नमना कला में ट्रक पलटी, बाल-बाल बचे लोग अंबिकापुर। शहर के नमना कला रिंग रोड में क्लिंकर लोड ट्रक सोमवार सुबह सामने से आ रही हाईवा को साइड देते समय पलट गई। इससे ट्रक का एक हिस्सा पूरी तरह से दब गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ है हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक पलटने के बाद बिजली खंबे के सहारे कई घंटे तक टिका हुआ था। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 15 एसी 5609 बलौदाबाजार से क्लिंकर लोड कर लखनऊ…
साल: 2019
सुरक्षा की मांग को लेकर पत्रकारों ने दिया धरना
सुरक्षा की मांग को लेकर पत्रकारों ने दिया धरना कोटा। रायपुर में पत्रकार के साथ समाचार संकलन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों की ओर से अभद्र व्यवहार की निंदा करते हुए नेहरू चौक बिलासपुर में पत्रकारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। रायपुर के मुद्दे पर सोमवार को बिलासपुर जिले के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं धरना के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बनाया जाना बेहद…
30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ,बताये सुरक्षा के गुर
30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रारंभ,बताये सुरक्षा के गुर जगदलपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह यातायात विभाग ने 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन बस्तर एसपी डी श्रवण ने रिबन काटकर किया गया। बस्तर एसपी डी श्रवण ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह जीवन रक्षा के लिए मनाया जाता है। सड़क सुरक्षा में आम जनों को उनकी सुरक्षा व नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को पाम्प्लेट, अनाउंसमेंट व निशुल्क ट्रैफिक कार्ड देकर अवगत कराया गया। कार्यक्रम पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात रथ को हरी झंडी…
सुरक्षाबलों की गोली से आदिवासी महिला की मौत
सुरक्षाबलों की गोली से आदिवासी महिला की मौत सुकमा। जिले के गोडेलगुड़ा मे सुरक्षाबलों की गोली से आदिवासी महिला की मौत के मामले पर सुकमा एसपी जितेंद्र ने स्वीकारा है कि सीआरपीएफ़ की टीम सर्चिंग पर थी और नक्सलियों से मुठभेड़ में क्रॉस फ़ायरिंग में गोडेलगुड़ा गाँव की महिला को गोली लग गई थी जिसके बाद उक्त महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में एसपी ने कहा है की पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है और पीडि़तों के परिवार को हर सम्भव मदद दिया जायेगा। इस…
केबिनेट की बैठक 5 को,महत्वपूर्ण फैसले को मिल सकती है मंजूरी
केबिनेट की बैठक 5 को,महत्वपूर्ण फैसले को मिल सकती है मंजूरी रायपुर। यूपी-बिहार के दौरे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर राजधानी वापस लौट आए। इधर 8 फरवरी से प्रारंभ होने वाले बजट सत्र के पूर्व कल मंत्रिमंडल की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने के संकेत मिल रहे हैं।बजट सत्र के पूर्व कल 5 फरवरी को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बजट को लेकर जहां चर्चा होगी तो वहीं बजट में शामिल विभिन्न विषयों…
कांग्रेस ने जनता कांग्रेस के शपथ पत्र को किया कापी : अजीत जोगी
कांग्रेस ने जनता कांग्रेस के शपथ पत्र को किया कापी : अजीत जोगी रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता डॉ. ओमप्रकाश देवांगन के नेतृत्व में एक बड़ी रैली राजधानी में निकाली गई। चिटफंड कंपनी में डूबे लोगों को पूरा पैसा वापस कराएंगे। जनता का बिजली बिल हाफ, नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे भारी भरकम संपत्तिकर, प्रापर्टी टैक्स आधा करेंगे। सभी बेरोजगारों को सरकारी नौकरी, बुजुर्ग, दिव्यांग,विधवा समेत अन्य लोगों को 15 सौ रुपए प्रतिमाह पेंशन, गरीब हो या अमीर सबको 35 किलो चांवल, नमक तेल, दाल, मिट्टी तेल,…
भाजपा पार्षद दल की बैठक में सफाई, पानी, समेत कई विषयों पर हुई चर्चा
भाजपा पार्षद दल की बैठक में सफाई, पानी, समेत कई विषयों पर हुई चर्चा रायपुर। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को भाजपा पार्षद दलों की बैठक आयोजित किया गया। इसमें भाजपा पार्षद दल ने कई एजेंडों को लेकर चर्चा की है। इसमें प्रमुख रूप से बिजली, सड़क पानी, सफाई व्यवस्था, अवैध प्लाटिंग, स्ट्रीट लाइट, अवारा पशु, नाला और तालाबों की सफाई, बीएसयूपी के मकान, अवैध डेयरी समेत अन्य विषय पर चर्चा किया गया है। गार्डन का मैंटेनेंस जिसे नगर निगम पूरा नहीं कर रहा है। वहीं प्रापर्टी टैक्स भी शामिल…
ममता बनर्जी का स्वार्थभरा चेहरा उजागर – साय
ममता बनर्जी का स्वार्थभरा चेहरा उजागर – साय पत्थलगांव। केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस की ताकत का दुरूपयोग करने से पूरे देश में उनका स्वार्थ भरा चेहरा बेनकाब हो गया है। साय ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने उनके निवास पर गए थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाले में सबसे अधिक गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की…
युवती से दुष्कर्म, एमएमएस बनाकर किया ब्लैकमेल
युवती से दुष्कर्म, एमएमएस बनाकर किया ब्लैकमेल रायपुर। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करने और एसएमएस बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त युवती की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाली युवती की जान पहचान उसकी सहेली ने आरोपी सागर भागवानी निवासी महावीर नगर से कराई थी। आरोपी सागर भगवानी और युवती की दोस्ती बढ़ती गई, जिसके बाद आरोपी ने युवती से संबंध बनाया।…
बस्तर के पत्रकारों में आक्रोश, दिया सांकेतिक धरना
बस्तर के पत्रकारों में आक्रोश, दिया सांकेतिक धरना जगदलपुर। राजधानी में पत्रकार पर हमला करने के विरोध में बस्तर के पत्रकार में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में बस्तर के पत्रकारों ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना देकर सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। बस्तर के पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पत्रकार एस. करीमुद्दीन, धर्मेंद्र महापात्र, मनीष गुप्ता, राजेन्द्र वाजपाई, रजत वाजपाई, हरजित सिंह पप्पू, करमजीत कौर, संतोष ठाकुर,…
