ठगी का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, पत्नी फरार

ठगी का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, पत्नी फरार रायपुर। प्रदेश के सैंकड़ों कारोबारियों को 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी महेंद्र कुमार गुप्ता को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पत्नी सुनीता गुप्ता मौके से फरार हो गई। आजादनगर थाने की पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आ रही है। इसकी पुष्टि आजादनगर थाने के टीआई केके वाजपेयी ने की। उन्होंने बताया कि इस शातिर दंपति के ऊपर राजधानी रायपुर के अलग-अलग थानों में 40 से ज्यादा ठगी के मामले दर्ज बताए जा रहे…

साहू समाज ने किया गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का अभिनंदन

साहू समाज ने किया गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का अभिनंदन दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग एवं तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता दुर्ग जिला साहू संघ के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद साहू ने की। विशिष्ट अतिथि जागेश्वर साहू, दीपक ताराचंद साहू थे। जिला साहू संघ दुर्ग एवं तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के पदाधिकारियों ने 51 किलों की फूलमाला से केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू का अभिनंदन किया।…

शिविर लगाकर देंगे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

शिविर लगाकर देंगे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण रायपुर। राज्य की 11 लोकसभा सीटों के लिए महिला कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर लगाने की तैयारी कर रही है। रविवार को यह जानकारी महिला कांग्रेस की प्रवक्ता वंदना राजपूत ने दी। उन्होंने बताया कि इस टेनिंग कैम्प में मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलोदेवी तथा दिल्ली के ट्रेनर राजीव साहू व प्रभारी महामंत्री गिरीष देवांगन महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे। इन प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने के लिए पूरे राज्य की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इन शिविरों में महिलाओं…

तीनों मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बार किसी सभा में शामिल हुए राहुल गांधी

तीनों मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बार किसी सभा में शामिल हुए राहुल गांधी रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, और मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ रविवार सुबह पटना के लिए एक साथ रवाना हुए। हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ राहुल गांधी की तस्वीर जारी हुई। राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली को संबोधित करने सबको साथ लेकर उड़े।

महिला ने की खुदकुशी

महिला ने की खुदकुशी मुंगेली। दर्द से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला पथरी के दर्द से परेशान रहती थी। मामला मुंगेली सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चारभाटा का है। यहां 45 वर्षीय प्रभा राजपूत ने घर के टॉयलेट में खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले का पता तब लगा जब परिजन टॉयलेट गए और हड़बड़ा गए। इसके बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा,…

7 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार

7 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार रायपुर। प्रदेश के सीरियल किलर अरुण चंद्राकर को पुलिस ने धर दबोचा। वो साधु का वेश धारण कर अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने आया था। जब वह कुुकुरबेड़ा में पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसे पहचान लिया। उसके बाद उसी की साली ने उसे दौड़ाकर महोबाबाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तब कहीं जाकर उसे थाने लाया गया। साल 2012 में राजधानी के कुकुरबेडा में 7 मर्डर कर सीरियल किलर अरुण चंद्राकर ने…

कोयले से भरी मालगाड़ी की चार डिब्बे पटरी से उतरी

कोयले से भरी मालगाड़ी की चार डिब्बे पटरी से उतरी जांजगीर-चांपा। कोरबा से कोयला भरकर बिलासपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की दो बोगी आज दोपहर चांपा यार्ड के पास पलट गई। शनिवार की शाम भी मालगाड़ी का 4 पहिया इसी जगह पर पटरी से उतर गया था। लगातार दूसरे दिन हुए इस हादसे से रेल अमला भी सकते में है। मालगाड़ी का यह हादसा अप लाइन में हुआ है। इस वजह से कोरबा की ओर आवागमन करने वाली ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित है। ज्ञात हो कि अभी चांपा में…

मुख्यमंत्री आज रायपुर लौटेंगे

मुख्यमंत्री आज रायपुर लौटेंगे रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 04 फरवरी को नई दिल्ली से दोपहर 12.30 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 2.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। ज्ञातव्य है कि श्री बघेल दो फरवरी को रायपुर से उत्तर प्रदेश, बिहार और नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए थे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोगांव मेंं खुलेगा कृृषि संकाय – डॉ. प्रेम साय

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोगांव मेंं खुलेगा कृृषि संकाय – डॉ. प्रेम साय रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रविवार को रायपुर के गोगांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक गोगांव में कृषि संकाय की कक्षाएं आगामी शिक्षा सत्र से प्रारंभ करने, स्कूल का नामकरण स्वर्गीय मिनी माता के नाम पर करने और स्कूल परिसर में मिनी स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की। डॉ. प्रेमसाय सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार के घोषणा पत्र में…

मुख्यमंत्री सोमवार को लौटेगे रायपुर

मुख्यमंत्री सोमवार को लौटेगे रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 04 फरवरी को नई दिल्ली से दोपहर 12.30 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 2.15 बजे रायपुर लौट आएंगे। ज्ञातव्य है कि श्री बघेल दो फरवरी को रायपुर से उत्तर प्रदेश, बिहार और नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए थे।