मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली जानकारी जांजगीर-चांपा। आगामी लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू ने आज वीडियो कांफ्रेंस के संबंध में लोकसभा निर्वाचन के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, सेक्टर आफिसरों की नियुक्ति, स्वीप संबंधी कार्यक्रम, जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति की गठन, वेबकास्टिंग, सी-विजिल, सीसीटीव्ही कैमरा की व्यवस्था, क्रिटिकल मतदान केन्द्रो आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी…

मुख्यमंत्री ने दीपक तिवारी एवं राकेश तिवारी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपक तिवारी एवं राकेश तिवारी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के रंगकर्मी दीपक तिवारी और लोक कलाकार राकेश तिवारी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि श्री दीपक एवं श्री राकेश को कला के क्षेत्र का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से प्रदेशवासियों विशेषकर कला के क्षेत्र में कार्यरत…

जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव के अंतिम दिन वाडेकर ने बांधा शमां

जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव के अंतिम दिन वाडेकर ने बांधा शमां जांजगीर-चांपा। जिले में जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के तीसरे दिन अर्थात छ: फरवरी को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंबई के फिल्म पाश्र्व गायक श्री सुरेश वाडेकर द्वारा फिल्म स्टार नाईट की प्रस्तुति दी गई। उन्होने सर्वप्रथम प्रेमरोग के सुपरहीट के गीत मै हूं प्रेम रोगी, और इस दिल में क्या रखा है, लगी आज सावन की फिर ओ घड़ी है, मेघा रे मेघा रे, ऐ जिंदगी गले लगा ले, चप्पा चप्पा चरखा चले आदि…

पूर्णाश्री राउत की ओड़ीसी नृत्य को दर्शकों ने एकाग्रचित्त होकर देखा

पूर्णाश्री राउत की ओड़ीसी नृत्य को दर्शकों ने एकाग्रचित्त होकर देखा जांजगीर-चांपा। जिले में जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के तीसरे दिन अर्थात छ: फरवरी को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में रायपुर की श्रीमती पूर्णाश्री राउत ने ओडि़सी नृत्य की प्रस्तुति दी। श्रीमती राउत की भावभंगिनी नृत्य को दर्शकों ने एकाग्रचित्त होकर देखा और उनके नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इनमें बिलासपुर के श्री हितेन्द्र ठाकुर द्वारा जय जोहार छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं सुश्री…

बजट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रायगढ़ जिले का प्रस्तावित दौरा बढ़ाने का अनुरोध किया

बजट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर रायगढ़ जिले का प्रस्तावित दौरा बढ़ाने का अनुरोध किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनके छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के प्रवास के लिए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और उनसे अनुरोध किया है कि 8 फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत होने के कारण इस प्रवास को आगे बढ़ाने पर विचार करने का कष्ट करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि मेरी इच्छा है कि आपके छतीसगढ़ प्रवास के…

दो शराब दुकानें बंद कराने कलेक्टर को ज्ञापन

दो शराब दुकानें बंद कराने कलेक्टर को ज्ञापन रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लाखेनगर और भैरव नगर चौरसिया कॉलोनी मार्ग की शराब दुकान का नए वित्तीय वर्ष में आबंटन नहीं किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर को कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप ही निर्णय लिया जाएगा। वार्ड कांग्रेस कमेटी के मनोज पाल, राकेश वर्मा, सुनील शेर्के, पुरषोत्तम शर्मा, नागेंद्र वोरा, बाकर अब्बास और सुरेश जैन ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि घनी आबादी और चौक…

23 नये पटवारियों की पदस्थापना

23 नये पटवारियों की पदस्थापना बेमेतरा। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग रायपुर द्वारा बेमेतरा जिले के लिए कुल 23 उम्मीदवारों का पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयन कर पटवारी प्रशिक्षण शाला राजनांदगांव एवं रायपुर भेजा गया था। समस्त पटवारियों द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कर 13 जनवरी से 25 जनवरी 2019 तक आयोजित विभागीय परीक्षा में सम्मिलित होने के पश्चात कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा में अपनी उपस्थिति दी है। कलेक्टर महादेव कावरे ने एक आदेश जारी कर प्रशिक्षु पटवारियों को छ: माह की अवधि हेतु अस्थायी नियुक्ति संबंधी निर्देश जारी किया है।…

परीक्षाओं के ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

परीक्षाओं के ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ.संजय के. अलंग द्वारा स्कूल एवं कॉलेज के परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगरीय क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग आवश्यक परिस्थितियों में अनुमति लेकर किया जा सकेगा। किन्तु ऐसे ध्वनि विस्तारक यंत्र साधारण किस्म के होंगे एवं मध्यम आवाज में ही प्रयोग किये जायेंगे। लम्बे चोंगे वाले लाऊडस्पीकरों का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया…

शराब नीति पर जनमत के साथ धोखाधड़ी- भाजपा

शराब नीति पर जनमत के साथ धोखाधड़ी- भाजपा रायपुर। कांग्रेस का विपक्ष में रहते शराबबंदी का नारा केवल सत्ता प्राप्ति का एक पाखंड था, कांग्रेस ने झूठे वादे कर प्रदेश के मतदाताओं के साथ शराब नीति पर भावनात्मक छलावा किया उक्त आरोप भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा शासन पर विपक्ष में रहते निरंतर यह आरोप तो लगाया कि भाजपा सरकार शराब बेचने का काम कर रही यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को शराब वाले…

नकली पिस्टल दिखाकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नकली पिस्टल दिखाकर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार रायपुर। मौदहापारा थाने की पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका नाम अफसर खान निवासी मौदहापारा बताया जा रहा है। आरोप है कि वो राह चलते लोगों पर नकली पिस्टल टिकाकर पैसा वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली पिस्टल और चाकू जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था। पुलिस उसे आज ही सक्षम न्यायालय में पेश करेगी।