पटना में सीएम भूपेश ने भाजपा पर जमकर हमला बोला रायपुर। पटना में कांग्रेस के रविवार को आयोजित जन आकांक्षा रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। ये तड़ी पार जो खुद को चुनाव जीतने का मशीन बता रहे थे, हमने छत्तीसगढ़ में मशीन को खराब कर दिया है. अब आपकी बारी है. भूपेश के कहने का मतलब साफ है कि भाजपा जो सभी राज्यों में जीत हासिल कर रही थी और अमित शाह जो राज्यों में भाजपा की आसानी से जीत होना बता…
साल: 2019
नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी में महिला की मौत
नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी में महिला की मौत सुकमा। सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारी गई एक महिला और घायल होने वाली महिला की पहचान आम नागरिक के तौर पर हुई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सुकमा के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने रविवार को बताया कि पूर्व में दोनों महिलाओं को नक्सली समझा जा रहा था, लेकिन बाद में यह पता चला कि उनका संबंध उग्रवादियों से नहीं था और वे स्थानीय ग्रामीण थीं।
बेकाबू बस झाडि़यों में घुसी, आधा दर्जन घायल
बेकाबू बस झाडि़यों में घुसी, आधा दर्जन घायल राजनांदगांव। साल्हेवारा से दुर्ग जा रही तेजरफ्तार यात्री बस गंडई क्षेत्र के मानपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर झाडिय़ों में जा घुसी। इस हादसे में 6 यात्रियों के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि गंडई पुलिस ने सिर्फ 3 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। बताया जाता है कि हादसे के दौरान बस में करीब 60 यात्री सवार थे। थाना प्रभारी सीपी साहू ने बताया कि नवीन बस ट्रेव्हल्स की बस साल्हेवारा से दुर्ग की ओर जा रही थी। इसी दौरान…
इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थी बैठे
इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा में 80 फीसदी अभ्यर्थी बैठे रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को रायपुर समेत प्रदेश के सभी संभागों में आयोजित सहायक इंजीनियर भर्ती परीक्षा में करीब 80 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। यह परीक्षा वहां के कुल 33 सेंटरों पर आयोजित की गई थी। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता सिविल/ विद्युत/ यांत्रिकी एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता सिविल भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए रायपुर में सबसे अधिक 13 परीक्षा केन्द्र…
शादी की 37 वें सालगिरह पर प्रदेशवासियों ने सीएम को दी बधाई
शादी की 37 वें सालगिरह पर प्रदेशवासियों ने सीएम को दी बधाई रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रविवार को शादी की सालगिरह है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शादी को आज 37 वर्ष पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया में रविवार को मुख्यमंत्री बघेल की शादी की कई तस्वीरे शेयर की जा रही है और लोग बधाई भी दे रहे हैं। जबकि स्वंय मुख्यमंत्री आज प्रदेश से बाहर हैं।
14 थानों के प्रभारियों का ट्रांसफर
14 थानों के प्रभारियों का ट्रांसफर जांजगीर। जांजगीर चांपा जिले में पुलिस विभाग में थोक में तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र नारायण दास ने 14 थानों के प्रभारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। सक्ती थाना प्रभारी एमपी टण्डन, बिर्रा के कार्तिकचन्द्र गोईन और चंद्रपुर के थाना प्रभारी गणेश राजपूत को पुलिस लाइन भेजा गया है। एसपी ने सिटी कोतवाली की कमान टीआई विनोद मंडावी को दी गई है, वहीं सक्ती में टीआई राजेश श्रीवास्तव को भेजा गया है। इसके अलावा पामगढ़ की जिम्मेदारी राजकुमार लहरे को दी…
आक्सीजोन के प्रवेश द्वारों पर लगेंगे गेट,बचे काम 15दिन में होगा पूरा
आक्सीजोन के प्रवेश द्वारों पर लगेंगे गेट,बचे काम 15दिन में होगा पूरा रायपुर। महापौर प्रमोद दुबे ने कलेक्टोरेट के पीछे निर्माणाधीन आक्सीजोन के निर्माण व विकास कार्यो की प्रगति का वहां पहुंचकर संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष अवलोकन किया। सघन निरीक्षण के दौरान स्थल समीक्षा करते हुए महापौर ने राज्य शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप निर्मित किये जा रहे आक्सीजोन की सुरक्षा मजबूत करने शीघ्र गेट लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिये। उन्होने विकास एवं निर्माण कार्यो की प्रगति को देखा एवं इस संबंध…
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत कांकेर। कांकेर में नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से कोमलदेव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांकेर के इशानवन के पास एक कार में सवार होकर पांच लोग रायपुर जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस भीषण सड़क हादसे के बाद कार सवार पांच लोग…
कटघोरा में बस पलटी, 10 की हालत गंभीर
कटघोरा में बस पलटी, 10 की हालत गंभीर कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में आज दोपहर बात कोरबा से पेंड्रा जा रही बस जेजरा बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस के चालक और परिचालक का कोई पता नहीं चल पा रहा है। घटना की पुष्टि कटघोरा थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मौके पर…
नव विवाहिता मौत मामला,हत्या का आरोप
नव विवाहिता मौत मामला,हत्या का आरोप लोरमी। जिले के सारधा गांव में शनिवार को नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद मामले में मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए भारी संख्या में लोगों के साथ हंगाना करते हुए थाने का घेराव कर दिया है. और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे है. मृतिका के परिजन शव का फोरेंसिक जांच और दोबारा पोस्टमार्टम करने की भी मांग कर रहे है. परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…
