पुलिस का गवाह बना नाबालिग तो चोरों ने कर दिया हत्या

पुलिस का गवाह बना नाबालिग तो चोरों ने कर दिया हत्या अम्बिकापुर। सरकारी गवाह बना 17 वर्षीय किशोर को आरोपियों ने अपहरण कर बेरहमी में से हत्या कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 1 घंटे चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सरगुजा पुलिस कप्तान के मौके पर पहुंचने पर 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देने पर चक्काजाम समाप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लमगांव बाजारपारा निवासी 17 वर्षिय मिथलेश पिता कर्मसाय…

तेज रफ्तार स्कार्पियों पलटी, दो घायल

तेज रफ्तार स्कार्पियों पलटी, दो घायल रायपुर। राजधानी के केनाल लिकिंग रोड स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियों कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार दो लोगों को चोट आई है। स्कार्पियों क्रमांक सीजी 04 एलआर 8264 पंडरी बस स्टेण्ड के तरफ से शंकरनगर के तरफ आ रही थी तभी बाठिया नर्सिंग होम के पास अचानक स्कार्पियों के सामने वाला टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने स्कार्पियों…

22 लोगों ने बिना अनुमति दुकानों के मूल स्वरूप में किया परिर्वतन,नोटिस

22 लोगों ने बिना अनुमति दुकानों के मूल स्वरूप में किया परिर्वतन,नोटिस दुर्ग। इंदिरा मार्केट में नगर निगम स्वामित्व की निर्मित 22 दुकानों में आबंटितियों ने बिना अनुमति उसके मूलस्वरुप में परिर्वतन कर दुकानों के मध्य की दीवाल को हटाकर व्यवसाय कर रहे हैं। इस संबंध में आयुक्त लोकेश्वर साहू के निर्देश पर बाजार विभाग अधिकारी द्वारा सभी 22 दुकानदारों को 3 दिनों का नोटिस जारी कर 5 फरवरी को तामिल कराया है। नोटिस मिलने के बाद इंदिरा मार्केट के डी ब्लाक भूतल क्रं. 7-8 आबंटिती मंजूलता जैन और हेमन्त…

युवती का अपहरण फिर गैंगरेप की वारदात, दो गिरफ्तार

युवती का अपहरण फिर गैंगरेप की वारदात, दो गिरफ्तार रायपुर। राजधानी रायपुर गैंगरेप की वारदात से एक बार फिर सिहर गया है। दो युवकों ने पंडरी इलाके से एक युवती का अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीडि़ता को घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि पंडरी कपडा मार्केट में काम करने वाली 19 साल की युवती घर जा रही थी कि पंडरी इलाके में कार से आए दो आरोपी जबरदस्ती उसको कार में डालकर नया रायपुर में सुनसान…

बुराई को छिपाने नहीं, मिटाने की जरुरत – मैथिलिशरण

बुराई को छिपाने नहीं, मिटाने की जरुरत – मैथिलिशरण रायपुर। नाली के कचरे को गंदगी बताकर ढक रहे है और बुराई का कचरा लिए शरीर को खोल रहे है, आखिर यह संस्कृति आई कहां से, पाश्चात्य देशों को इसके लिए दोषी नहीं बता सकते। परिवर्तन हमारे अंदर हुआ है, उनके नहीं। संसार को देखने की दृष्टि बदल गई है। आज बाहर वालों से नहीं बल्कि अपनों से ज्यादा डर है। महामाया मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में संत मैथिलीशरण भाईजी ने बताया कि हम कचरे को निकालते नहीं छुपाते…

छत्तीसगढ़ के बजट का आंकड़ों में लेखा जोखा

छत्तीसगढ़ के बजट का आंकड़ों में लेखा जोखा वर्ष 2018-19 का पुनरीक्षित अनुमान राजस्व प्राप्ति के बजट अनुमान 72 हजार 867 करोड़ की तुलना में पुनरीक्षित अनुमान 74 हजार 28 करोड़ है। व्यय का बजट अनुमान 83 हजार 179 करोड़ से बढ़कर पुनरीक्षित अनुमान 93 हजार 8 करोड़ है। राजस्व घाटा का पुनरीक्षित अनुमान 6 हजार 342 करोड़ है। बजट में सकल वित्तीय घाटा 9 हजार 998 करोड़ अनुमानित था। पुनरीक्षित अनुमान में यह बढ़कर 18 हजार 768 करोड़ होगा। बजट के गैरजरूरी एवं कम महत्व के मदों पर व्यय…

राजधानी में हो रही अपराधों पर बृजमोहन ने जतायी चिंता

राजधानी में हो रही अपराधों पर बृजमोहन ने जतायी चिंता रायपुर। विधानसभा में बजट पेश करते समय जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का जिक्र किया। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर में रोज हत्याएं हो रही हैं। कहां है आपकी सुरक्षा। तो वहीं अजय चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके ही विधानसभा क्षेत्र में हरि प्रसाद देवांगन की हत्या हो गई उसके बारे में आप सदन को क्या बताएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा में जेल बनाने की जैसे ही…

जनता को महामिलावट से सावधान रहना चाहिए, कांग्रेस ने 55 साल गरीबों के नाम पर देश को गुमराह किया : PM मोदी

जनता को महामिलावट से सावधान रहना चाहिए, कांग्रेस ने 55 साल गरीबों के नाम पर देश को गुमराह किया : PM मोदी रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की चल रही कोशिशों पर तंज कसते हुए शुक्रवार को जनता से इस ‘महामिलावट’ के प्रति सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी वापस सत्ता में नहीं आ पाती है तो मतदाताओं को इस महामिलावट के प्रति सावाधान रहना होगा। मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता कानूनी दावपेंच में…

मायावती को SC ने दिया बड़ा झटका, स्मारकों और मूर्तियों पर खर्च किया सारा पैसा लौटाएं मायावती

मायावती को SC ने दिया बड़ा झटका, स्मारकों और मूर्तियों पर खर्च किया सारा पैसा लौटाएं मायावती लखनऊ। अभी हाल ही में बुआ और भतीजे का गठबंधन उत्तरप्रदेश में बनकर तैयार ही हुआ था की ठीक लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती की मुश्किलें बढ़ गई है। मायावती पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया हैं। कोर्ट ने कहा की मायावती को मूर्तियों और हाथियों पर लगाया सारा पैसा वापस करना होगा। कोर्ट ने आगे कहा कि यह अस्थायी आदेश है कि मायावती को लखनऊ और…

लापरवाही बरतने पर डॉक्टरों पर कलेक्टर की सख्त कार्यवाही

लापरवाही बरतने पर डॉक्टरों पर कलेक्टर की सख्त कार्यवाही बिलासपुर। मस्तूरी और रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा व्यवस्था में भारी लापरवाही बरतने पर कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने सख्त कार्यवाही की है। कलेक्टर के निर्देश पर मस्तूरी के बीएमओ और रतनपुर के चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कलेक्टर डॉ. श्री संजय अलंग के निर्देश पर मस्तूरी विकासखण्ड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप घोष को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर डॉ. नंदराज कंवर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र…