इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उच्चगुणवत्ता के गन्ने के टिश्यू कल्चर पौधे विकसित रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राज्य के किसानों को उत्तम गुणों वाले रोगमुक्त गन्ने के पौधे उपलब्ध कराने के लिए पहली बार चार लाख से अधिक टिश्यू कल्चर पौधों का उत्पादन किया गया है। इन पौधों की उत्पादन क्षमता अधिक होने के साथ ही इनमें शर्करा की मात्रा भी ज्यादा है जिससे शक्कर उत्पादन भी अधिक होता है। टिश्यू कल्चर लैब द्वारा तैयार पौधे किसानों के लिए बिक्री हेतु 8 रूपये प्रति नग की दर…
साल: 2019
स्काई वॉक निर्माण के दौरान ग्रीन नेट जाली लगाएं – महापौर
स्काई वॉक निर्माण के दौरान ग्रीन नेट जाली लगाएं – महापौर रायपुर। महापौर ने राजधानी में निर्माणाधीन स्काई वॉक के निर्माण में रात्रिकालीन कार्य किए जाने के बाद निर्माण सामग्री को संबंधित अनुबंधित एजेंसी की ओर से व्यवस्थित नहीं रख कार्यपालन अभियंता पर नाराजगी व्यक्त की। महापौर प्रमोद दुबे की नाराजगी के बाद तत्काल लोकनिर्माण विभाग के सेतू निर्माण संभाग रायपुर के कार्यपालन अभियंता ने रायपुर में स्काई वॉक का निर्माण कर रही अनुबंधित फर्म मेसर्स जीएस एक्सपे्रस को नोटिस जारी किया। उन्होंने निर्माण कार्य के बाद साफ-सफाई अनिवार्य रूप…
8 जलागारो की संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित होगी
8 जलागारो की संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित होगी रायपुर। रावणभाठा फिल्टर प्लांट परिसर स्थित निगम के 80 एमएलडी प्लांट के सरिता सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर स्थापित किये जाने एवं 750 एमएम व्यास वाली पाईप लाईन का लीकेज संधारण के कारण 5 फरवरी को डंगनिया, गुढियारी, गंज, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी के जलागारों में पानी का भराव नहीं होने के कारण संध्याकालीन जलापूर्ति प्रभावित रही। 6 फरवरी को सुबह नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
सफाई व्यवस्था सुधारने अधिकारियो को दिये महापौर ने निर्देश
सफाई व्यवस्था सुधारने अधिकारियो को दिये महापौर ने निर्देश रायपुर। महापौर श्री प्रमोद दुबे ने नगर निगम जोन 4 व 7 के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर बाजार क्षेत्र में प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए वस्तुतिस्थिति की जायजा लिया। महापौर ने जयस्तंभ चौक के पास एवं लालगंगा परिसर के पास कचरा व गंदगी फैली हुई देखकर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की। जोन 4 व 7 के अधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्र में गंभीरता व ईमानदारी से निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था में जनअपेक्षित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर…
38 वें नो व्हीकल डे पर प्रदूषण मुक्त बनाने चलायी साइकिल
38 वें नो व्हीकल डे पर प्रदूषण मुक्त बनाने चलायी साइकिल रायपुर। 38वें नो व्हीकल डे पर सायकिल रैली जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर तात्यापारा चौक, बढ़ईपारा, रामसागरपारा मार्ग, तेलघानी नाका चौक, रेलवे स्टेशन चौक होकर फाफाडीह चौक, मौदहापारा, नहरपारा मार्ग, देशबंधु स्कूल मार्ग, गुरूनानक चौक, महात्मा गॉधी मार्ग, दादाबाड़ी, शारदा चौक होते हुए वापस जयस्तंभ चौक में महापौर प्रमोद दुबे के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान ब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री लवकुश पाण्डेय ने नो व्हीकल डे पर रायपुर को प्रदूषण मुक्त राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने सामूहिक…
विधानसभा मार्ग की विशेेष सफाई
विधानसभा मार्ग की विशेेष सफाई रायपुर। जोन 2 के स्वास्थ्य विभाग अमले ने विधानसभा मार्ग की सफाई मित्रो का विशेष गैंग भेजकर झाडू लगवाकर अभियान पूर्वक सफाई करवायी एवं स्वच्छता कायम की। इसी प्रकार जोन 8 के क्षेत्र में विभिन्न मुख्य मार्गो की स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई मित्रो की सहायता से झाडू लगाकर सफाई की गई एवं धूल व गंदगी हटाकर स्वच्छता कायम की गई। निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रो की सहायता से पुजारी पार्क टिकरापारा मुख्य मार्ग स्थित सार्वजनिक नालियों ज्योतिनगर नाला, कुशवाहा गली,…
डोंगरे व सोनी नई जिम्मेदारी के लिए कार्यमुक्त
डोंगरे व सोनी नई जिम्मेदारी के लिए कार्यमुक्त रायपुर। निगम आयुक्त श्री रजत बंसल ने निगम सामान्य प्रषासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर छत्तीसगढ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर निगम रायपुर के जोन कमिश्नर डिपो प्रबंधक सीआईडीसी श्री आरके डोंगरे एवं सहायक ग्रेड 2 श्री रामकृष्ण सोनी को नवीन पदस्थापना स्थल हेतु कार्यमुक्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम रायपुर के जोन कमिश्नर श्री आरके डोंगरे को बिलासपुर नगर पालिक…
सीबीआई की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है-बघेल
सीबीआई की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है-बघेल रायपुर। उत्तर प्रदेश बिहार के दौरे से लौटने के बाद विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीबीआई की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है दुरुपयोग का उदाहरण पश्चिम बंगाल है। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई मसले पर उन्होने आगे कहा कि प्रदेश में सीबीआई पर रोक के मसले पर भाजपा खुद 2012 में नोटिफिकेशन कर चुकी है, यह अलग बात है कि उसे उन्होने केंद्र सरकार को नही भेजा। जोगी की ओर…
पत्रकारों के आन्दोलन को समर्थन करने पहुंचे अजीत जोगी
पत्रकारों के आन्दोलन को समर्थन करने पहुंचे अजीत जोगी रायपुर। एकात्म परिसर मे पत्रकार से मारपीट मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे पत्रकारों के धरना में पूर्व मुख्यमंत्री और जनता जोगी कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी पहुंचे। अजीत जोगी ने इस घटना को निंदनीय कहा है। अजीत जोगी ने कहा हैं कि प्रदेश में पत्रकारों के उपर आये दिन हमले होते रहते है। इस मामले में प्रदेश सरकार को जल्द ही पत्रकार सुरक्षा…
महारानी अस्पताल द्वारा सी.टी. स्केन के रिफर मरीजों को सुविधा
महारानी अस्पताल द्वारा सी.टी. स्केन के रिफर मरीजों को सुविधा जगदलपुर। जगदलपुर के महारानी जिला अस्पताल द्वारा सी.टी. स्केन के लिए रिफर मरीजों को अब सी.टी. स्केन के लिए स्वर्गीय बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। मरीज महारानी जिला अस्पताल द्वारा दी गई रिफर पर्ची के आधार पर अनुबंधित संस्था में जाकर सी.टी. स्केन करा सकेंगे। यह निर्णय कमिश्नर धनंजय देवांगन की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय में आयोजित मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक में यह विषय आया…
