सीडी कांड की जांच दूसरे राज्य में शिप्ट करने की मांग रायपुर। सीडी कांड को लेकर भूपेश बघेल सरकार की जांच से भाजपा में बैचेनी नजर आने लगी है. इसकी बानगी भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन के बयान में नजर आई, जिसमें उन्होंने सीडी कांड की जांच दिल्ली या फिर अन्य किसी दूसरे राज्य में कराए जाने की मांग की है.जैन ने रायपुर पहुंचने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सीडी कांड में जो व्यक्ति जेल गया, वह अब मुख्यमंत्री बन गया है. यहां मामले की…
साल: 2019
मोदी के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा-डा.जैन
मोदी के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा-डा.जैन रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन प्रधानमंत्री मोदी के 8 फरवरी को रायगढ़ दौरे की तैयारी देखने के लिए आज रायपुर पहुंचे। जैन ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पिछड़ने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस अफवाह फैला रही है. देश के पास ईमानदार पीएम है. भाजपा मोदी जी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी. विपक्ष में भ्रष्टाचार का गठबंधन है. भाजपा में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तय है. केंद्रीय चुनाव समिति प्रत्याशी तय करेगी. हार के बाद उठने में थोड़ा समय लगता…
कीमती गहनों के साथ किया लाखों नगद की चोरी
कीमती गहनों के साथ किया लाखों नगद की चोरी पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के लहरौद, नयापारा और साकरा थाना क्षेत्र के भजपुरी गांव में दिन-दहाड़े अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग चोरियों को अंजाम दिया है. चोरो ने दोनों ही सूने घरों का दरवाज़ा तोड़कर लगभग तीन से चार लाख रुपए की चोरी की है, जिसमें कीमती गहने पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है. पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद (नयापारा) गांव के महेश साहू के घर का दरवाज़ा तोड़ कर गहने सहित नगदी कुल मिलाकर…
गौरेला थाना में अमित जोगी के खिलाफ अपराध दर्ज
गौरेला थाना में अमित जोगी के खिलाफ अपराध दर्ज बिलासपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी के खिलाफ गौरेला थाना में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अमित जोगी के खिलाफ एफआईआर समीका पैकरा ने कराई है। समीरा पैकरा 2013 में भाजपा से अमित जोगी के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं। चुनाव के शपथ पत्र में अमित जोगी ने जन्म स्थान और जन्म तिथि को लेकर अलग जानकारी दी थी, जो छल है। अमित जोगी ने नामांकन पत्र झूठे आधारों पर तथा झूठे प्रमाण पत्रों के आधार…
बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक आयोजनों पर रोक लगाने की मांग
बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक आयोजनों पर रोक लगाने की मांग रायपुर। शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में वाणिज्यिक प्रयोजन से होने वाले आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ उनके समर्थकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के नाम से ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंत्री की सहमति के बाद कलेक्टर को आवेदन सौंप दिया गया है. बीटीआई ग्राउंड में आए दिन कोई न कोई आयोजन होता रहता है, जिससे शंकर नगर के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. विधायक जुनेजा…
अंतागढ़ मामले में भूपेश पर बिफरे जोगी
अंतागढ़ मामले में भूपेश पर बिफरे जोगी रायपुर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के विरुद्ध सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं, ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ का मोदी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रदेश के प्रशसानिक और पुलिस तंत्र का दुरुपयोग अपने प्रतिद्वंदियों की राजनीतिक हत्या करने के लिए करना चाहते हैं. इसमें दोनों सफल नहीं होंगे. यह कहना है राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी का. जोगी का यह बयान उसके बाद आया है जब कांग्रेस प्रवक्ता और अधिवक्ता किरणमयी नायक ने पूर्व…
जैन और साय की वाहन दुर्घटनाग्रस्त,बाल-बाल बचे
जैन और साय की वाहन दुर्घटनाग्रस्त,बाल-बाल बचे रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन आज एक हादसे में बाल-बाल बच गए. संयोग रहा कि हादसा बड़ा नहीं हुआ. दरअसल आज अनिल जैन और पवन साय इनोवा कार से रायपुर से रायगढ़ जा रहें थे. इसी दौरान सरायपाली-बसना के पास भाजपा नेताओं की गाड़ी के साथ ट्रैक्टर की भिंड़त हो गई. हालांकि अच्छी बात ये रही कि दुर्घटना बड़ी नहीं हुई. इनोवा कार ही हल्का क्षतिग्रस्त हुआ. बाकी दोनो ही नेता सुरक्षित हैं. उन्हें किसी तरह की कोई…
केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग
केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग कोरबा। आईटी कालेज नकटी खार के समीप स्थित हिमाद्री केमिकल के गोदाम में सोमवार को दोपहर भीषण आग लग गई. कोलतार रॉ मैटेरियल की खाली बोरियां जली, जिसे बुझाने में निगम और नगर सेना के दमकल कर्मी जुटे रहे.जानकारों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर जानबूझकर खतरनाक केमिकल वाली बोरियों में आग लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे निकलने वाले धुएं से लोगों को परेशानी हो रही है.
तालाब के पास मिला युवक की संदिग्ध लाश
तालाब के पास मिला युवक की संदिग्ध लाश मगरलोड। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम बेलोरा के छटवा तालाब पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई. युवक के शरीर में कई जगह खरोच के निशान देखे गए जिसकी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंची मगरलोड पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. सोमवार की सुबह लोगों ने तालाब के किनारे एक युवक की लाश पड़ी हुई देखी. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद…
10 किलो गांजा सहित आरोपी पकड़ाए
10 किलो गांजा सहित आरोपी पकड़ाए सरायपाली। थाना सिंघोड़ा के एनएच-53 रियाज ढाबा के पास संदिग्धों एवं आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बरगढ़ ओडि़शा की ओर से आ रही सफेद रंग की महिंद्रा वेरिटो क्र. एमपी-38 सीए-1032 में (1)चालक धीरज तिवारी पिता गुलाब चंद तिवारी 33 साल निवासी जबडिया थाना कालापिपल जिला साजापुर मप्र (2) कमलेश नागर पिता बिहारी लाल नागर 32 साल निवासी वार्ड क्र-8 हिरानियाचौक थाना औबेदुल्ला जिला रायसेन मप्र संयुक्त कब्जे से महिंद्रा वेरिटो कार क्रमांक एपी 38 सीएम 1032 से वाहन में रखें…
