसदीय कार्य, विधि-विधायी मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग जिले के धमधा में आयोजित कबीर महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कबीर महोत्सव में शामिल होकर आम नागरिकों की भांति जमीन पर बैठकर कबीर की अमृतवाणी व प्रवचन को मन लगाकर सुना। मंत्री श्री चौबे ने संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए कहा कि कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने जो बाते आज से चार सौ साल पहले कही थी, वह आज भी सत्य प्रतीत होती है। कबीर कालजयी है, जो सदैव…
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान,नहीं होगी बारिश, लेकिन अगले 5 दिनों तक ठंड बढ़ने के आसार
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान,नहीं होगी बारिश, लेकिन अगले 5 दिनों तक ठंड बढ़ने के आसार रायपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फ़िलहाल अब बारिश नहीं होगी। मगर अगले 5 दिनों तक ठंड बढ़ने के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग के डायरेक्टर प्रकाश खरे ने बताया कि विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ चक्रवात समाप्त हो गया है। जिसके चलते बारिश की संभावना लगभग ख़त्म हो गई है। बीते दिनों बदले हुए मौसम से प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में सबसे ज्यादा वर्षा का औसत…
सत्ता जाते ही मुश्किल में रमन परिवार, खारिज हुई दामाद की अग्रिम जमानत याचिका
सत्ता जाते ही मुश्किल में रमन परिवार, खारिज हुई दामाद की अग्रिम जमानत याचिका रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की अदालत ने गुरूवार को अंतागढ़ उपचुनाव मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता और कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मंतुराम पवार की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है। गुप्ता और पवार के अधिवक्ता हितेंद्र तिवारी ने आज यहां बताया कि शहर के पंडरी थाना में इस महीने की तीन तारीख को कांग्रेस की नेता किरणमयी नायक द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद गुप्ता और पवार…
ममता बनर्जी के सत्ता में रहते तक बंगाल में नहीं आया कोई नया उद्योग: शिवराज सिंह
ममता बनर्जी के सत्ता में रहते तक बंगाल में नहीं आया कोई नया उद्योग: शिवराज सिंह कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब तक वह सत्ता में हैं राज्य में कोई नया उद्योग नहीं आएगा। चौहान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुर्गापुर की रैली में गत दो फरवरी को कहे गए शब्दों को दोहराते हुए कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल तोलाबाजी टैक्स (तीन टी) लगाया…
मुझे नहीं पता कि मैं भारत रत्न सम्मान का कितना हकदार हूं : प्रणब मुखर्जी
मुझे नहीं पता कि मैं भारत रत्न सम्मान का कितना हकदार हूं : प्रणब मुखर्जी कोलकाता। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह भारत रत्न सम्मान के कितने हकदार हैं। अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला में भारत रत्न प्राप्त करने के लिए पुस्तक मेला और साहित्य उत्सव के आयोजकों द्वारा सम्मानित किए जाने पर मुखर्जी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मैं इस सम्मान का कितना हकदार हूं।’’ मुखर्जी को हाल में ही भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई थी।…
दिल्ली-एनसीआर में बिछी ओलों की चादर, बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली-एनसीआर में बिछी ओलों की चादर, बदला मौसम का मिजाज नई दिल्ली। गुरुवार को राजधानी और एनसीआर का नजारा अचानक बदल गया। मौसम ने ऐसी करवट ली कि शाम को बारिश के साथ ओले गिरे। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में सफेद चादर बिछ गई। सर्दी बढऩे के कारण लगने लगा कि शिमला या मनाली आ गए हों। कुछ ने इसका मजा लिया तो कुछ इससे परेशान हो गए। मौसम के इस बदले मिजाज का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। 38 विमानों का रूट डायवर्ट कर…
कांग्रेस के 55 साल सत्ताभोग के बनाम भाजपा सरकार के 55 महीने सेवाभाव के : प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस के 55 साल सत्ताभोग के बनाम भाजपा सरकार के 55 महीने सेवाभाव के : प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली। कांग्रेस के नेतृत्व वाली विभिन्न सरकारों के 55 साल के शासनकाल को ‘‘सत्ताभोग के वर्ष’’ और अपनी सरकार के 55 महीने के कार्यकाल को ‘‘सेवाभाव के साल’’ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राफेल विमान सौदे, रोजगार सृजन और भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा बनाये जाने वाले गठबंधनों को ‘महामिलावट’ बताते हुए अतीत में इस तरह के प्रयोगों के बहुत…
छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बनेगा विशेष सेल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बनेगा विशेष सेल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में पांचवीं विधानसभा में प्रथम बार निर्वाचित हुए विधायकों के लिए ’सतत विकास लक्ष्यों पर संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण’ कार्यशाला का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लक्ष्यों का उद्देश्य जनकल्याण है। विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। राज्य में सतत विकास हेतु निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक…
किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, राममंदिर का निर्माण होगा: योगी आदित्यनाथ
किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, राममंदिर का निर्माण होगा: योगी आदित्यनाथ पूर्णिया (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राममंदिर का निर्माण बिल्कुल ‘‘उसी स्थान’’ पर किया जाएगा जहां भगवान का जन्म होना माना जाता है और इस संबंध में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। आदित्यनाथ ने यहां बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी सरकार द्वारा शहरों के नाम बदलने के विवादास्पद कदम के बारे में कहा कि भगवान राम के जन्मस्थान आने वाले तीर्थयात्री अब अयोध्या आते हैं, फैजाबाद…
