भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास में किया गृह प्रवेश रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित ’मुख्यमंत्री निवास’ में गृह प्रवेश किया। उन्होंने इस अवसर पर विधिवत रूप से पूजा-पाठ किया और परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, मंत्रीमंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री टी.एस. सिंहदेव, श्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य सदस्यगण, विधायकगण, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि…
साल: 2019
अंतागढ़ टेपकांड पुनीत गुप्ता और मंतूराम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
अंतागढ़ टेपकांड पुनीत गुप्ता और मंतूराम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता और मंतूराम पवार द्वारा लगाई गई अग्रिम जमानत के लिए दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. जिला सत्र न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया है. अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा की कोर्ट में याचिका लगी थी. बचाव पक्ष से पूर्व उप महाधिवक्ता अनिल पिल्लई बचाव पक्ष से याचिका को लीड कर रहे थे. साथ में कमलेश पांडेय,…
सड़क हादसा में पति, पत्नी और बच्ची की मौके पर मौत
सड़क हादसा में पति, पत्नी और बच्ची की मौके पर मौत रायपुर। रायपुर-बिलासपुर हाइवे के खमतराई में तड़के शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही बाइक सवार पति, पत्नी और 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा खमतराई थाना इलाके के व्यास तालाब के पास हुआ है. घटना के बाद से इलाके…
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी का गठन रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ में 41 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 34 प्रदेश सचिव और 6 जिलाध्यक्ष के नाम घोषित किए हैं. इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर सुमित गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, मुकेश पांडे, मनोज पालीवाल, प्रकाश अग्रवाल, रफीक मेमन, अशोक मालू, जितेंद्र ताम्रकार, मंसूल अहमत मेमन, गुलाबराय सिंह सिंघानिया, सुशील भंसाली, सुनील कुमार जैन सहित अन्य, महामंत्री के तौर पर प्रमोद जैन, मनीष धुप्पड़, केतन दोषी व सचिव के तौर…
नवपदस्थ कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण आज
नवपदस्थ कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण आज मुंगेली। मुंगेली जिले के लिए नवपदस्थ कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज गुरूवार को अपरान्ह में पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) 2011 बेच के अधिकारी है। श्री भूरे रायपुर में मेडिकल कार्पोरेशन लिमिटेड में प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ थे। वे इसके पहले जिला पंचायत बिलासपुर एवं जिला पंचायत कवर्धा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है।
कलेक्टर ने किया तीन हितग्राहियों को चेक वितरित
कलेक्टर ने किया तीन हितग्राहियों को चेक वितरित मुंगेली। नवपदस्थ कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज गुरूवार को पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत तीन हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग में संचालित योजना के तहत ग्राम पीपरखुंटी की हितग्राही श्रीमती सरस्वती कश्यप, मुंगेली की श्रीमती भगवंतीन सतनामी एवं ग्राम नवलपुर की श्रीमती नंद कुमारी को चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री अरविंद सोनी सहित कोषालय अधिकारी उपस्थित थे।
छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन व अद्यतन कार्य पूर्ण करा लें 10 तक
छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन व अद्यतन कार्य पूर्ण करा लें 10 तक मुंगेली। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा सत्र 2018-19 के छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु विद्यार्थियों के पंजीयन/अद्यतन का कार्य 10 फरवरी 2019 के पूर्व पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये गये है। चूंकि छात्रवृत्ति 2018-19 के भुगतान के प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 10 फरवरी 2019 के पश्चात सत्र 2018-19 में पंजीयन/अद्यतन के कार्य की सुविधा पोर्टल पर बंद कर दी जावेगी। अत: समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यो को समयावधि में छात्रवृत्ति 2018-19 के पंजीयन/अद्यतन का कार्य…
कार्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब स्थापित
कार्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब स्थापित मुंगेली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब स्थापित करने के निर्देश दिये गये है। जिसके तहत कार्यालय प्रमुख की अध्यक्षता में वोटर अवरनेस फोरम का गठन कर कार्यालय के किसी वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी को जिसे निर्वाचन कार्य का अनुभव हो निर्धारित प्रारूप ए में नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त कर दी गई है। जो फोरम के उद्देश्य के तहत प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता पैदा करने हेतु आवश्यक विमर्श एवं जन सामान्य…
चयन परीक्षा 17 मार्च को आयोजित होगी
चयन परीक्षा 17 मार्च को आयोजित होगी मुंगेली। मुंगेली जिले के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों (बालक/बालिका) को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 2 मार्च 2019 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। कक्षा 6वीं में 30 बालक और 30 बालिका कुल 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। चयन परीक्षा आगामी 17 मार्च 2019 दिन रविवार को प्रात: 10.30 बजे से 12.30 बजे तक जिला मुंगेली स्थित शासकीय बी.आर.साव बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पड़ाव चौक) मुंगेली में आयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा…
उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 10 मार्च को
उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 10 मार्च को मुंगेली। मुंगेली जिले में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उत्कर्ष योजना के तहत नवीन सत्र 2019-20 के लिये कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 10 मार्च 2019 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय में शासकीय बी.आर.साव बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पड़ाव चौक) मुंगेली में परीक्षा केंद्र निर्धारित की गई है। छात्र/छात्राएं अपना रोल नंबर अपने विकासखण्ड के कार्यालय…
