हाँ जिन्होंने देश को लुटा है उन्हें डरना होगा, देश ने मुझे इसी लिए बिठाया है : प्रधानमंत्री मोदी

हाँ जिन्होंने देश को लुटा है उन्हें डरना होगा, देश ने मुझे इसी लिए बिठाया है : प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार के 55 साल के कार्यों की तुलना अपनी सरकार के 55 महीनों के कामकाज से करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस शासनकाल के साल सत्ताभोग वाले थे जबकि भाजपा की सरकार सेवाभाव वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की पहचान पारदर्शिता, ईमानदारी तथा भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने, जनता के लिये तेज गति से काम करने के…

दीपक तलवार के हैं विजय माल्या से करीबी रिश्ते, कोर्ट ने हिरासत 12 फरवरी तक बढ़ाई

दीपक तलवार के हैं विजय माल्या से करीबी रिश्ते, कोर्ट ने हिरासत 12 फरवरी तक बढ़ाई नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में दावा किया कि कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार के धनशोधन मामले में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से रिश्ते हैं। विशेष न्यायाधीश एस एस मान ने तलवार को 12 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने अदालत से कहा कि तलवार का सामना फिलहाल विदेश में मौजूद उनके बेटे से कराया जाना है और जांच एजेंसी ने उन्हें 11 फरवरी…

सरकार को अंतरिम लाभांश मांगने, उसे अपने हिसाब से उपयोग करने का अधिकार : RBI गवर्नर शक्तिकांत

सरकार को अंतरिम लाभांश मांगने, उसे अपने हिसाब से उपयोग करने का अधिकार : RBI गवर्नर शक्तिकांत मुंबई। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि आरबीआई से अंतरिम लाभांश मांगना और उसे अपनी इच्छानुसार उपयोग में लाना सरकार का अधिकार है। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद आरबीआई के गवर्नर बने दास से 12 करोड़ किसान को सालाना 6,000 रुपये नकदी दिये जाने से राजकोषीय स्थिति पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सवाल पूछे गये थे। उनसे यह भी पूछा गया था कि केंद्रीय बैंक…

पिछले साल की तुलना में 12% अधिक है योगी सरकार का बजट

पिछले साल की तुलना में 12% अधिक है योगी सरकार का बजट लखनऊ। योगी सरकार ने आज अपना तीसरा बजट विधानमंडल में पेश कर दिया। साल 2019-20 के इस बजट पर बुधवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने हस्ताक्षर किया। प्रदेश सरकार ने इस बार 4 लाख 79 हज़ार 701 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यह बजट पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी अधिक है। इससे पहले कैबिनेट बैठक में बजट पर प्रस्ताव पास हो गया है। यूपी के सदन में पहली बार 11 बजे बजट पेश…

राजद्रोह कानून को शीघ्र ही समाप्त कर देना चाहिए : P चिदम्बरम

राजद्रोह कानून को शीघ्र ही समाप्त कर देना चाहिए : P चिदम्बरम नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को भाजपा नीत त्रिपुरा सरकार के नागरिकता(संशोधन) विधेयक का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप दर्ज करने के आदेश के बाद राजद्रोह कानून को समाप्त करने की वकालत की। पूर्व वित्त मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए जो राजद्रोह को परिभाषित करती है, को निश्चित ही समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में, अगर आप…

ईडी ने पूर्व मंत्री पी चिदम्बरम के बेटे पर कसा शिकंजा, यहां पढ़ें……..

ईडी ने पूर्व मंत्री पी चिदम्बरम के बेटे पर कसा शिकंजा, यहां पढ़ें…….. नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम गुरुवार को आईएनएक्स मीडिया मामले से जुड़ी जांच के तहत पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। कार्ति चिदंबरम मध्य दिल्ली में ईडी के जामनगर कार्यालय में पूर्वान्ह पहुंचे। कार्ति से धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पूछताछ होगी। पी.चिदंबरम को वित्तीय जांच एजेंसी के समक्ष 8 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। कार्ति से कई मौकों…

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मार गिराए 10 नक्सली

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मार गिराए 10 नक्सली रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलवादी मारे गए। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे भैरामगढ़ थान क्षेत्र के जंगल वाले इलाके में हुई। उस वक्त विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम नक्सलवाद विरोधी अभियान चला रही थी। गर्ग ने बताया कि अभी तक नक्सलवादियों के 10 शव मिले हैं। मौके से 11 हथियार भी…

लोकलुभावन नहीं बल्कि लोक कल्याणकारी है उत्तर प्रदेश का बजट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लोकलुभावन नहीं बल्कि लोक कल्याणकारी है उत्तर प्रदेश का बजट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पेश किया गया बजट लोकलुभावन नहीं बल्कि लोककल्याणकारी है। प्रदेश के हित में जो आवश्यक है उस प्रकार के बजट का प्रावधान किया गया है। यह ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र को साकार करने वाला है। राज्य विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश किये गये वर्ष 2019—20 के बजट के बाद संवाददाता सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास का यह…

MP में लोगों का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, हम लोकसभा की जीतेंगे 25 सीटें : शिवराज सिंह चौहान

MP में लोगों का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, हम लोकसभा की जीतेंगे 25 सीटें : शिवराज सिंह चौहान कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में दो महीने पुरानी कांग्रेस सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है और भगवा पार्टी लोकसभा चुनावों में वहां कम से कम 25 सीटें जीतेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाली कांग्रेस, विधानसभा चुनावों से पहले किये गए…

हम सेक्युलर हैं कहकर लगाई केरल के कॉलज ने सरस्वती पूजा आयोजन पर रोक

हम सेक्युलर हैं कहकर लगाई केरल के कॉलज ने सरस्वती पूजा आयोजन पर रोक नई दिल्ली। केरल के अलप्पुजा जिले के कोचिन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उत्तर छात्रों की तरफ से सरस्वती पूजा आयोजन पर अधिकारियों ने रोक लगा दी। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए सेक्युलर होने का हवाला दिया है। एक फरवरी को ज्वाइंट रजिस्ट्रार ऑफ कोचिन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलोजी (क्यूसैट) की तरफ से जारी नोटिस में यह कहा गया- “यह सूचित किया जाता है कि उत्तर छात्रों की तरफ से सरस्वती पूजा के आयोजन करने के…